सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेलों में भारत का प्रदर्शन (करेंट अफेयर्स 2025)

करेंट अफेयर्स 2025 राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेलों में भारत का प्रदर्शन  विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship, WTC) 2023-2025, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) द्वारा आयोजित टेस्ट क्रिकेट का तीसरा संस्करण था, जो टेस्ट फॉर्मेट की लोकप्रियता और प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने के लिए शुरू किया गया।  यह चक्र जून 2023 में शुरू हुआ और 15 जून 2025 को  लॉर्ड्स, लंदन  में फाइनल के साथ समाप्त हुआ। साउथ अफ्रीका ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर अपना पहला WTC खिताब और दूसरा ICC खिताब (1998 के बाद) जीता।  मुख्य तथ्य अवधि : जून 2023 से 15 जून 2025 तक। फाइनल : 11-15 जून 2025, लॉर्ड्स,  विजेता : साउथ अफ्रीका (ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया)। उपविजेता: ऑस्ट्रेलिया। भारत का प्रदर्शन भारत ने WTC 2023-2025 में शानदार शुरुआत की, लेकिन अंत में फाइनल में जगह नहीं बना सका : न्यूजीलैंड के खिलाफ घर में 0-3 की हार और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट में हार ने भारत को फाइनल की रेस से बाहर कर दिया। भारत पिछले दो संस्करणों (2019-21 और 2021-23) में फाइनल में पहुंचा था, ले...

हर्षिल का इतिहास (उत्तरकाशी)

        हर्षिल का इतिहास

                    उत्तरकाशी


हिमाच्छादित पर्वत, निर्झर झरने
दूर तक फैले देवदार
उत्तराखंड की भूमि में नजर आता
हर्षिल का किरदार
चिनार के घने जंगल ,
जोर-जोर से बहती,
भागीरथी की अविरल धारा
सांप-सी बलखाती
टेढ़ी-मेढ़ी राहें,
नैनों से बातें करती,
हर्षिल की हवाऐं

By - देवभूमिउत्तराखंड.com
        
नमस्कार मित्रों इन्हीं पंक्तियों के साथ आज हम देवभूमि उत्तराखंड में हर्षिल के बारे में चर्चा करेंगे । मित्रों आप सभी देवभूमि उत्तराखंड के प्राकृतिक सौंदर्य से भलीभांति परिचित हैं। उन्हीं में से एक पर्यटक स्थल है हर्षिल। हर्षिल शहर की सुंदरता के बारे में जितना कहा जाए कम है। क्योंकि हर्षिल सुंदर बगानों, राहों और प्राकृतिक दृश्यों का वह स्थल है जिसकी तुलना यूरोप में स्थित स्विजरलैंड से की जाती है। इसलिए हर्षिल को "उत्तराखंड का स्विजरलैंड" कहा जाता है । 

(* हर्षिल को भारत का "मिनी स्विट्जरलैंड लैंड" व "उत्तराखंड का स्विट्जरलैंड"  कहा जाता है। और चोपता को "उत्तराखंड का मिनी स्विट्जरलैंड" कहा जाता है। जबकि "भारत का स्विजरलैंड" श्रीनगर (जम्मू कश्मीर) को कहा जाता है। उत्तराखंड की यात्रा के दौरान महात्मा गांधी जी ने कौसानी को यंग इंडिया पुस्तक के लेख में "भारत के स्विजरलैंड" की संज्ञा दी है । )

हर्षिल के बारे में 

हर्षिल उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी जिले का एक प्रमुख पर्यटक स्थल है। यह स्थान समुद्र तल से 2620 मीटर की ऊंचाई पर उत्तरकाशी से गंगोत्री मार्ग भागीरथी नदी के तट पर स्थित है। उत्तरकाशी शहर से हर्षिलल 73 किलोमीटर की दूरी पर बसा प्राकृतिक सौंदर्य एवं स्वादिष्ट सेबों के लिए प्रसिद्ध है। हर्षिल की जलवायु शीतोष्ण है जो सेबों की खेती के लिए अनुकूल है।

हर्षिल का इतिहास

प्रारंभिक समय में हर्षिल एक सुदूर खूबसूरत गांव था जिसमें दोनों तरफ घने देवदार के वृक्ष पहाड़ों को ढलान में खड़े थे। इतिहासकारों के अनुसार 19वीं शताब्दी में फ्रेडरिक विल्सन हर्षिल आया था। फ्रेडरिक विल्सन ईस्ट इंडिया कंपनी का एक सिपाही था। किंतु 1857 के सिपाही विद्रोह के बाद विल्सन ने ब्रिटिश सेना को छोड़ दिया और वह फरार हो गया। ब्रिटिश सेना विल्सन की खोज करने लगी। जिसके उपरांत विल्सन ब्रिटिश गढ़वाल क्षेत्र से बचता हुआ। टिहरी के राजा सुदर्शन शाह से मुलाकात की और रहने के लिए शहर की मांग की लेकिन राजा अंग्रेजों के प्रति वफादार था। साथ ही विल्सन को शहर देने से इनकार कर दिया। विल्सन अंग्रेजी सेना से बचता हुआ पहाड़ों की ओर चला गया। भाग्य ने उसे भागीरथी नदी के तट पर एक खूबसूरत गांव हर्षिल में पहुंचा दिया। विल्सन ने वहीं एक गुलाबी नाम की पहाड़ी लड़की से विवाह किया और वही बस गया ।  

कुछ इतिहासकारों का मानना है कि विल्सन ने अपनी इच्छा से ब्रिटिश सेना से इस्तीफा दिया था क्योंकि पहाड़ों के निरीक्षण के दौरान उन्हें हर्षिल अत्यधिक पसंद आ गया था। इसलिए नौकरी छोड़ कर इस जगह पर रहने लगे। बाद में उन्होंने उत्तरकाशी के मुखवा गांव की पहाड़ी लड़की रायवती से विवाह किया और इस तरह वह हर्षिल के हो गए। हर्षिल की खोज का श्रेय फ्रेडरिक विल्सन को दिया जाता है। क्योंकि विल्सन ने हर्षिल को उत्तराखंड में विशेष पहचान दिलाई थी उन्होंने लंदन में स्थित कंपनी के साथ अनुबंध किया। खाल, फर और कस्तूरी के निर्यात से हर्षिल का भाग्य बनाया था। साथ ही हर्षिल को व्यवस्थित तरीके से बसाया था। स्थानीय लोग उसे पहाड़ी विल्सन या राजा विल्सन कहा करते थे । विल्सन ने हर्षिल में विल्सन कॉटेज 1864 में बनाया था

विल्सन ने हर्षिल में बागवानी फसलों की कृषि प्रारंभ की। उन्होंने यहां पर इंग्लैंड से सेब और आलू के पौधे मंगवाकर लगाए जो खूब फले फूले । आज भी यहां से सेब प्रजाति विल्सन के नाम से प्रसिद्ध है। उत्तराखंड में सेबो का सर्वाधिक उत्पादन हर्षिल में होता है । 

*शीतोष्ण जलवायु में उगाए जाने वाले फलों में सेब का अपना एक महत्वपूर्ण स्थान है। यह माना जाता है कि सेब की पहली कृषि यूरोप या पश्चिमी एशिया के शीतोष्ण क्षेत्र में हुई । भारत के शीतोष्ण क्षेत्र में सेब की खेती वृहद स्तर में ब्रिटिश/ यूरोपियन लोगों के आने के बाद ही शुरू हुई । परंतु उत्तराखंड में सुव्यवस्थित एवं वाणिज्य स्तर पर सेब की 1860 के दशक में चौबटिया में सरकारी उद्यान (गवर्नमेंट गार्डन) की स्थापना के बाद ही शुरू हो पायी।

प्रमुख तथ्य


  • हर्षिल एक छावनी शहर है जहां अभी महार रेजिमेंट की बटालियन है। 
  • हर्षिल के टंकौर घाटी मे जलंधरी नदी बहती है।
  • हर्षिल हल्के छिलके की राजमा दाल उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है।
  • हर्षिल में भागीरथी तट पर 1818 ई. का बना लक्ष्मी नारायण मंदिर है।

उत्तराखंड के सभी पर्यटक स्थलों के बारे मे पढने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कीजिए।




उत्तराखंड के सर्वाधिक विवादित प्रश्नों को स्पष्ट किया गया. है अतः ध्यानपूर्वक अध्ययन करें।

हर्षिल से संबंधित प्रश्नोत्तरी 


(1) निम्न में से किसे 'भारत का स्विजरलैंंड' कहा जाता है ?
(a) हर्षिल (उत्तरकाशी)
(b) श्रीनगर (टिहरी)
(c) श्रीनगर (जम्मू कश्मीर)
(d) कौसानी (अल्मोड़ा)

Answer - (c)

(2) निम्न में से किसे "भारत का मिनी स्विट्जरलैंड लैंड" कहा जाता है ?
(a) चोपता (रूद्रप्रयाग)
(b) हर्षिल (उत्तरकाशी)
(c) रानीखेत (अल्मोड़ा)
(d) कौसानी (बागेश्वर)

Answer - (b)

(3) निम्न में से किसे "उत्तराखंड का स्विट्जरलैंड लैंड कहा" जाता है?
(a) श्रीनगर (टिहरी)
(b) मसूरी (देहरादून)
(c) हर्षिल (उत्तरकाशी)
(d) चोपता (रूद्रप्रयाग)

Answer - (c)

(4) निम्न में से किसे "उत्तराखंड का मिनी स्विजरलैंड" कहा जाता है?
(a) कौसानी
(b) हर्षिल
(c) चोपता
(d) चकराता

Answer - (c)

(5) उत्तराखंड.यात्रा के दौरान निम्न में से किस.स्थान को गांधीजी ने यंग इंडिया पुस्तक के लेख में "भारत का स्विजरलैंड" की संज्ञा दी है ?  
(a) कौसानी
(b) हर्षिल
(c) चोपता
(d) रानीखेत

Answer - (a)

(6) निम्नलिखित में विल्सन प्रजाति हैै-
(a) आम की
(b) सेबो की
(c) केलों की
(d).लीची की

Answer - (b)

(7) हर्षिल में आलू की खेती की शुरुआत करने का श्रेय किसे दिया जाता है?
(a) ट्रेल को
(b) रैमजे को
(c) विल्सन को
(d) हैलिट बैटन

Answer - (c)

(8) हर्षिल में विल्सन कॉटेज का निर्माण किस वर्ष किया गया था?
(a) 1859
(b) 1864
(c) 1865
(d) 1885

Answer - (b)

(9) हर्षिल सेबों के अतिरिक्त........... प्रसिद्ध है।
(a) हल्के छिलके की राजमा दाल के लिए
(b) मंडुवा उत्पादन के लिए
(c) लीची उत्पादन के लिए
(d) उपरोक्त सभी

Answer - (d)

(10) हर्षिल (उत्तरकाशी) में स्थित मंदिर है
(a) परशुराम मंदिर
(b) लक्ष्मी नारायण मंदिर
(c) हिंगला देवी मंदिर
(d) हनोल मंदिर

Answer - (b)

हमारे. द्वारा तैयार किए गए नोट्स पसंद आते हैं तो.अधिक से अधिक शेयर कीजिए।



Related post :-



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उत्तराखंड में भूमि बंदोबस्त का इतिहास

  भूमि बंदोबस्त व्यवस्था         उत्तराखंड का इतिहास भूमि बंदोबस्त आवश्यकता क्यों ? जब देश में उद्योगों का विकास नहीं हुआ था तो समस्त अर्थव्यवस्था कृषि पर निर्भर थी। उस समय राजा को सर्वाधिक कर की प्राप्ति कृषि से होती थी। अतः भू राजस्व आय प्राप्त करने के लिए भूमि बंदोबस्त व्यवस्था लागू की जाती थी । दरअसल जब भी कोई राजवंश का अंत होता है तब एक नया राजवंश नयी बंदोबस्ती लाता है।  हालांकि ब्रिटिश शासन से पहले सभी शासकों ने मनुस्मृति में उल्लेखित भूमि बंदोबस्त व्यवस्था का प्रयोग किया था । ब्रिटिश काल के प्रारंभिक समय में पहला भूमि बंदोबस्त 1815 में लाया गया। तब से लेकर अब तक कुल 12 भूमि बंदोबस्त उत्तराखंड में हो चुके हैं। हालांकि गोरखाओ द्वारा सन 1812 में भी भूमि बंदोबस्त का कार्य किया गया था। लेकिन गोरखाओं द्वारा लागू बन्दोबस्त को अंग्रेजों ने स्वीकार नहीं किया। ब्रिटिश काल में भूमि को कुमाऊं में थात कहा जाता था। और कृषक को थातवान कहा जाता था। जहां पूरे भारत में स्थायी बंदोबस्त, रैयतवाड़ी बंदोबस्त और महालवाड़ी बंदोबस्त व्यवस्था लागू थी। वही ब्रिटिश अधिकारियों ...

ब्रिटिश कुमाऊं कमिश्नर : उत्तराखंड

ब्रिटिश कुमाऊं कमिश्नर उत्तराखंड 1815 में गोरखों को पराजित करने के पश्चात उत्तराखंड में ईस्ट इंडिया कंपनी के माध्यम से ब्रिटिश शासन प्रारंभ हुआ। उत्तराखंड में अंग्रेजों की विजय के बाद कुमाऊं पर ब्रिटिश सरकार का शासन स्थापित हो गया और गढ़वाल मंडल को दो भागों में विभाजित किया गया। ब्रिटिश गढ़वाल और टिहरी गढ़वाल। अंग्रेजों ने अलकनंदा नदी का पश्चिमी भू-भाग पर परमार वंश के 55वें शासक सुदर्शन शाह को दे दिया। जहां सुदर्शन शाह ने टिहरी को नई राजधानी बनाकर टिहरी वंश की स्थापना की । वहीं दूसरी तरफ अलकनंदा नदी के पूर्वी भू-भाग पर अंग्रेजों का अधिकार हो गया। जिसे अंग्रेजों ने ब्रिटिश गढ़वाल नाम दिया। उत्तराखंड में ब्रिटिश शासन - 1815 ब्रिटिश सरकार कुमाऊं के भू-राजनीतिक महत्व को देखते हुए 1815 में कुमाऊं पर गैर-विनियमित क्षेत्र के रूप में शासन स्थापित किया अर्थात इस क्षेत्र में बंगाल प्रेसिडेंसी के अधिनियम पूर्ण रुप से लागू नहीं किए गए। कुछ को आंशिक रूप से प्रभावी किया गया तथा लेकिन अधिकांश नियम स्थानीय अधिकारियों को अपनी सुविधानुसार प्रभावी करने की अनुमति दी गई। गैर-विनियमित प्रांतों के जिला प्रमु...

परमार वंश - उत्तराखंड का इतिहास (भाग -1)

उत्तराखंड का इतिहास History of Uttarakhand भाग -1 परमार वंश का इतिहास उत्तराखंड में सर्वाधिक विवादित और मतभेद पूर्ण रहा है। जो परमार वंश के इतिहास को कठिन बनाता है परंतु विभिन्न इतिहासकारों की पुस्तकों का गहन विश्लेषण करके तथा पुस्तक उत्तराखंड का राजनैतिक इतिहास (अजय रावत) को मुख्य आधार मानकर परमार वंश के संपूर्ण नोट्स प्रस्तुत लेख में तैयार किए गए हैं। उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में 688 ईसवी से 1947 ईसवी तक शासकों ने शासन किया है (बैकेट के अनुसार)।  गढ़वाल में परमार वंश का शासन सबसे अधिक रहा।   जिसमें लगभग 12 शासकों का अध्ययन विस्तारपूर्वक दो भागों में विभाजित करके करेंगे और अंत में लेख से संबंधित प्रश्नों का भी अध्ययन करेंगे। परमार वंश (गढ़वाल मंडल) (भाग -1) छठी सदी में हर्षवर्धन की मृत्यु के पश्चात संपूर्ण उत्तर भारत में भारी उथल-पुथल हुई । देश में कहीं भी कोई बड़ी महाशक्ति नहीं बची थी । जो सभी प्रांतों पर नियंत्रण स्थापित कर सके। बड़े-बड़े जनपदों के साथ छोटे-छोटे प्रांत भी स्वतंत्रता की घोषणा करने लगे। कन्नौज से सुदूर उत्तर में स्थित उत्तराखंड की पहाड़ियों में भी कुछ ऐसा ही...

कुणिंद वंश का इतिहास (1500 ईसा पूर्व - 300 ईसवी)

कुणिंद वंश का इतिहास   History of Kunid dynasty   (1500 ईसा पूर्व - 300 ईसवी)  उत्तराखंड का इतिहास उत्तराखंड मूलतः एक घने जंगल और ऊंची ऊंची चोटी वाले पहाड़ों का क्षेत्र था। इसका अधिकांश भाग बिहड़, विरान, जंगलों से भरा हुआ था। इसीलिए यहां किसी स्थाई राज्य के स्थापित होने की स्पष्ट जानकारी नहीं मिलती है। थोड़े बहुत सिक्कों, अभिलेखों व साहित्यक स्रोत के आधार पर इसके प्राचीन इतिहास के सूत्रों को जोड़ा गया है । अर्थात कुणिंद वंश के इतिहास में क्रमबद्धता का अभाव है।               सूत्रों के मुताबिक कुणिंद राजवंश उत्तराखंड में शासन करने वाला प्रथम प्राचीन राजवंश है । जिसका प्रारंभिक समय ॠग्वैदिक काल से माना जाता है। रामायण के किस्किंधा कांड में कुणिंदों की जानकारी मिलती है और विष्णु पुराण में कुणिंद को कुणिंद पल्यकस्य कहा गया है। कुणिंद राजवंश के साक्ष्य के रूप में अभी तक 5 अभिलेख प्राप्त हुए हैं। जिसमें से एक मथुरा और 4 भरहूत से प्राप्त हुए हैं। वर्तमान समय में मथुरा उत्तर प्रदेश में स्थित है। जबकि भरहूत मध्यप्रदेश में है। कुणिंद वंश का ...

उत्तराखंड की जनजातियों से संबंधित प्रश्न (उत्तराखंड प्रश्नोत्तरी -14)

उत्तराखंड प्रश्नोत्तरी -14 उत्तराखंड की प्रमुख जनजातियां वर्ष 1965 में केंद्र सरकार ने जनजातियों की पहचान के लिए लोकर समिति का गठन किया। लोकर समिति की सिफारिश पर 1967 में उत्तराखंड की 5 जनजातियों थारू, जौनसारी, भोटिया, बोक्सा, और राजी को एसटी (ST) का दर्जा मिला । राज्य की मात्र 2 जनजातियों को आदिम जनजाति का दर्जा प्राप्त है । सर्वप्रथम राज्य की राजी जनजाति को आदिम जनजाति का दर्जा मिला। बोक्सा जनजाति को 1981 में आदिम जनजाति का दर्जा प्राप्त हुआ था । राज्य में सर्वाधिक आबादी थारू जनजाति तथा सबसे कम आबादी राज्यों की रहती है। 2011 की जनगणना के अनुसार राज्य की कुल एसटी आबादी 2,91,903 है। जुलाई 2001 से राज्य सेवाओं में अनुसूचित जन जातियों को 4% आरक्षण प्राप्त है। उत्तराखंड की जनजातियों से संबंधित प्रश्न विशेष सूचना :- लेख में दिए गए अधिकांश प्रश्न समूह-ग की पुरानी परीक्षाओं में पूछे गए हैं। और कुछ प्रश्न वर्तमान परीक्षाओं को देखते हुए उत्तराखंड की जनजातियों से संबंधित 25+ प्रश्न तैयार किए गए हैं। जो आगामी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे। बता दें की उत्तराखंड के 40 प्रश्नों में से 2...

चंद राजवंश : उत्तराखंड का इतिहास

चंद राजवंश का इतिहास पृष्ठभूमि उत्तराखंड में कुणिंद और परमार वंश के बाद सबसे लंबे समय तक शासन करने वाला राजवंश है।  चंद वंश की स्थापना सोमचंद ने 1025 ईसवी के आसपास की थी। वैसे तो तिथियां अभी तक विवादित हैं। लेकिन कत्यूरी वंश के समय आदि गुरु शंकराचार्य  का उत्तराखंड में आगमन हुआ और उसके बाद कन्नौज में महमूद गजनवी के आक्रमण से ज्ञात होता है कि तो लगभग 1025 ईसवी में सोमचंद ने चंपावत में चंद वंश की स्थापना की है। विभिन्न इतिहासकारों ने विभिन्न मत दिए हैं। सवाल यह है कि किसे सच माना जाए ? उत्तराखंड के इतिहास में अजय रावत जी के द्वारा उत्तराखंड की सभी पुस्तकों का विश्लेषण किया गया है। उनके द्वारा दिए गए निष्कर्ष के आधार पर यह कहा जा सकता है । उपयुक्त दिए गए सभी नोट्स प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से सर्वोत्तम उचित है। चंद राजवंश का इतिहास चंद्रवंशी सोमचंद ने उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में लगभग 900 वर्षों तक शासन किया है । जिसमें 60 से अधिक राजाओं का वर्णन है । अब यदि आप सभी राजाओं का अध्ययन करते हैं तो मुमकिन नहीं है कि सभी को याद कर सकें । और अधिकांश राजा ऐसे हैं । जिनका केवल नाम पता...

भारत की जनगणना 2011 से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न (भाग -01)

भारत की जनगणना 2011 मित्रों वर्तमान परीक्षाओं को पास करने के लिए रखने से बात नहीं बनेगी अब चाहे वह इतिहास भूगोल हो या हमारे भारत की जनगणना हो अगर हम रटते हैं तो बहुत सारे तथ्यों को रटना पड़ेगा जिनको याद रखना संभव नहीं है कोशिश कीजिए समझ लीजिए और एक दूसरे से रिलेट कीजिए। आज हम 2011 की जनगणना के सभी तथ्यों को समझाने की कोशिश करेंगे। यहां प्रत्येक बिन्दु का भौगोलिक कारण उल्लेख करना संभव नहीं है। इसलिए जब आप भारत की जनगणना के नोट्स तैयार करें तो भौगोलिक कारणों पर विचार अवश्य करें जैसे अगर किसी की जनसंख्या अधिक है तो क्यों है ?, अगर किसी की साक्षरता दर अधिक है तो क्यों है? अगर आप इस तरह करेंगे तो शत-प्रतिशत है कि आप लंबे समय तक इन चीजों को याद रख पाएंगे साथ ही उनसे संबंधित अन्य तथ्य को भी आपको याद रख सकेंगे ।  भारत की जनगणना (भाग -01) वर्ष 2011 में भारत की 15वीं जनगणना की गई थी। 2011 की जनगणना के अनुसार भारत का कुल क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किलोमीटर था तथा भारत की कुल आबादी 121,08,54,922 (121 करोड़) थी। जिसमें पुरुषों की जनसंख्या 62.32 करोड़ एवं महिलाओं की 51.47 करोड़ थी। जनसंख्या की दृष...