UKSSSC MOCK TEST - 166 उत्तराखंड समूह ग मॉडल पेपर देवभूमि उत्तराखंड द्वारा उत्तराखंड समूह ग परीक्षा हेतु टेस्ट सीरीज का संचालन किया जा रहा है। सभी टेस्ट पाने के लिए संपर्क करें -9568166280 Uksssc mock test -166 ( 1) निम्नलिखित में से कौन-सा वर्ण ह्रस्व स्वर नहीं है? (A) अ (B) इ (C) ऊ (D) उ (2) निम्नलिखित में से कौन-सा संयुक्त वाक्य है? (A) वह खेल रहा था क्योंकि बारिश हो रही थी। (B) वह बाजार गया और फल खरीद लाया। (C) वह इतना थका हुआ था कि तुरंत सो गया। (D) उसने कहा कि परीक्षा कठिन थी। (3) नीचे दिए गए समास और उनके प्रकार का सुमेलित करें। कॉलम A 1. गुरुकुल 2. जलपान 3. देवालय 4. यथाशक्ति कॉलम B A. तत्पुरुष B. कर्मधारय C. अव्ययीभाव D. द्वंद्व विकल्प: (A) 1-A, 2-B, 3-C, 4-D (B) 1-A, 2-C, 3-D, 4-B (C) 1-A, 2-B, 3-D, 4-C (D) 1-A, 2-B, 3-A, 4-C (4) वाक्य "राम ने सीता को फूल दिया।" में 'सीता को' किस कारक का उदाहरण है? (a) करण (b) अपादान (c) संप्रदान (d) अधिकरण (05) निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए है? ...
उत्तराखंड बजट 2024-25
उत्तराखंड का बजट जानने से आइए पहले जानते हैं,
बजट क्या है? संविधान में बजट शब्द उल्लेख किया गया है या नहीं।
बजट एक प्रकार से धन से संबंधित योजना है जिसके तहत सरकार द्वारा यह अनुमान लगाया जाता है कि आने वाले एक वर्ष में विभिन्न स्रोतों से कुल कितनी कमाई होगी और कुल कितना खर्च होगा ? भारतीय संविधान में बजट शब्द के स्थान पर "वार्षिक वित्तीय विवरण" का उल्लेख मिलता है।
केंद्र सरकार के लिए भारतीय संविधान में अनुच्छेद 112 में वार्षिक वित्तीय विवरण का उल्लेख किया गया है। जबकि राज्यों के लिए वार्षिक वित्तीय विवरण की व्यवस्था अनुच्छेद 202 में की गई है। जिसको विधानमंडल में राज्यपाल की पूर्व सहमति के बाद ही प्रस्तुत किया जाता है। केंद्र और राज्य के लिए वित्तीय वर्ष 1 अप्रैल से 31 मार्च तक का होता है।
बजट (वार्षिक वित्तीय विवरण) को तीन भागों में विभक्त किया जाता है।
- समेकित निधि
- आकस्मिकता निधि
- लोक खाता
समेकित निधि के दो भाग हैं।
- राजस्व लेखा
- पूंजीगत लेखा
राजस्व लेखा
राजस्व लेखा के अंतर्गत राजस्व आय और राजस्व व्यय को शामिल किया जाता है।
- राजस्व आय - इसमें मुख्यतः विभिन्न करों व शुल्कों, सेवाओं के लिए फीस, और जब्तियों से प्राप्त सरकार की आय आदि शामिल हैं। जैसे - कर आय और गैर कर आय
- राजस्व व्यय - इसमें सैलरी, पेंशन, ब्याज अदायगी, रक्षा व्यय, स्वास्थ्य सेवाओं पर सरकार का व्यय आदि शामिल है।
पूंजीगत लेखा
पूंजीगत लेखा के अंतर्गत पूंजीगत आय और पूंजीगत व्यय को शामिल किया जाता है।
- पूंजीगत आय - इसके अंतर्गत ऋणों की वसूली, अन्य प्राप्तियां और अन्य देयताऐं शामिल हैं ।
- पूंजीगत व्यय - मोटे तौर पर पूंजीगत वह व्यय होता है जो भौतिक और स्थाई प्रकार की ठोस परिसंपत्तियों जैसे - भवन निर्माण, रोड निर्माण, रेल निर्माण अथवा लिए गए ऋण की अदायगी सरकार द्वारा निवेश किया जाता है।
उत्तराखंड का बजट 2024-25
उत्तराखंड सरकार का बजट 2024-25 शिक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण सुधारों पर केंद्रित है। इन सुधारों से राज्य में शिक्षा का स्तर सुधारने और युवाओं को बेहतर अवसर प्रदान करने में मदद मिलेगी।
उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा में 27 फरवरी 2024 को वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पेश किया। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए कुल ₹89,230 करोड़ का बजट अनुमानित किया गया है। जिसमें राजस्व व्यय 55,815.77 करोड़ रुपये तथा पूंजीगत व्यय 33,414.30 करोड़ रुपये अनुमानित है।
(*पिछले वर्ष की तुलना में यह बजट 15.27% अधिक है। इससे पूर्व वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए ₹77407.08 करोड़ का बजट पेश किया गया था।)
उत्तराखंड राज्य ने इस बार राजस्व अधिशेष बजट पेश किया गया है जो उत्तराखंड बजट 2024-25 के अनुसार राजस्व अधिशेष सकल राज्य घरेलू उत्पाद का 1.2% (4,737 करोड़ रुपए) अनुमानित किया गया है। जबकि वित्त वर्ष 2023-24 के संशोधित आंकड़ों में सकल राज्य घरेलू उत्पाद का 0.9% अधिक है।
(वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए चालू मूल्य पर उत्तराखंड का सकल राज्य घरेलू उत्पाद 3.94 लाख करोड़ रुपए होने का अनुमान है जिसमें 2023-24 देश की तुलना में 14% की वृद्धि है।)
राजकोषीय नीति
- राजस्व व्यय - 55,815.77 करोड़ रुपए
- पूंजीगत व्यय - 33,414.30 करोड़ रुपए
- सकल राजकोषीय घाटा – 2.4%
- राजस्व अधिशेष - 1.2%
राजस्व अधिशेष क्या है
आय और व्यय के आधार पर बजट तीन प्रकार के होते हैं। राजस्व अधिशेष, संतुलित बजट और राजस्व घाटा। जब राजस्व व्यय की तुलना में राजस्व प्राप्तियां अधिक हो तो उसे राजस्व अधिशेष कहा जाता है।
राजस्व अधिशेष = राजस्व प्राप्तियां - राजस्व व्यय
सकल राजकोषीय घाटा – 2.4%
राजकोषीय घाटा सरकार के कुल व्यय और उसके कुल प्राप्तियां (उधार को छोड़कर) के बीच का अंतर होता है।
सकल राजकोषीय घाटा = कुल व्यय - कुल प्राप्तियां
उत्तराखंड बजट 2024-25 में राजकोषीय घाटे में सकल राज्य घरेलू उत्पाद का 2.4% (9,416 करोड़ रुपए) रहने का अनुमान है जबकि वित्तीय वर्ष 2023-24 में 2.2% (संशोधित) होने की उम्मीद है।
उत्तराखंड सरकार ने 2024-25 में राजकोषीय घाटे को 2.39 प्रतिशत तक कम करने का लक्ष्य रखा है।
प्राथमिक घाटा (प्रारंभिक घाटा)
सकल राजकोषीय घाटे की जो राशि आंकलित होती है उसमें से ब्याज अदायगी का कुल व्यय भार घटाने से जो राशि निकलती है उसे प्राथमिक घाटा कहा जाता है।
प्राथमिक घाटा = सकल राजकोषीय घाटा - ब्याज भुगतान
बजटीय आय (कुल प्राप्तियां)
वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल प्राप्तियां 88,597 करोड़ रुपए अनुमानित हैं। जिसमें राजस्व प्राप्तियां 60,552 करोड़ रुपए तथा पूंजीगत प्राप्तियां 28,044 करोड़ रुपए हैं।
बजटीय आय = राजस्व प्राप्तियां + पूंजीगत प्राप्तियां
वित्तीय वर्ष 2024-25 में राजस्व प्राप्तियां में कर राजस्व
36,146 करोड रुपए है जिसमें केंद्रीय करों में राज्य का अंश 13,637 करोड़ सम्मिलित है।
बजटीय व्यय (कुल व्यय)
वर्ष 2024-25 में कुल व्यय 89,230 करोड रुपए अनुमानित है। कुल अनुमानित व्यय में से राजस्व व्यय 55,815 करोड़ तथा पूंजीगत व्यय 33,414 करोड़ है।
बजटीय व्यय = राजस्व व्यय + पूंजीगत व्यय
राज्य सरकार की प्राप्तियों में विभिन्न मदों की हिस्सेदारी (प्रतिशत में) - रूपया कहां से आता है।
- स्वयं का कर राजस्व - 25.24
- करेत्तर राजस्व - 5.46
- केंद्रीय करों में राज्य का अंश - 15.29
- केंद्रीय सरकार से सहायता अनुदान - 21.90
- लोक लेखा शूद्र - 0.67
- ऋण एवं अग्रिम की वसूली - 0.14
- लोक ऋण - 31.30
उत्तराखंड बजट 2024-25 के अनुसार आय (प्राप्तियों) का सबसे बड़ा स्रोत लोक ऋण (31.30) है।
राज्य सरकार के व्यय (प्रतिशत में) - रुपया कहां जाता है?
- वेतन, भत्ते, मजदूरी आदि अधिष्ठान - 22.63
- निवेश ऋण - 22.43
- सहायक अनुदान/अंशदान/राज सहायता - 5.41
- ब्याज और लाभांश - 7.46
- बृहत निर्माण कार्य /लघु निर्माण कार्य - 10.41
- अन्य व्यय - 22.56
- पेंशन - 9.12
उत्तराखंड बजट 2023-24 के अनुसार सर्वाधिक व्यय वेतन, भत्ते, मजदूरी आदि में करती है जो कुल व्यय का 22.63.% है ।
बजट 2024-25 में प्रमुख विभागों एवं योजनाओं के लिए किए गए प्रावधान
वर्तमान बजट गरीबी, युवा, अन्नदाता (कृषि) एवं नारी सशक्तिकरण के लिए समर्पित है। जिसे संक्षिप्त में ज्ञान (GYAN) के नाम से संबंधित किया गया है।
G - गरीब
Y - युवा
A - अन्नदाता
N - नारी शक्ति
साथ ही बजट में पर्यावरण को ध्यान में रखकर नयी पहल की गई है जिसमें :-
- इकोलॉजी के साथ साथ इकोनॉमी
- सतत विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करना
- पर्यावरणोन्मुखी नीतियों का निर्धारण
- स्वच्छ पर्यावरण एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण बल
- स्थिति - स्थापक पर्यावरण की सुनिश्चितीकरण
आदि उद्देश्य शामिल हैं। बजट के विभिन्न लक्ष्यों को पूरा करने हेतु सभी प्रमुख योजनाओं के लिए बजट का प्रावधान किया गया है। तथा कुछ नयी योजनाएं को शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।
[1] युवा शक्ति को सशक्त बनाने हेतु
- युवा कल्याण एवं खेलकूद - ₹534 करोड़
- 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन हेतु - ₹250 करोड रुपए
- खेल महाकुंभ आयोजन हेतु - ₹27 करोड रुपए
- ग्रामीण क्षेत्रों में मिनी स्टेडियम हेतु - ₹15 करोड़ रुपए
[2] कृषि एवं सहकारिता - 2415 करोड़ रुपये
- किसान पेंशन योजना के अंतर्गत - ₹46 करोड़
- मिशन एप्पल योजना के अंतर्गत - ₹35 करोड़
- मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना - ₹12 करोड़
- विज्ञान केन्द्र चम्पावत - ₹3 करोड़
[3] नारी सशक्तिकरण - ₹574 करोड़ रुपए
- मुख्यमंत्री बाल पोषण योजना - 28 करोड़ रुपये
- मुख्यमंत्री महिला पोषण योजना - 15 करोड़ रुपये
- मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना - 21 करोड़ रुपये
- मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना - 30 करोड़ रुपए
- नंदा गौरा योजना - 195 करोड़ रुपये का आवंटन
- गंगा गाय महिला डेयरी विकास योजना - 5 करोड़ रुपये
[4] स्वास्थ्य एवं शिक्षा - ₹15376 करोड़
- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन - 1010.66 करोड़ रुपए
- उत्तराखंड अटल आयुष्मान योजना - 500 करोड़
- राष्ट्रीय आयुष मिशन - 96 करोड़ रुपए
- बाह्य सहायित उत्तराखंड हेल्थ सिस्टम डेवलपमेंट परियोजना - 105.74 करोड़ रुपए
- उत्तराखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया है। बजट में शिक्षा के लिए 11,000 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान किया है। यह पिछले वर्ष के बजट की तुलना में 15% की वृद्धि दर्शाता है। जबकि स्वास्थ्य में 20% की कमी की है
बजट में शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों के लिए निम्नलिखित आवंटन किए गए हैं:
- स्कूली शिक्षा : 8,240 करोड़ रुपये
- उच्च शिक्षा : 1,679 करोड़ रुपये
- तकनीकी शिक्षा : 321 करोड़ रुपये
- कौशल विकास : 760 करोड़ रुपये
[5] पर्यटन विकास एवं संस्कृति संरक्षण - ₹100 करोड़
- मानसखंड माला मिशन - 50 करोड़ रुपए
- नवीन पर्यटन स्थलों के विकास हेतु - 25 करोड़ रुपए
- वाईब्रेंट विलेज योजना - 25 करोड़ रुपए
(*ध्यान दें - यहां मुख्य heading के साथ योजनाओं में दिए गए आंकड़ों का मिलान न करें। यह बजट केवल परीक्षाओं के उद्देश्य से केवल प्रमुख योजनाओं के साथ तैयार किया गया है।)
इसके अलावा
- फिल्म परिषद की स्थापना हेतु - ₹11 करोड रुपए
- राज्य उड़ान योजना - ₹10 करोड़
- राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान - ₹144 करोड़ रुपए
- मुख्यमंत्री सीमांत क्षेत्र विकास योजना - ₹20 करोड़ रुपए ।
- मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना - ₹10 करोड़ रुपए
- मेरी गांव मेरी सड़क योजना - ₹08 करोड़ रुपए
- जमरानी बांध परियोजना - ₹710 करोड रुपए
- लखवाड़ परियोजना - ₹250 करोड़ रुपए
- सौंग परियोजना - ₹300 करोड़ रुपए
- कैम्पा योजना - ₹343 करोड़
- जलवायु परिवर्तन शमन हेतु - ₹55 करोड़ रुपए
*बजट में दी गयी सभी योजनाओं को विस्तार पूर्वक अध्ययन करने के लिए देवभूमि उत्तराखंड के टेलीग्राम चैनल से अवश्य जुड़े।
उत्तराखंड बजट 2023-24 के महत्वपूर्ण तथ्य
- किसी भी राज्य का वार्षिक वित्तीय विवरण या बजट राज्य के वित्त मंत्री द्वारा पेश किया जाता है।
- उत्तराखंड के पहले वित्त मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक थे और उन्हीं के द्वारा राज्य गठन के बाद पहला आम बजट पेश किया गया था।
- वर्ष 2002 में उत्तराखंड के दूसरे वित्त मंत्री नारायण दत्त तिवारी बने थे।
- उत्तराखंड सरकार ने अपना पहला जेंडर बजट 2007-2008 वित्तीय वर्ष में पेश किया था। इस वर्ष 2024-25 के लिए जेंडर बजट में 14,538 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान किया गया है।
- उत्तराखंड जीआईपी अर्थात सकल पर्यावरण उत्पाद आधारित व्यवस्था लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।
- सशक्त उत्तराखंड @25 के अन्तर्गत 5 वर्षों में राज्य की अर्थव्यवस्था और GSDP को दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है।
उत्तराखंड आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24
- राज्य सकल घरेलू उत्पाद (मौजूदा मूल्यों पर) -₹3.46 लाख करोड़
- वित्तीय वर्ष 2023-24 में उत्तराखंड राज्य की आर्थिक वृद्धि दर - 7.58% (अनुमानित)
- प्रति व्यक्ति आय - 2,60,201 रुपए
राज्य सकल घरेलू उत्पाद की गणना करने के लिए 2011-2012 को आधार पर लिया जाता है। आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24 में उत्तराखंड का अनुमानित राज्य सकल घरेलू उत्पाद (मौजूदा मूल्यों पर) ₹3.46 लाख करोड़ है, जो 2022-23 की तुलना में 14% की वृद्धि दर्शाता है।
वित्तीय वर्ष 2023-24 ने अनंतिम अनुमानों के अनुसार उत्तराखंड का तीनों क्षेत्रों में योगदान निम्नलिखित हैै।इसमें द्वितीयक क्षेत्र में सर्वाधिक योगदान रहा है। जबकि राज्य की अर्थव्यवस्था में सर्वाधिक योगदान द्वितीयक क्षेत्र (46.84%) क्षेत्र का है।
- प्राथमिक क्षेत्र : 9.99%
- द्वितीयक : 46.84%
- तृतीयक क्षेत्र: 43.17%
प्राथमिक क्षेत्र - इसमें कृषि, पशुपालन, वानिकी, मत्स्य पालन, खनन तथा उत्खनन शामिल है।
द्वितीयक क्षेत्र - इसमें विनिर्माण, विद्युत, गैस जलापूर्ति निर्माण कार्य शामिल है।
तृतीयक क्षेत्र - इसमें परिवहन, व्यापार, होटल, जलपान गृह, वित्तीय सेवाएं, आवास, लोक प्रशासन अन्य सेवाएं शामिल है।
2024-25 में उत्तराखंड का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) ₹3,94,675.30 करोड़ होने का अनुमान है।
2023-24 में उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था 7.58% की दर से बढ़ने का अनुमान है, जबकि राष्ट्रीय औसत 6.8% से अधिक है।
उत्तराखंड राज्य में वित्तीय वर्ष 2023-24 में प्रति व्यक्ति आय 2,60,201 प्रतिवर्ष अनुमानित है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में 2,30,994 थी। राज्य में प्रति व्यक्ति आय में 12% की वृद्धि हुई है।
जिलेवार प्रदर्शन
- वित्तीय वर्ष 2021-22 के अन्तिम आंकड़ों के अनुसार सर्वाधिक GDP और प्रति व्यक्ति आय क्रमशः - हरिद्वार - ऊधम सिंह नगर - देहरादून - नैनीताल
- वित्तीय वर्ष 2021-22 के अन्तिम आकड़ो के अनुसार सर्वाधिक GDP और प्रति व्यक्ति आय क्रमश : रुद्रप्रयाग - बागेश्वर - चम्पावत - उत्तरकाशी
उत्तराखंड आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 में महंगाई पर आंकड़े :-
उत्तराखंड में 2024-25 में मुद्रास्फीति दर 5.8 रहने का अनुमान है। जबकि इससे पूर्व 2023-24 में उत्तराखंड में महंगाई दर 7.2% थी, और राष्ट्रीय औसत 6.8% थी।
खाद्य पदार्थों की महंगाई 9.5% थी, जो ग्रामीण क्षेत्रों में 10.2% और शहरी क्षेत्रों में 9.1% थी। गैर-खाद्य वस्तुओं और सेवाओं की महंगाई 5.7% थी। ग्रामीण क्षेत्रों में महंगाई दर शहरी क्षेत्रों की तुलना में अधिक थी। ईंधन और बिजली की कीमतों में वृद्धि महंगाई में प्रमुख योगदानकर्ता थी।
उत्तराखंड आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 में कहा गया है कि राज्य में महंगाई दर पिछले कुछ वर्षों में लगातार बढ़ रही है। 2020-21 में महंगाई दर 6.5% थी, जो 2021-22 में 7.0% और 2022-23 में 7.1% तक बढ़ गई।
मंहगाई वृद्धि के कारण
सर्वेक्षण में कहा गया है कि महंगाई में वृद्धि के कई कारण हैं, जिनमें वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान, रूस-यूक्रेन युद्ध और ईंधन और खाद्य पदार्थों की कीमतों में वृद्धि शामिल हैं।
सर्वेक्षण में यह भी कहा गया है कि महंगाई में वृद्धि ने राज्य में गरीब और कम आय वाले लोगों को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है।
इसके अलावा आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट 2024-25 में उत्तराखंड में बेरोजगारी दर 6.8% रहने का अनुमान है।
उत्तराखंड बजट 2024-25 से संबंधित महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न
बजट से संबंधित अभ्यास प्रश्न जो अक्सर परीक्षाओं में पूछे जाते हैं।
1. उत्तराखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए कुल बजट कितना रखा है?
(a) ₹ 77,407.08 करोड़
(b) ₹ 89,230.07 करोड़
(c) ₹ 95,000.00 करोड़
(d) ₹ 1,00,000.00 करोड़
2. राजस्व व्यय के लिए कितनी राशि आवंटित की गई है?
(a) ₹ 45,816.00 करोड़
(b) ₹ 55,815.77 करोड़
(c) ₹ 65,815.00 करोड़
(d) ₹ 75,815.00 करोड़
3. पूंजीगत व्यय के लिए कितनी राशि आवंटित की गई है?
(a) ₹ 23,414.30 करोड़
(b) ₹ 33,414.30 करोड़
(c) ₹ 43,414.00 करोड़
(d) ₹ 53,414.00 करोड़
(4). 2024-25 के बजट में, कुल व्यय का अनुमानित प्रतिशत क्या है जो शिक्षा क्षेत्र को आवंटित किया गया है?
(a) 12%
(b) 20%
(c) 25%
(d) 30%
(5). उत्तराखंड सरकार ने 2024-25 के लिए राजकोषीय घाटे का अनुमान क्या लगाया है?
(a) ₹ 6,044.03 करोड़
(b) ₹ 7,044.03 करोड़
(c) ₹ 8,044.03 करोड़
(d) ₹ 9,044.03 करोड़
(6). 2024-25 के बजट में स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के लिए आवंटित धन में कितनी कमी आई है?
(a) 5%
(b) 10%
(c) 15%
(d) 20%
(7). उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए 2024-25 में सरकार की प्राथमिकताएं क्या हैं?
(a) कृषि और बागवानी को बढ़ावा देना
(b) पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र को विकसित करना
(c) उद्योग और विनिर्माण को प्रोत्साहित करना
(d) ऊर्जा और बुनियादी ढांचे में निवेश करना
(e) उपरोक्त सभी
(8). उत्तराखंड की अनुमानित सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर 2024-25 में क्या है?
(a) 7.1%
(b) 7.58%
(c) 8.2%
(d) 9.1%
(9). 2024-25 के बजट में कृषि क्षेत्र को आवंटित कुल धनराशि कितनी है?
(a) ₹ 2,415 करोड़
(b) ₹ 5,678 करोड़
(c) ₹ 8,921 करोड़
(d) ₹ 12,456 करोड़
(10). 2024-25 में उत्तराखंड में बेरोजगारी दर कितनी रहने का अनुमान है?
(a) 4.2%
(b) 5.3%
(c) 6.8%
(d) 7.9%
(11). उत्तराखंड सरकार का बजट 2024-25 में राजकोषीय घाटा कितने प्रतिशत है?
(a) 2.39%
(b) 2.87%
(c) 3.21%
(d) 3.54%
(12). उत्तराखंड में 2024-25 में मुद्रास्फीति दर कितनी रहने का अनुमान है?
(a) 4.5%
(b) 5.2%
(c) 5.9%
(d) 6.4%
(13). उत्तराखंड सरकार ने 2024-25 में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों (MSME) को बढ़ावा देने के लिए क्या पहल की है?
(a) MSME ऋण योजनाओं पर ब्याज सब्सिडी
(b) स्टार्टअप इंडिया कार्यक्रम के तहत वित्तीय सहायता
(c) कौशल विकास और प्रशिक्षण कार्यक्रम
(d) उपरोक्त सभी
(14) आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24 से प्राथमिक क्षेत्र के लिए कितने प्रतिशत का सकल घरेलू उत्पाद प्राप्त होता है
(a) 10.92%
(b) 09.99%
(c) 15.04%
(d) 19.12%
(15) जीईपी क्या है?
(a) good environment product
(b) growth energy product
(c) good energy product
(d) gross environment product
(16) उत्तराखंड जीईपी लागू करने वाला कौन सा राज्य बना ?
(a) पहला
(b) दूसरा
(c) तीसरा
(d) चौथा
(17) राज्य द्वारा सर्वाधिक व्यय किस मद पर किया जाता है ?
(a) निवेश ऋण
(b) वृहत निर्माण कार्य / लघु निर्माण कार्य
(c) वेतन भत्ते मजदूरी आदि अधिष्ठान व्यय
(d) पेंशन/अनुतोषित
(18) वित्तीय वर्ष 2024-25 में निम्नलिखित में से कौन सा कथन गलत है ?
(a) उत्तराखंड बजट 2024-25 के अनुसार राजस्व घाटा जीएसडीपी का 1.2% अनुमानित किया गया है।
(b) उत्तराखंड बजट 2024-25 के अनुसार राजकोषीय घाटा जीएसडीपी का 2.4% अनुमानित किया गया है
(c) आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24 में सकल राज्य घरेलू उत्पाद में ₹3.46 लाख करोड़ है।
(d) उपरोक्त सभी
(19) उत्तराखंड बजट 2023-24 किस प्रकार का बजट है?
(a) अधिशेष बजट
(b) संतुलित बजट
(c) घाटे का बजट
(d) इनमें से कोई
(20) उत्तराखंड बजट 2024-25 में राजकोषीय घाटे में सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) का कितने प्रतिशत अनुमानित किया गया है
(a) 2.4%
(b) 3.2%
(c) 4.2%
(d) 1.8%
(21) बजट 2024-25 में मानसखण्ड माला मिशन के अंतर्गत मंदिरों में अवस्थापना सुविधाओं का विकास हेतु कितनी धनराशि का प्रावधान किया गया है?
(a) 35 करोड़
(b) 44 करोड़
(c) 50 करोड़
(d) 65 करोड़
(22) आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24 से किस क्षेत्र का राज्य सकल घरेलू उत्पाद में सर्वाधिक योगदान है
(a) प्राथमिक क्षेत्र
(b) द्वितीयक क्षेत्र
(c) तृतीयक क्षेत्र
(d) इनमें से कोई नहीं
(23) निम्नलिखित में राज्य सरकार ने बजट 2024-25 का फोकस किया है -
1. तकनीकी और प्रौद्योगिकी
2. युवा शक्ति
3. गरीबी
4. अन्नदाता
5. नारी सशक्तिकरण
उपर्युक्त कथनों में सही उत्तर चुने।
(a) 1, 2, 5
(b) 1, 2, 3, 5
(c) 2, 3, 4, 5
(d) उपर्युक्त सभी
(24) बजट 2024-25 में जमरानी बांध परियोजना के लिए कितनी धनराशि का प्रावधान किया गया है?
(a) ₹625 करोड़ रुपए
(b) ₹710 करोड रुपए
(c) ₹900 करोड़ रुपए
(d) ₹1210 करोड़ रुपए
(25) उत्तराखंड में आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24 में राज्य की प्रति व्यक्ति आय कितनी अनुमानित है?
(a) 2,25,600 प्रतिवर्ष
(b) 2,33,566 प्रतिवर्ष
(c) 2,60,201 प्रतिवर्ष
(d) 2,90,225 प्रतिवर्ष
Answer
(1)b, (2)b, (3)b, (4)a, (5)d, (6)d, (7)e, (8)b, (9)a, (10)c, (11)a, (12)b, (13)d, (14)b, (15)d, (16)a, (17)c, (18)a, (19)a, (20)a, (21)c, (22)b, (23)c, (24)b, (25)c
उपर्युक्त लेख में सभी आंकड़े उत्तराखंड बजट 2024-25 से लिए गए हैं। यदि आप उत्तराखंड का सम्पूर्ण बजट या शार्ट नोट्स पढ़ना चाहते हैं तो दिए गए लिंक द्वारा official site से download कर सकते हैं।
देवभूमि उत्तराखंड टेलीग्राम चैनल से जुड़े या संपर्क करें -9568166280
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts.
Please let me now.