सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Uttarakhand Current Affairs 2025

उत्तराखंड करेंट अफेयर्स 2025 नवंबर 2025 से अप्रैल 2025 तक जैसा कि आप सभी जानते हैं देवभूमि उत्तराखंड प्रत्येक मा उत्तराखंड के विशेष करंट अफेयर्स उपलब्ध कराता है। किंतु पिछले 6 माह में व्यक्तिगत कारणों के कारण करेंट अफेयर्स उपलब्ध कराने में असमर्थ रहा। अतः उत्तराखंड की सभी आगामी परीक्षाओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि नवंबर 2024 से अप्रैल 2025 तक के सभी करेंट अफेयर्स चार भागों में विभाजित करके अप्रैल के अन्त तक उपलब्ध कराए जाएंगे। जिसमें उत्तराखंड बजट 2025-26 और भारत का बजट 2025-26 शामिल होगा। अतः सभी करेंट अफेयर्स प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल से अवश्य जुड़े। 956816280 पर संपर्क करें। उत्तराखंड करेंट अफेयर्स (भाग - 01) (1) 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन कहां किया गया ? (a) उत्तर प्रदेश  (b) हरियाणा (c) झारखंड  (d) उत्तराखंड व्याख्या :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 जनवरी 2025 को राजीव गाँधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम रायपुर देहरादून, उत्तराखंड में 38वें ग्रीष्मकालीन राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन किया। उत्तराखंड पहली बार ग्रीष्मकालीन राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी की और य...

हिन्दी प्रश्नोत्तरी (भाग -02)

हिन्दी प्रश्नोत्तरी (भाग -02)

हिन्दी वर्णमाला से सम्बंधित महत्त्वपूर्ण प्रश्न 

वर्तमान परिक्षा के पैटर्न को देखते हुए दिए गए लेख में हिंदी वर्णमाला (हिन्दी नोट्स भाग -02) से 40+ बहुविकल्पीय प्रश्नों को तैयार किया गया है। इस प्रश्नोत्तरी में तार्किक प्रश्न, सुमेलित, कथन-कारक वाले बहुविकल्पीय प्रश्नों को तैयार किया गया है। उम्मीद करते हैं इन प्रश्नों के हल करने से आपके हिन्दी वर्णमाला से सम्बंधित सभी प्रश्नों के उत्तर सही करने में मदद मिलेगी।

हिन्दी वर्णमाला से सम्बंधित 40+ बहुविकल्पीय प्रश्न 

(1) नीचे दिए गए कथनों में से कौन सा कथन सही है?
1. जिव्हा का अग्र भाग क्रियाशील रहता है अग्र स्वर के उच्चारण में।
2. जिव्हा का पिछला भाग क्रियाशील रहता है मध्य स्वर के उच्चारण में।
(A) केवल कथन 1 सही है।
(B) केवल कथन 2 सही है।
(C) दोनों कथन सही हैं।
(D) दोनों कथन गलत हैं।

(2) निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?
1. अ और आ को अर्धविवृत स्वर माना जाता है।
2. इ, ई, उ, ऊ संवृत स्वर हैं।

(A) केवल कथन 1 सही है।
(B) केवल कथन 2 सही है।
(C) दोनों कथन सही हैं।
(D) दोनों कथन गलत हैं।

(3) इनमें से कौन सा कथन सही है?
1. सभी स्वर निरनुनासिक हैं।
2. अनुस्वार का चिन्ह (ँ) वर्णों के ऊपर लगता है।
(A) केवल कथन 1 सही है।
(B) केवल कथन 2 सही है।
(C) दोनों कथन सही हैं।
(D) दोनों कथन गलत हैं।

(4) निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?
1. अँ, आँ, इँ, ईं अनुनासिक स्वर हैं।
2. विसर्ग का उच्चारण 'ह्' के समान होता है।
(A) केवल कथन 1 सही है।
(B) केवल कथन 2 सही है।
(C) दोनों कथन सही हैं।
(D) दोनों कथन गलत हैं।

(5) इनमें से कौन सा कथन सही है?
1. अयोगवाह में अनुस्वार और विसर्ग शामिल होते हैं।
2. मुख वृत्त के समान बंद रहता है अर्धविवृत स्वरों में।
(A) केवल कथन 1 सही है।
(B) केवल कथन 2 सही है।
(C) दोनों कथन सही हैं।
(D) दोनों कथन गलत हैं।

(6) नीचे दिए गए कथनों में से कौन सा कथन गलत है?
(A) अग्र स्वर वे हैं जिनके उच्चारण में जिव्हा का आगे का भाग क्रियाशील रहता है।
(B) अ मध्य स्वर है जिसमें जिव्हा समान अवस्था में रहती है।
(C) पश्च स्वर वे हैं जिनके उच्चारण में जिव्हा का पिछला भाग क्रियाशील रहता है।
(D) इ, ई, ए, ऐ पश्च स्वर हैं।

(7) निम्नलिखित में से कौन सा कथन गलत है?
(A) संवृत स्वर में मुख सबसे कम खुलता है।
(B) आ एक संवृत स्वर है।
(C) अर्धविवृत स्वर में मुख आधा खुलता है।
(D) अर्ध संवृत स्वरों में मुख संवृत स्वरों की तुलना में आधा बंद रहता है।

(8) इनमें से कौन सा कथन गलत है?
(A) सभी स्वर निरनुनासिक होते हैं।
(B) अनुनासिक स्वर में उच्चारण नाक और मुख दोनों से होता है।
(C) अनुस्वार का चिन्ह (ं) वर्णों के ऊपर लगता है।
(D) अं और अः स्वर हैं।

(9) निम्नलिखित में से कौन सा कथन गलत है?
(A) अँ, आँ, इँ, ईं अनुनासिक स्वर हैं।
(B) विसर्ग का उच्चारण 'ह्' के समान होता है।
(C) अँ, आँ, इँ, ईं निरनुनासिक स्वर हैं।
(D) अनुस्वार का चिन्ह (ं) वर्णों के ऊपर लगता है।

(10) इनमें से कौन सा कथन गलत है?
(A) ओ और औ पश्च स्वर हैं।
(B) अ और ऐ अर्धविवृत स्वर हैं।
(C) ए और ओ अर्ध संवृत स्वर हैं।
(D) उ, ऊ, ए, ऐ मध्य स्वर हैं।

(11) नीचे दिए गए दो सूचियों का सही सुमेलित करें:
सूची-I (स्वर के प्रकार)    सूची-II (उदाहरण)
1. अग्र स्वर.                     A. इ, ई, ए, ऐ, ॠ
2. मध्य स्वर.                    B. अ
3. पश्च स्वर.                     C. उ, ऊ, ओ, औ
4. संवृत स्वर.                   D. इ, ई, उ, ऊ, ॠ

(A) 1-C, 2-A, 3-B, 4-D
(B) 1-A, 2-B, 3-C, 4-D
(C) 1-D, 2-C, 3-B, 4-A
(D) 1-B, 2-A, 3-D, 4-C

(12) नीचे दिए गए दो सूचियों का सही सुमेलित करें:
सूची-I (स्वर के प्रकार).   सूची-II (उदाहरण)
1. अर्धविवृत स्वर                A. अ, ऐ, ओ
2. अर्ध संवृत स्वर                B. ए, ओ
3. विवृत स्वर                      C. आ
4. अनुनासिक स्वर               D. अँ, आँ, इँ, ईं

(A) 1-A, 2-B, 3-C, 4-D
(B) 1-D, 2-C, 3-B, 4-A
(C) 1-A, 2-C, 3-D, 4-B
(D) 1-C, 2-A, 3-B, 4-D

(13) नीचे दिए गए दो सूचियों का सही सुमेलित करें:
सूची-I (वर्ण).       सूची-II (लक्षण)
1. अनुस्वार     A. इसका चिन्ह (ं) वर्णो के ऊपर लगता है।
2. अनुनासिक  B. इसका चिन्ह (ँ) भी वर्णों के ऊपर लगता है।
3. विसर्ग         C. इसका चिन्ह ( : ) वर्णों के आगे लगता है।
4. अयोगवाह   D. इनमें अनुस्वार और विसर्ग शामिल होते हैं।

(A) 1-A, 2-B, 3-C, 4-D
(B) 1-B, 2-A, 3-D, 4-C
(C) 1-C, 2-D, 3-A, 4-B
(D) 1-D, 2-C, 3-B, 4-A

(14) नीचे दिए गए दो सूचियों का सही सुमेलित करें:
सूची-I (स्वर के प्रकार). 
1. निरनुनासिक
2. अग्र स्वर
3. पश्च स्वर
4. संवृत स्वर

सूची-II (लक्षण)
A. जिनके उच्चारण में नासिका का प्रयोग नहीं होता है।
B. जिनके उच्चारण में जिव्हा का आगे का भाग क्रियाशील रहता है।
C. जिनके उच्चारण में जिव्हा का पिछला भाग क्रियाशील रहता है।
D. जिन स्वरों में मुख सबसे कम खुलता है।

(A) 1-B, 2-D, 3-A, 4-C
(B) 1-A, 2-B, 3-C, 4-D
(C) 1-C, 2-A, 3-D, 4-B
(D) 1-D, 2-C, 3-B, 4-A

(15) यदि 'इ' एक अग्र स्वर है, तो निम्नलिखित में से कौन सा अन्य स्वर भी अग्र स्वर है?
(A) ऊ
(B) ऐ
(C) ओ
(D) आ

(16) कौन सा स्वर मध्य स्वर है और जिव्हा की समान अवस्था में रहता है?
(A) इ
(B) ऊ
(C) अ
(D) ओ

(17) यदि 'उ' और 'ओ' पश्च स्वर हैं, तो निम्नलिखित में से कौन सा अन्य स्वर पश्च स्वर है?
(A) इ
(B) ऐ
(C) ॠ
(D) औ

(18) संवृत स्वरों की पहचान के लिए सही विकल्प चुनें:
(A) मुख सबसे अधिक खुलता है
(B) मुख सबसे कम खुलता है
(C) मुख आधा खुलता है
(D) मुख न खुलता है न बंद रहता है

(19) यदि 'आ' एक विवृत स्वर है, तो निम्नलिखित में से कौन सा अन्य स्वर भी विवृत स्वर है?
(A) अ
(B) इ
(C) ए
(D) ओ

(20) यदि 'अनुस्वार' और 'विसर्ग' अयोगवाह में शामिल हैं, तो निम्नलिखित में से कौन सा अन्य विकल्प अयोगवाह में शामिल है?
(A) अं
(B) अँ
(C) इँ
(D) ईं

(21) अनुनासिक स्वरों का उच्चारण नाक और मुख दोनों से होता है। निम्नलिखित में से कौन सा स्वर अनुनासिक है?
(A) अं
(B) आँ
(C) अ
(D) आ

(22) निरनुनासिक स्वरों में नासिका का प्रयोग नहीं होता है। निम्नलिखित में से कौन सा स्वर निरनुनासिक है?
(A) अँ
(B) आँ
(C) इ
(D) ईं

(23) 'श्र' किस प्रकार का संयोग है?
(a) द्वित्व व्यंजन
(b) संयुक्त व्यंजन
(c) विकसित व्यंजन
(d) आगत ध्वनि

(24) 'क' और 'क' के संयोग से कौन सा द्वित्व व्यंजन बनता है?
(a) क
(b) क्क
(c) ख
(d) क्ष

(25). 'द्' के साथ 'र' का संयोग होने पर कौन सा रूप बनता है?
(a) र्द
(b) द्र
(c) र्द्र
(d) द्र्द

(26) 'नवनीत' शब्द का वर्ण विच्छेद क्या है?
(a) न् + अ + व् + अ + न् + ई + त + अ
(b) न् + अ + व् + अ + नी + त
(c) न + व + नी + त
(d) न + व् + न + त

(27). द्वित्व व्यंजन किस प्रकार के व्यंजनों के संयोग से बनते हैं?
(a) दो भिन्न व्यंजनों के
(b) दो समान या एक जैसे व्यंजनों के
(c) स्वर और व्यंजन के
(d) महाप्राण और अल्पप्राण के

(28). 'परिश्रम' शब्द का सही वर्ण विच्छेद क्या है?
(a) प् + अ + र् + इ + श् + र् + अ + म् + अ
(b) प् + अ + र् + इ + स् + र् + अ + म् + अ
(c) प + र +ि + श्र + म
(d) प + रि + श + र + म

(29). 'र' का संयोग पदेन के रूप में कब होता है?
(a) जब 'र्' के बाद कोई स्वर आता है
(b) जब 'र्' के बाद कोई व्यंजन आता है
(c) जब 'र' से पहले कोई 'अ' रहित व्यंजन आता है
(d) जब 'र' के साथ कोई अन्य स्वर आता है

(30). निम्नलिखित में से कौन सा वर्ण अघोष वर्ण है?
(a) ग
(b) क
(c) ज
(d) ब

(31). निम्नलिखित में से कौन सा उदाहरण महाप्राण वर्ण का है?
(a) क
(b) ग
(c) छ
(d) त

(32). 'शक्कर' शब्द में कौन सा व्यंजन संयोग है?
(a) संयुक्त व्यंजन
(b) द्वित्व व्यंजन
(c) विकसित व्यंजन
(d) आगत ध्वनि

(33). निम्नलिखित में से कौन सा उच्चारण स्थान सही ढंग से वर्गीकृत नहीं है?
(a) कंठ्य - क वर्ग
(b) तालु - च वर्ग
(c) मूर्धा - ट वर्ग
(d) ओष्ठ - त वर्ग

(34). निम्नलिखित में से कौन सा वर्ण सघोष वर्ण नहीं है?
(a) ग
(b) त
(c) झ
(d) ब

(35). निम्न कथनों पर विचार करें।
कथन 1 : 'सच्चाई' शब्द में द्वित्व व्यंजन का प्रयोग हुआ है।
कथन 2 : 'दिग्गज' शब्द में संयुक्त व्यंजन का प्रयोग हुआ है।

(a) कथन 1 सही है, कथन 2 गलत है
(b) कथन 1 गलत है, कथन 2 सही है
(c) दोनों कथन सही हैं
(d) दोनों कथन गलत हैं

(36). निम्न कथनों पर विचार करें।
कथन 1 : अघोष वर्णों में गूंज या कंपन नहीं होता है।
कथन 2 : 'द' एक अघोष वर्ण है।

(a) कथन 1 सही है, कथन 2 गलत है
(b) कथन 1 गलत है, कथन 2 सही है
(c) दोनों कथन सही हैं
(d) दोनों कथन गलत हैं

(37) निम्न कथनों पर विचार करें।
कथन 1: प्रकंपित व्यंजन वे व्यंजन होते हैं जिनके उच्चारण में जीभ दो से तीन बार कंपन करती है।
कथन 2: "र" एक प्रकंपित व्यंजन का उदाहरण है।

इन कथनों के आधार पर, निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है?

(a) केवल कथन 1 सत्य है।
(b) केवल कथन 2 सत्य है।
(c) दोनों कथन 1 और 2 सत्य हैं।
(d) दोनों कथन 1 और 2 असत्य हैं।

(38) निम्न कथनों पर विचार करें 
कथन 1 : पंचम अक्षर या नासिक्य व्यंजन वे होते हैं जिनके उच्चारण में नासिका का प्रयोग किया जाता है।
कथन 2 : ऊष्म व्यंजन का उच्चारण करते समय वायु मुख में टकराकर ऊष्मा उत्पन्न करती है।

(A) केवल कथन 1 सही है।
(B) केवल कथन 2 सही है।
(C) दोनों कथन 1 और 2 सही हैं।
(D) न तो कथन 1 सही है और न ही कथन 2 सही है।

(39) किन वर्णों का उच्चारण करते समय वायु कंठ, तालू, मूर्धा, दंत तथा ओष्ठ का स्पर्श करके मुख से बाहर आती हैं?
(A) स्पर्श व्यंजन
(B) संघर्षी व्यंजन
(C) ऊष्म व्यंजन
(D) अंत:स्थ व्यंजन

40. निम्नलिखित में से कौन सा कथन संघर्षहीन व्यंजनों के बारे में गलत है?
(a) संघर्षहीन व्यंजन वे व्यंजन होते हैं जिनके उच्चारण में संघर्ष होता है।
(b) संघर्षहीन व्यंजनों को अर्ध स्वर भी कहा जाता है।
(c) "य" एक संघर्षहीन व्यंजन का उदाहरण है।
(d) संघर्षहीन व्यंजन स्वर और व्यंजन दोनों हो सकते हैं।

उत्तर कुंजी 

1

a

11

b

21

b

31

c

2

b

12

a

22

c

32

b

3

a

13

a

23

b

33

d

4

c

14

b

24

b

34

b

5

a

15

b

25

a

35

a

6

d

16

c

26

a

36

a

7

b

17

d

27

b

37

c

8

d

18

b

28

a

38

C

9

c

19

a

29

c

39

a

10

d

20

a

30

b

40

a



Related posts :-



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उत्तराखंड में भूमि बंदोबस्त का इतिहास

  भूमि बंदोबस्त व्यवस्था         उत्तराखंड का इतिहास भूमि बंदोबस्त आवश्यकता क्यों ? जब देश में उद्योगों का विकास नहीं हुआ था तो समस्त अर्थव्यवस्था कृषि पर निर्भर थी। उस समय राजा को सर्वाधिक कर की प्राप्ति कृषि से होती थी। अतः भू राजस्व आय प्राप्त करने के लिए भूमि बंदोबस्त व्यवस्था लागू की जाती थी । दरअसल जब भी कोई राजवंश का अंत होता है तब एक नया राजवंश नयी बंदोबस्ती लाता है।  हालांकि ब्रिटिश शासन से पहले सभी शासकों ने मनुस्मृति में उल्लेखित भूमि बंदोबस्त व्यवस्था का प्रयोग किया था । ब्रिटिश काल के प्रारंभिक समय में पहला भूमि बंदोबस्त 1815 में लाया गया। तब से लेकर अब तक कुल 12 भूमि बंदोबस्त उत्तराखंड में हो चुके हैं। हालांकि गोरखाओ द्वारा सन 1812 में भी भूमि बंदोबस्त का कार्य किया गया था। लेकिन गोरखाओं द्वारा लागू बन्दोबस्त को अंग्रेजों ने स्वीकार नहीं किया। ब्रिटिश काल में भूमि को कुमाऊं में थात कहा जाता था। और कृषक को थातवान कहा जाता था। जहां पूरे भारत में स्थायी बंदोबस्त, रैयतवाड़ी बंदोबस्त और महालवाड़ी बंदोबस्त व्यवस्था लागू थी। वही ब्रिटिश अधिकारियों ...

ब्रिटिश कुमाऊं कमिश्नर : उत्तराखंड

ब्रिटिश कुमाऊं कमिश्नर उत्तराखंड 1815 में गोरखों को पराजित करने के पश्चात उत्तराखंड में ईस्ट इंडिया कंपनी के माध्यम से ब्रिटिश शासन प्रारंभ हुआ। उत्तराखंड में अंग्रेजों की विजय के बाद कुमाऊं पर ब्रिटिश सरकार का शासन स्थापित हो गया और गढ़वाल मंडल को दो भागों में विभाजित किया गया। ब्रिटिश गढ़वाल और टिहरी गढ़वाल। अंग्रेजों ने अलकनंदा नदी का पश्चिमी भू-भाग पर परमार वंश के 55वें शासक सुदर्शन शाह को दे दिया। जहां सुदर्शन शाह ने टिहरी को नई राजधानी बनाकर टिहरी वंश की स्थापना की । वहीं दूसरी तरफ अलकनंदा नदी के पूर्वी भू-भाग पर अंग्रेजों का अधिकार हो गया। जिसे अंग्रेजों ने ब्रिटिश गढ़वाल नाम दिया। उत्तराखंड में ब्रिटिश शासन - 1815 ब्रिटिश सरकार कुमाऊं के भू-राजनीतिक महत्व को देखते हुए 1815 में कुमाऊं पर गैर-विनियमित क्षेत्र के रूप में शासन स्थापित किया अर्थात इस क्षेत्र में बंगाल प्रेसिडेंसी के अधिनियम पूर्ण रुप से लागू नहीं किए गए। कुछ को आंशिक रूप से प्रभावी किया गया तथा लेकिन अधिकांश नियम स्थानीय अधिकारियों को अपनी सुविधानुसार प्रभावी करने की अनुमति दी गई। गैर-विनियमित प्रांतों के जिला प्रमु...

परमार वंश - उत्तराखंड का इतिहास (भाग -1)

उत्तराखंड का इतिहास History of Uttarakhand भाग -1 परमार वंश का इतिहास उत्तराखंड में सर्वाधिक विवादित और मतभेद पूर्ण रहा है। जो परमार वंश के इतिहास को कठिन बनाता है परंतु विभिन्न इतिहासकारों की पुस्तकों का गहन विश्लेषण करके तथा पुस्तक उत्तराखंड का राजनैतिक इतिहास (अजय रावत) को मुख्य आधार मानकर परमार वंश के संपूर्ण नोट्स प्रस्तुत लेख में तैयार किए गए हैं। उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में 688 ईसवी से 1947 ईसवी तक शासकों ने शासन किया है (बैकेट के अनुसार)।  गढ़वाल में परमार वंश का शासन सबसे अधिक रहा।   जिसमें लगभग 12 शासकों का अध्ययन विस्तारपूर्वक दो भागों में विभाजित करके करेंगे और अंत में लेख से संबंधित प्रश्नों का भी अध्ययन करेंगे। परमार वंश (गढ़वाल मंडल) (भाग -1) छठी सदी में हर्षवर्धन की मृत्यु के पश्चात संपूर्ण उत्तर भारत में भारी उथल-पुथल हुई । देश में कहीं भी कोई बड़ी महाशक्ति नहीं बची थी । जो सभी प्रांतों पर नियंत्रण स्थापित कर सके। बड़े-बड़े जनपदों के साथ छोटे-छोटे प्रांत भी स्वतंत्रता की घोषणा करने लगे। कन्नौज से सुदूर उत्तर में स्थित उत्तराखंड की पहाड़ियों में भी कुछ ऐसा ही...

कुणिंद वंश का इतिहास (1500 ईसा पूर्व - 300 ईसवी)

कुणिंद वंश का इतिहास   History of Kunid dynasty   (1500 ईसा पूर्व - 300 ईसवी)  उत्तराखंड का इतिहास उत्तराखंड मूलतः एक घने जंगल और ऊंची ऊंची चोटी वाले पहाड़ों का क्षेत्र था। इसका अधिकांश भाग बिहड़, विरान, जंगलों से भरा हुआ था। इसीलिए यहां किसी स्थाई राज्य के स्थापित होने की स्पष्ट जानकारी नहीं मिलती है। थोड़े बहुत सिक्कों, अभिलेखों व साहित्यक स्रोत के आधार पर इसके प्राचीन इतिहास के सूत्रों को जोड़ा गया है । अर्थात कुणिंद वंश के इतिहास में क्रमबद्धता का अभाव है।               सूत्रों के मुताबिक कुणिंद राजवंश उत्तराखंड में शासन करने वाला प्रथम प्राचीन राजवंश है । जिसका प्रारंभिक समय ॠग्वैदिक काल से माना जाता है। रामायण के किस्किंधा कांड में कुणिंदों की जानकारी मिलती है और विष्णु पुराण में कुणिंद को कुणिंद पल्यकस्य कहा गया है। कुणिंद राजवंश के साक्ष्य के रूप में अभी तक 5 अभिलेख प्राप्त हुए हैं। जिसमें से एक मथुरा और 4 भरहूत से प्राप्त हुए हैं। वर्तमान समय में मथुरा उत्तर प्रदेश में स्थित है। जबकि भरहूत मध्यप्रदेश में है। कुणिंद वंश का ...

उत्तराखंड की जनजातियों से संबंधित प्रश्न (उत्तराखंड प्रश्नोत्तरी -14)

उत्तराखंड प्रश्नोत्तरी -14 उत्तराखंड की प्रमुख जनजातियां वर्ष 1965 में केंद्र सरकार ने जनजातियों की पहचान के लिए लोकर समिति का गठन किया। लोकर समिति की सिफारिश पर 1967 में उत्तराखंड की 5 जनजातियों थारू, जौनसारी, भोटिया, बोक्सा, और राजी को एसटी (ST) का दर्जा मिला । राज्य की मात्र 2 जनजातियों को आदिम जनजाति का दर्जा प्राप्त है । सर्वप्रथम राज्य की राजी जनजाति को आदिम जनजाति का दर्जा मिला। बोक्सा जनजाति को 1981 में आदिम जनजाति का दर्जा प्राप्त हुआ था । राज्य में सर्वाधिक आबादी थारू जनजाति तथा सबसे कम आबादी राज्यों की रहती है। 2011 की जनगणना के अनुसार राज्य की कुल एसटी आबादी 2,91,903 है। जुलाई 2001 से राज्य सेवाओं में अनुसूचित जन जातियों को 4% आरक्षण प्राप्त है। उत्तराखंड की जनजातियों से संबंधित प्रश्न विशेष सूचना :- लेख में दिए गए अधिकांश प्रश्न समूह-ग की पुरानी परीक्षाओं में पूछे गए हैं। और कुछ प्रश्न वर्तमान परीक्षाओं को देखते हुए उत्तराखंड की जनजातियों से संबंधित 25+ प्रश्न तैयार किए गए हैं। जो आगामी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे। बता दें की उत्तराखंड के 40 प्रश्नों में से 2...

चंद राजवंश : उत्तराखंड का इतिहास

चंद राजवंश का इतिहास पृष्ठभूमि उत्तराखंड में कुणिंद और परमार वंश के बाद सबसे लंबे समय तक शासन करने वाला राजवंश है।  चंद वंश की स्थापना सोमचंद ने 1025 ईसवी के आसपास की थी। वैसे तो तिथियां अभी तक विवादित हैं। लेकिन कत्यूरी वंश के समय आदि गुरु शंकराचार्य  का उत्तराखंड में आगमन हुआ और उसके बाद कन्नौज में महमूद गजनवी के आक्रमण से ज्ञात होता है कि तो लगभग 1025 ईसवी में सोमचंद ने चंपावत में चंद वंश की स्थापना की है। विभिन्न इतिहासकारों ने विभिन्न मत दिए हैं। सवाल यह है कि किसे सच माना जाए ? उत्तराखंड के इतिहास में अजय रावत जी के द्वारा उत्तराखंड की सभी पुस्तकों का विश्लेषण किया गया है। उनके द्वारा दिए गए निष्कर्ष के आधार पर यह कहा जा सकता है । उपयुक्त दिए गए सभी नोट्स प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से सर्वोत्तम उचित है। चंद राजवंश का इतिहास चंद्रवंशी सोमचंद ने उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में लगभग 900 वर्षों तक शासन किया है । जिसमें 60 से अधिक राजाओं का वर्णन है । अब यदि आप सभी राजाओं का अध्ययन करते हैं तो मुमकिन नहीं है कि सभी को याद कर सकें । और अधिकांश राजा ऐसे हैं । जिनका केवल नाम पता...

भारत की जनगणना 2011 से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न (भाग -01)

भारत की जनगणना 2011 मित्रों वर्तमान परीक्षाओं को पास करने के लिए रखने से बात नहीं बनेगी अब चाहे वह इतिहास भूगोल हो या हमारे भारत की जनगणना हो अगर हम रटते हैं तो बहुत सारे तथ्यों को रटना पड़ेगा जिनको याद रखना संभव नहीं है कोशिश कीजिए समझ लीजिए और एक दूसरे से रिलेट कीजिए। आज हम 2011 की जनगणना के सभी तथ्यों को समझाने की कोशिश करेंगे। यहां प्रत्येक बिन्दु का भौगोलिक कारण उल्लेख करना संभव नहीं है। इसलिए जब आप भारत की जनगणना के नोट्स तैयार करें तो भौगोलिक कारणों पर विचार अवश्य करें जैसे अगर किसी की जनसंख्या अधिक है तो क्यों है ?, अगर किसी की साक्षरता दर अधिक है तो क्यों है? अगर आप इस तरह करेंगे तो शत-प्रतिशत है कि आप लंबे समय तक इन चीजों को याद रख पाएंगे साथ ही उनसे संबंधित अन्य तथ्य को भी आपको याद रख सकेंगे ।  भारत की जनगणना (भाग -01) वर्ष 2011 में भारत की 15वीं जनगणना की गई थी। 2011 की जनगणना के अनुसार भारत का कुल क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किलोमीटर था तथा भारत की कुल आबादी 121,08,54,922 (121 करोड़) थी। जिसमें पुरुषों की जनसंख्या 62.32 करोड़ एवं महिलाओं की 51.47 करोड़ थी। जनसंख्या की दृष...