पर्वतों के निर्माण प्रस्तावना "पर्वत हमारी पृथ्वी की सबसे भव्य और प्रभावशाली संरचनाओं में से एक हैं। ये न केवल हमारे भूगोल को तय करते हैं, बल्कि मौसम से लेकर हमारी नदियों तक सब कुछ बदलते हैं। लेकिन इनकी उत्पत्ति के पीछे की कहानी उतनी ही जटिल और दिलचस्प है। इस अध्याय में हम बेहद आसान भाषा में समझेंगे कि प्लेटों के टकराने, ज़मीन के फटने और ज्वालामुखी के विस्फोट से इन पर्वतों का जन्म कैसे होता है।" पर्वतों के निर्माण पर्वतों के निर्माण का मुख्य आधार टेक्टोनिक प्लेटों की गति है। हमारी पृथ्वी का सबसे ऊपरी हिस्सा (स्थलमंडल) कई टुकड़ों में टूटा हुआ है जिन्हें 'टेक्टोनिक प्लेट्स' कहते हैं। ये प्लेटें मेंटल की अर्ध-तरल परत (एस्थेनोस्फीयर) पर बहुत धीमी गति (सालाना 1 से 10 सेमी) से खिसकती रहती हैं। जब ये प्लेटें एक-दूसरे की ओर बढ़ती हैं, दूर जाती हैं या आपस में रगड़ खाती हैं, तो पृथ्वी की भूपर्पटी (Crust) पर भीषण तनाव और दबाव बनता है। इसी हलचल के कारण ज़मीन का हिस्सा या तो ऊपर उठ जाता है या फिर ज्वालामुखी के मैग्मा के जमाव से पहाड़ का रूप ले लेता है। पर्वतों के मुख्य प्रकार पर्...
उत्तराखंड करेंट अफेयर्स 2023 जनवरी-फरवरी माह करेंट अफेयर्स 2023 देवभूमि उत्तराखंड द्वारा वर्ष 2023 के सभी आगामी परीक्षाओं के लिए जनवरी-फरवरी माह के अति महत्वपूर्ण करट अफेयर्स उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अतः सभी प्रश्नों को ध्यान पूर्वक पढ़ें। इसके पश्चात भाग -02 में जनवरी-फरवरी माह के राष्ट्रीय स्तर और अंतरराष्ट्रीय स्तर के करंट अफेयर दिए जाएंगे। Most important current affairs भाग -01 उत्तराखंड करेंट अफेयर्स -2023 (1) गणतंत्र दिवस 2023 की झांकी में किस राज्य ने पहला पुरस्कार जीता है? (a) उत्तर प्रदेश (b) केरल (c) उत्तराखण्ड (d) मेघालय व्याख्या :- 74 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ पर पहली आदिवासी राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने परेड की सलामी ली । इस बार गणतंत्र दिवस समारोह में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सिसी मुख्य अतिथि रहे। उत्तराखंड की मानसखंड पर आधारित झांकी को गणतंत्र दिवस परेड की झांकियों में पहला स्थान मिला। मानसखंड झांकी (उत्तराखंड) -2023 उत्तराखंड की झांकी में मुख्य भूमिका गढ़वाल की चार धाम यात्रा, प्रसिद्ध पौराणिक जागेश्वर धाम, कुमाऊं में मंदिर माला मिशन जिसक...