सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

महरुढ़ी कस्तूरी मृग अनुसंधान केंद्र

महरुढ़ी कस्तूरी मृग अनुसंधान केंद्र (बागेश्वर) कस्तूरी मृग - उत्तराखंड का राज्य पशु  कस्तूरी मृग के महत्व को देखते हुए उत्तराखंड राज्य सरकार ने कस्तूरी मृगों के संरक्षण के लिए 2001 में राज्य पशु घोषित किया। वर्ष 1972 में कस्तूरी मृग संरक्षण के लिए केदारनाथ वन्य जीव विहार के अंतर्गत कस्तूरी मृग विहार की स्थापना की गई । और वर्ष 1974 में बागेश्वर जनपद में महरूड़ी कस्तूरी मृग अनुसंधान की स्थापना की।                    महरूड़ी कस्तूरी मृग अनुसंधान केन्द्र  यह केंद्र कस्तूरी मृग संरक्षण और अनुसंधान के लिए समर्पित है जो एक लुप्तप्राय प्रजाति है, बागेश्वर जनपद गठन से पूर्व महरूड़ी कस्तूरी मृग अनुसंधान केन्द्र की स्थापना वर्ष 1974 में पिथौरागढ़ जनपद में की गई थी। किन्तु 15 सितंबर 1997 में बागेश्वर जनपद के गठन के पश्चात् वर्तमान में यह केंद्र उत्तराखंड राज्य के बागेश्वर जिले में महरूढ़ी धरमघर नामक स्थान पर स्थित है।                  महरुढ़ी कस्तूरी मृग अनुसंधान केन्द्र  *कुछ पुस्तकों में इसकी स्थापना का समय 1977 दिया गया है। और आयोग ने परीक्षा में यह प्रश्न अनेक बार पूछा है और आयोग द्वारा स्थापना व

6 month Current affairs 2023-24

Current affairs 2023-24 (part - 01)

नमस्कार मित्रों, जैसा कि आप सभी को ज्ञात है देवभूमि उत्तराखंड बेवसाइट के माध्यम प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु प्रत्येक माह के महत्कवपूर्ण करेंट अफेयर्स उपलब्ध कराता है। जो परीक्षाओं में शत् प्रतिशत आने की संभावना रखते हैं। और यह करेंट अफेयर्स उनके लिए और भी ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाते हैं जो किसी विशेष परिस्थितियों के कारण प्रतिदिन करेंट अफेयर्स नहीं पढ़ पाते हैं। कुछ व्यक्तिगत कारणों के कारण करेंट अफेयर्स उपलब्ध कराने में देर अवश्य हुई है। किन्तु गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया गया है। इसलिए 6 माह के करेंट अफेयर्स 2 पार्ट में तैयार किए गए हैं। पहला पार्ट आपके सामने है। और आगे का तैयार किया जा रहा है।


राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय करंट अफेयर्स

(1) जातीय गणना आंकड़ा जारी करने वाला देश का पहला राज्य कौन सा है ?
(a) उत्तर प्रदेश 
(b) बिहार 
(c) मध्यप्रदेश 
(d) राजस्थान 

व्याख्या :- 2 अक्टूबर 2023 को बिहार सरकार ने बिहार जाति आधारित गणना के आंकड़े जारी किए । आंकड़ों के अनुसार बिहार की सीमा में रहने वाले लोगों की कुल संख्या 12,53,53,288 है। इनमें हिंदुओं की कुल संख्या 81.99 प्रतिशत है। जातियों में सर्वाधिक संख्या 14.26 प्रतिशत जनसंख्या यादव जाति की है। बिहार में कुल 215 जातियों की गणना हुई।

Answer - (b)

(2) इजरायल में फंसे भारतीय नागरिकों की स्वदेश वापसी के लिए भारत सरकार ने कौन सा ऑपरेशन चलाया ?
(a) ऑपरेशन कावेरी 
(b) ऑपरेशन दोस्त 
(c) ऑपरेशन गंगा 
(d) ऑपरेशन अजय

व्याख्या :- भारत सरकार द्वारा 12-13 अक्टूबर 2023 को युद्धग्रस्त इजरायल में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित स्वदेश वापसी के लिए ऑपरेशन अजय की शुरुआत की गई। एक सप्ताह के भीतर लगभग 1200 शिक्षक भारतीयों को वहां से निकाल कर सुरक्षित स्वदेश लाया गया।
ऑपरेशन दोस्त - सीरिया-तुर्की भूकंप में फंसे लोगों की निकासी के लिए फरवरी 2023 में ऑपरेशन दोस्त को चलाया।
ऑपरेशन कावेरी - सूडान में फंसे भारतीयों की वापसी के लिए अप्रैल 2023 में ऑपरेशन कावेरी चलाया गया।
ऑपरेशन गंगा - रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान यूक्रेन में फंसे भारतीयों की स्वदेश वापसी के लिए भारत सरकार द्वारा ऑपरेशन गंगा चलाया गया।

Answer - (d)

(3) 37वें राष्ट्रीय खेलों में सर्वाधिक पदक किस राज्य ने जीते। 
(a) पंजाब 
(b) हरियाणा 
(c) महाराष्ट्र 
(d) तमिलनाडु 

व्याख्या :- 37वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन 25 अक्टूबर से 9 नवंबर 2023 के बीच गोवा में हुआ। इन खेलों में सर्वाधिक पदक महाराष्ट्र ने जीते। पदक तालिका में महाराष्ट्र प्रथम स्थान पर रहा। जबकि दूसरे स्थान पर सेवा और तीसरे स्थान पर हरियाणा।

Answer - (c)

(4) यूनेस्को द्वारा भारत के किस शहर को “संगीत का शहर नाम दिया गया”
(a) जयपुर
(b) ग्वालियर 
(c) लखनऊ 
(d) हैदराबाद 

Answer - (b)

व्याख्या :- यूनेस्को ने 31 अक्टूबर 2023 को क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क में भारत के दो शहर ग्वालियरकोझिकोड को शामिल करने की घोषणा की है। भारत के नए शामिल किए गए नगरों में ग्वालियर को संगीत तथा कोझिकोड को साहित्य श्रेणी में नेटवर्क में शामिल किया गया है। इससे पूर्व इस सूची में भारत का जयपुर, वाराणसी, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई, व श्रीनगर शहर शामिल हैं।

यूनेस्को का सिटीज नेटवर्क 7 श्रेणियां में समर्पित शहरों का नेटवर्क है । इसमें शिल्प एवं लोक कला, डिजाइन, फिल्म, गैस्ट्रोनॉमी, साहित्य, मीडिया, कला एवं संगीत शामिल है। बता दें कि विश्व में यूनेस्को ने अब तक 55 शहरों को सिटीज नेटवर्क की श्रेणी में शामिल किया गया है। भारत में ग्वालियर और कोझिकोड को शामिल किए जाने के पश्चात यूनेस्को के क्रिएटिव शहरों की सूची में शहरों की संख्या अब आठ हो गई है।

(5) 'आजादी के अमृत महोत्सव' का समापन कब हुआ ?
(a) 2 अक्टूबर 2023 
(b) 31 अक्टूबर 2023
(c) 26 जनवरी 2024
(d) 12 मार्च 2024

व्याख्या :- भारत सरकार द्वारा महात्मा गांधी की दांडी यात्रा से प्रेरित 12 मार्च 2021 को आजादी के अमृत महोत्सव की शुरुआत की गई थी । प्रधानमंत्री ने 31 अक्टूबर 2023 को सरदार पटेल की जयंती पर आजादी का अमृत महोत्सव का समापन किया। 

आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान उपलब्धियां

  • भारत विश्व में सिर्फ 5 अर्थव्यवस्था में शामिल
  • चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग
  • भारत में जी20 शिखर सम्मेलन का आयोजन
  • एशियाई खेलों और एशियाई पारा खेलों में 100 से अधिक पदक जीतने का एतिहासिक रिकॉर्ड।
  • नई संसद भवन का उद्घाटन
  • नारी शक्ति वंदनम अधिनियम पारित
  • 65000 से अधिक अमृत सरोवरों का अभियान
  • अमृत भारत स्टेशन की शुरुआत 
अमृत महोत्सव के समापन के पश्चात भारत में अमृत कल की एक नई यात्रा प्रारंभ करने की घोषणा हुई। जिसमें भारत को 2047 तक विकसित अर्थव्यवस्था का लक्ष्य प्राप्त करने की घोषणा की। साथ ही आजादी के अमृत महोत्सव के समापन कार्यक्रम में अपने क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन हेतु तीन राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों व मंत्रालयों को पुरस्कार प्रदान किए गए। 
  • राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में प्रथम पुरस्कार जम्मू कश्मीर को द्वितीय पुरस्कार गुजरात और तृतीय हरियाणा व राजस्थान को संयुक्त रूप से दिया गया।
  • मंत्रालयों में प्रथम पुरस्कार विदेश मंत्रालय दूसरा रक्षा मंत्रालय और तीसरा रेल मंत्रालय।
Answer - (b)

(6) नवंबर 2023 में मुख्य सूचना आयुक्त किन्हें नियुक्त किया गया था?
(a) दिनेश कुमार खारा
(b) लेफ्टिनेंट जनरल रघु श्रीनिवासन 
(c) हीरालाल सामरिया 
(d) नितिन गुप्ता 

व्याख्या :- नवंबर माह 2023 में हीरालाल सामरिया को 12वां मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया। इससे पूर्व इस पद पर श्री यशवर्धन सिन्हा थे जिनका कार्यकाल 3 अक्टूबर 2023 को समाप्त हुआ था।

केंद्रीय सूचना आयोग 2005
केंद्रीय सूचना आयोग का गठन RTI act के तहत 2005 में हुआ। सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त का अधिकतम कार्यकाल 3 वर्ष का होता है। किंतु कोई व्यक्ति अधिकतम 65 वर्ष की आयु तक ही इस पद पर रह सकता है। 

दिनेश कुमार खारा –
वर्तमान समय में भारतीय स्टेट बैंक के अध्यक्ष दिनेश कुमार खारा हैं। 7 अक्टूबर 2020 को एसबीआई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। इस पथ पर उनके तीन वर्षीय कार्यकाल 6 अक्टूबर 2023 तक था किंतु कार्यकाल वृद्धि से वह अगस्त 2024 तक इस पद पर बने रहेंगे।

लेफ्टिनेंट जनरल रघु श्रीनिवासन – 
वर्तमान समय में लेफ्टिनेंट जनरल रघु श्रीनिवासन 
को भारत के सीमा सड़क संगठन के महानिदेशक है इन्हें 30 सितंबर 2023 को इस पद पर नियुक्त किया है।

नितिन गुप्ता –
वर्तमान समय में केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के अध्यक्ष नितिन गुप्ता है जिनका कार्यकाल जून 2024 में समाप्त होगा।

Answer - (c)

(7) भारत ने पैरा एशियन गेम्स 2023 में ऐतिहासिक कुल कितने पदक जीते हैं ?
(a) 111
(b) 121
(c) 101
(d) 105

व्याख्या :- चौथे एशियाई पैरा खेल 22 से 28 अक्टूबर 2023 तक चीन के हांगझोऊ में आयोजित हुए थे। इन खेलों में भारत ने 29 स्वर्ण, 31 रजत और 51 कांस्य पदक सहित कुल 111 पदक जीते । इन खेलों में 44 देशों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। यह भारत का अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन था । पांचवें एशियाई पैरा खेलों का आयोजन जापान के नागायो में किया जाएगा।

Answer - (a)

(8) सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार 2023 से किन्हें सम्मानित किया गया ?
(a) माइकल डग्लस
(b) अमिताभ बच्चन
(c) क्रिस्टोफर नोलन
(d) पॉल गियामति

व्याख्या :- हॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता एवं निर्माता माइकल डग्लस को भारत के गोवा में आयोजित 54वें अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव का सत्यजीत रे पुरस्कार लाइफ टाइम पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया। सिनेमा के क्षेत्र में जीवन प्रयत्न योगदान के लिए उन्हें यह पुरस्कार दिया गया है। 

54वां अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव

भारत का 54वां अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव गोवा में 20-28 नवंबर को संपन्न हुआ। यह लगातार 20वां वर्ष था जब भारत के अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव का आयोजन गोवा में हुआ।
इस महोत्सव में भारतीय सिनेमा के योगदान के लिए माधुरी दीक्षित को विशेष सम्मान उद्घाटन समारोह दिया गया। इसमें विभिन्न श्रेणियों में विभिन्न पुरस्कार प्रदान किए गए।
  • सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म - एंडलेस बॉर्डर्स (Endless Borders)
  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशक - स्टीफन कोमांडेरेव (बुल्गारिया)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता - पूरिया रहीमी सैम (ईरान)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री - मैलेनी थिएरी (फ्रांस)
  • ज्यूरी का विशेष पुरस्कार - रिषभ शेट्टी (फिल्म कंतारा के निर्देशक)
  • सर्वश्रेष्ठ बेवसीरीज (OTT) - पंचायत सीजन 2 (निर्देशक - दीपक कुमार मिश्र)
Answer - (a)

(9) भारत की पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच किन्हें नियुक्त किया गया है ?
(a) रमेश पवार
(b) सचिन तेंदुलकर 
(c) अमोल मजूमदार 
(d) राहुल द्रविड़ 

व्याख्या :- भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के रूप में राहुल द्रविड़ जिन्हें 2 वर्ष के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का मुख्य कोच 2021 में नियुक्त किया गया था। विश्व कप 2023 के पश्चात भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने उनके कार्यकाल में वृद्धि की है। वर्तमान समय में पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ है तथा महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच अमोल मजूमदार हैं।

Answer - (d)

(10) बुकर पुरस्कार 2023 से निम्न में से किन्हें मिला है?
(a) चेतना मारु 
(b) पॉल लिंच 
(c) a और b दोनों 
(d) इनमें से कोई 

व्याख्या :-  बुकर पुरस्कार 2023 आयरलैंड के साहित्यकार पॉल लिंच को 26 नवंबर 2023 को दिया गया है। बुकर पुरस्कार का संबंध साहित्य के क्षेत्र महत्वपूर्ण योगदान देने वाले साहित्यकारों को सम्मानित करने से है। इस पुरस्कार के तहत 50 हजार पाउंड की राशि प्रदान की जाती है। यह पुरस्कार उनके प्रसिद्ध उपन्यास प्रोफेट सॉग के लिए दिया गया है। इस उपन्यास में एक ऐसे परिवार की कहानी है जो एक ऐसी भयानक दुनिया से जूझ रहा है जिसमें लोकतांत्रिक मानदंड गायब होने लगते हैं। 

वर्ष 2023 के बुकर पुरस्कार हेतु 6 पुस्तकों को शॉर्टलिस्ट किया गया था उनमें भारतीय मूल की ब्रिटिश लेखिका चेतना मारु का पहला ही उपन्यास 'वेस्टर्न लेन' भी शामिल था। बुकर पुरस्कार की शुरुआत 1969 में की गई थी अब तक भारत के तीन (अरुंधति रॉय, किरण देसाई, अरविंद अडिग) व भारतीय मूल के दो (सलमान रुश्दी और वी. एस. नायपॉल) अन्य साहित्यकारों को यह पुरस्कार दिया जा चुका है

Answer  - (b)

(11) फातिमा बीवी को किस वर्ष सर्वोच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था
(a) 1976
(b) 1983
(c) 1989
(d) 1991

व्याख्या :- 23 नवंबर 2023 को कोल्लम (केरल) में सर्वोच्च न्यायालय में प्रथम महिला न्यायाधीश रही फातिमा बीवी का 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वर्ष 1989 में इन्हें सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। 

महत्वपूर्ण तथ्य 
  • इन्हें 1993-97 के दौरान राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की सदस्य नियुक्त किया गया था।
  •  1997-2001 के दौरान इन्हें तमिलनाडु का राज्यपाल नियुक्त किया गया था।
 Answer - (c)

(12) संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा वर्ष 2024 को किस रूप में नामित किया गया है?
(a) अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष 
(b) अंतर्राष्ट्रीय योग वर्ष
(c) अंतर्राष्ट्रीय कैमलिड्स वर्ष
(d) अंतर्राष्ट्रीय करूणा वर्ष 

व्याख्या :- संयुक्त राष्ट्र संघ ने वर्ष 2024 को अंतर्राष्ट्रीय कैमलिड्स वर्ष के रूप में नामित किया है। कैमलिड्स का तात्पर्य ऊंट के बच्चों से है। यह देखते हुए की कैमलिड्स पृथ्वी के सबसे प्रतिकूल पारिस्थितिकी तंत्र में रहने वाले लाखों गरीब परिवारों के लिए महत्वपूर्ण आजीविका है। कैमलिड्स के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए वर्ष 2024 को कैमलिड्स वर्ष के रूप में मनाने का प्रस्ताव खाद्य एवं कृषि संगठन की संतुष्टि पर संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 20 दिसम्बर 2017 को पारित किया गया था।

Answer - (c)

(13) सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2023 की विजेता टीम कौन बनी।
(a) महाराष्ट्र 
(b) उत्तर प्रदेश 
(c) पंजाब 
(d) बड़ौदा 

व्याख्या :- सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी का संबंध क्रिकेट से है सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2023 का खिताब पहली बार पंजाब ने बड़ौदा टीम को 20 रनों से हराकर जीता। यह मैच 6 नवंबर को मोहाली में खेला गया था। पंजाब टीम का नेतृत्व मनदीप सिंह ने किया। और पंजाब टीम के ही अभिषेक शर्मा को प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला। सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी का आयोजन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा T20 घरेलू क्रिकेट के रूप में कराया गया।

Answer - (c)

(14) विराट कोहली ने एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक शतकों का विश्व रिकार्ड भारत के किस मैदान में बनाया।
(a) नरेंद्र मोदी स्टेडियम (अहमदाबाद)
(b) अरुण जेटली स्टेडियम (नई दिल्ली)
(c) वानखेड़े स्टेडियम (मुम्बई)
(d) चिन्नास्वामी स्टेडियम (चेन्नई)

व्याख्या :- भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी विराट कोहली ने 15 नवंबर 2023 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईसीसी विश्व कप 2023 के न्यूजीलैंड के विरुद्ध खेले गए सेमीफाइनल मैच में शतक बनाकर इतिहास रचा। एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में उनका यह 50वां शतक था। इसके साथ ही कोहली ने सर्वाधिक 49 शतकों का सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया।

इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया छठीं बार आईसीसी विश्व कप 2023 का विजेता बना और भारत उपविजेता रहा । विश्व कप 2023 भारत और ऑस्ट्रेलिया का फाइनल मुकाबला नरेंद्र मोदी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम (अहमदाबाद) पर 19 नवंबर 2023 को खेला गया। जिसमें आस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराया। इस टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज विराट कोहली को दिया गया और विराट कोहली ने इस टूर्नामेंट में 765 रन बनाए।

Answer - (c)

(15) भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों एवं बांग्लादेश के बीच किस पहली रेल लिंक का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 नवंबर 2023 को किया?
(a) अखौरा-अगरतला रेलवे लिंक 
(b) ऊधमपुर-बारामुला रेल लिंक 
(c) बनिहाल-संगलदान रेल लिंक 
(d) चिलाहाटी-हल्दीवाड़ी रेलवे लिंक 

व्याख्या :- अखौरा-अगरतला रेलवे लिंक भारत के उत्तर पूर्वी राज्यों को बांग्लादेश से जोड़ता है। 1 नवंबर 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भारत की सहायता से निर्मित परियोजना अखौरा-अगरतला रेलवे लिंक का उद्घाटन किया। इसके अलावा इसी समय खुलाना-मोंगला पोर्ट रेल लाइन और बांग्लादेश में रामपाल मैत्री सुपर थर्मल पावर प्लांट की यूनिट 2 का उद्घाटन किया ।

Answer - (a)
 
(16) फाल्गुनी शाह एवं गौरव शाह द्वारा गया कौन-सा गाना 2024 के ग्रैमी अवार्ड के लिए नामित किया गया है?
(a) एबंडेस इन मिलैट्स
(b) यो-यो मा
(c) ए कलरफुल वर्ल्ड 
(d) रेनबो 

व्याख्या :- फाल्गुनी शाह एवं गौरव शाह द्वारा गाया गाना "एबंडेस इन मिलेट्स" को बेस्ट ग्लोबल म्यूज़िक परफॉर्मेंस कैटेगरी में ग्रैमी अवार्ड 2024 के लिए नामित किया गया है। इस गाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आवाज भी सम्मिलित है ।
फाल्गुनी शाह भारतीय मूल की अमेरिकन सिंगर हैं।

Answer - (a)

(18) विजय हजारे ट्रॉफी 2023 का खिताब किस टीम ने जीता है?
(a) महाराष्ट्र 
(b) हरियाणा 
(c) राजस्थान 
(d) नई दिल्ली 

व्याख्या :- भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा विजय हजारे ट्रॉफी का 31वां संस्करण तू अभी का 12 नवंबर से 16 दिसंबर 2023 के बीच किया गया। इसमें कुल 38 टीमों ने भाग लिया। इसका फाइनल मुकाबला राजकोट में 16 दिसंबर को खेला गया। जिसमें हरियाणा ने राजस्थान को 30 रनों से हराकर यह खिताब अपने नाम किया। विजय हजारे ट्रॉफी हरियाणा का पहला खिताब है।

Answer - (b)

(19) बिम्सटेक के वर्तमान महासचिव कौन है 
(a) इंद्रमणि पांडे 
(b) के.एन. शान्त कुमार 
(c) मारियो जगालो
(d) फ्रांज बेकेन बाउर

व्याख्या :- बिम्सटेक के वर्तमान महासचिव इंद्रमणि पांडे हैं । यह पहला अवसर है जब किसी भारतीय अधिकारी को इस क्षेत्रीय समूह का महासचिव नियुक्त किया गया है। इससे पूर्व इस पद पर भूटान के तेनजिन लेकफेल थे। 

बिम्सटेक 7 देशों का समूह है - भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश, म्यांमार, थाइलैंड, नेपाल और भूटान है। इसकी स्थापना 6 जून 1997 में हुई। इसका मुख्यालय ढाका में स्थित है । इसका उद्देश्य सदस्य देशों में तीव्र आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति, को बढ़ावा देना और समाजिक हितों के मुद्दों पर समन्वय स्थापित कर सकारात्मक वातावरण बनाना है। बिम्सटेक का छठां सम्मेलन 2024 में थाईलैंड में होगा।

BIMSTEC – Bay of Bengal Initiative for Multi- sectoral Technical and Economic Cooperation

answer - (a)

(20) दिसंबर 2023 में यूनेस्को की सूची में शामिल की जाने वाली भारत की 15वीं अमूर्त सांस्कृतिक विरासत है ?
(a) गरबा नृत्य (गुजरात)
(b) छोलिया नृत्य (उत्तराखंड)
(c) भांगड़ा (पंजाब)
(d) घूमर (राजस्थान)

व्याख्या :- यूनेस्को की सूची में शामिल की जाने वाली भारत की 15वीं अमूर्त सांस्कृतिक विरासत गुजरात का गरबा नृत्य है। अमूर्त सांस्कृतिक विरासतों की सुरक्षा के लिए यूनेस्को की अंतर सरकारी समिति की बोत्सवाना में 5-9 दिसंबर 2023 को बैठक हुई। जिसमें गुजरात का पारंपरिक गरबा नृत्य अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल किया गया। इससे पूर्व दिसंबर 2021 में कोलकाता की दुर्गा पूजा को शामिल किया गया था।

अमूर्त सांस्कृतिक विरासत से तात्पर्य ऐसी प्रथाओं, व्यवहारों, कलाओं व उत्पादों आदि से है जिन्हें किसी समूह द्वारा अपनी सांस्कृतिक विरासत के रूप में स्वीकार किया जाता है। ऐसी अमूर्त सांस्कृतिक विरासतों की सुरक्षा का फैसला यूनेस्को द्वारा 2003 में किया गया था। तथा 2008 में शुरू किया गया। भारत के तीन सांस्कृतिक विरासतों को प्रथम वर्ष में शामिल किया गया। 
  1. केरल का कुट्टियत्तम रंगमंच एवं नृत्य (2008)
  2. रामलीला (2008
  3. वेदों की चैटिंग (2008)
इसके अलावा उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में सलूर एवं डूंगरा का रम्माण उत्सव 2009 में शामिल किया गया था।

Answer - (a)

(21) 28वां वार्षिक सम्मेलन कॉप 28 कहां आयोजित किया गया है? 
(a) जकार्ता (इण्डोनेशिया)
(b) दुबई (यूएई)
(c) काहिरा (मिस्र)
(d) मनीला (फिलीपींस)

व्याख्या :- नेशंस फ्रेमवर्क कन्वेंशन ओंन क्लाइमेट चेंज (UNFCCC) में शामिल लगभग 200 देशों का 28वां वार्षिक सम्मेलन Cop-28  संयुक्त अरब अमीरात (दुबई) में 30 नवम्बर से 13 दिसम्बर 2023 को संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में जीवाश्म ईंधन से दूरी बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

यूएई के उद्योग एवं उच्च प्रौद्योगिकी मंत्री सुल्तान अल जाबेर की अध्यक्षता में जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन कॉप 28 में 150 से भी अधिक वैश्विक नेताओं सहित लगभग 90 हजार प्रतिनिधियों, विशेषज्ञों, बैंकों का संस्थाओं के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व केंद्रीय पर्यावरण मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने किया। 

Answer - (b)

(22) हिन्दी भाषा के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार 2023 से किन्हें सम्मानित किया गया ?
(a) विजय वर्मा 
(b) अरुण रंजन मिश्र
(c) संजीव 
(d) विनोद जोशी 

व्याख्या :- हिन्दी भाषा के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार 2023 से संजीव को उनकी रचना 'मुझे पहचानो' के लिए सम्मानित किया गया । 20 दिसंबर 2023 को 24 भाषाओं में साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए यह पुरस्कार दिया गया। पुरस्कार हेतु चुने गए साहित्यकारों को ताम्रपत्र व शॉल के साथ साथ ₹1-1 लाख की राशि 12 मार्च 2024 को नई दिल्ली में एक समारोह में प्रदान की जाएगी।

Answer - (c)

(23) हिंदी की प्रसिद्ध लेखिका पुष्पा भारती को किस रचना के लिए 33वां व्यास सम्मान 2023 प्रदान किया गया?
(a) यादें, यादें और यादें 
(b) मुझे पहचानों 
(c) संयम और सादगी 
(d) मन का द्वंद्व 

व्याख्या :- हिंदी की प्रसिद्ध लेखिका "पुष्पा भारती" को उनके संस्मरण ‘यादें, यादें और यादें’ के लिए केके बिड़ला फाउंडेशन के द्वारा वर्ष 2023 का 33वां व्यास सम्मान प्रदान किया गया। इससे पूर्व वर्ष 2022 के लिए प्रसिद्ध लेखक डॉ ज्ञान चतुर्वेदी को उनके उपन्यास पागलखाना के लिए 32वां व्यास सम्मान दिया गया था।

Answer - (a)

(24) निम्न में से देश का सर्वोच्च खेल पुरस्कार मेजर ध्यानचंद खेल रत्न 2023 किन्हें प्रदान किया गया?
A. सुश्री शीतल देवी
B. सात्विकसाईराज रैंकीरैड्डी
C. चिराग सेट्टी
D. मोहम्मद शम्मी 

(a) केवल A
(b) केवल A और B 
(c) केवल B और C
(d) उपरोक्त सभी को 

व्याख्या :- देश का सर्वोच्च खेल पुरस्कार मेजर ध्यानचंद खेल रत्न 2023 सात्विकसाईराज रैंकीरैड्डी और चिराग सेट्टी दिया गया है। इन दोनों की जोड़ी की एशियाई खेलों में स्वर्ण, विश्व चैंपियन में कांस्य तथा राष्ट्रीय मंडल खेलों में रजत पदक विजेता रह चुकी हैं। इससे पूर्व वर्ष 2022 का मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार टेनिस खिलाड़ी शरत कमल अचंत को दिया गया था।

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 
देश के इस सर्वोच्च खेल पुरस्कार का नाम पहले ‘राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार’ था। वर्ष 2021 से इसका नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार कर दिया गया। यह पुरस्कार 4 वर्षों की अवधि में खिलाड़ी द्वारा खेल के क्षेत्र में शानदार और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है। पुरस्कार के तहत 25 लाख रुपए की राशि पुरस्कृत खिलाड़ी को प्रदान की जाती है। 

Answer - (c)

(25) निम्नलिखित में से किन्हें अर्जुन पुरस्कार 2023 से सम्मानित नहीं किया गया है?
(a) सुश्री पारुल चौधरी 
(b) सुश्री शीतल देवी 
(c) सुश्री एकता बिष्ट 
(d) सुश्री रितु नेगी 

व्याख्या :- वर्ष 2023 में अर्जुन पुरस्कार से विभिन्न खेलों के 26 खिलाड़ियों को प्रदान किया गया है। यह पुरस्कार खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पिछले 4 वर्षों की अवधि में अच्छा प्रदर्शन नेतृत्व खेल और अनुशासन की भावना दिखाने के लिए दिया जाता है। इस पुरस्कार के तहत 15 लाख की राशि प्रत्येक खिलाड़ियों को दी जाती है। 

इस वर्ष सुश्री पारुल चौधरी (एथलेटिक्स), सुश्री शीतल देवी (पैरा तीरांदाजी), सुश्री रितु नेगी (कबड्डी) के लिए यह पुरस्कार दिया गया है। एकता बिष्ट क्रिकेट खिलाड़ी हैं जिन्हें यह पुरस्कार नहीं दिया गया है। इसके अलावा मोहम्मद शम्मी (क्रिकेट), सुनील कुमार (कुश्ती), सुश्री आर. वैशाली (शतरंज) आदि 26 विभिन्न खिलाड़ियों को यह पुरस्कार दिया गया है।

Answer - (c)

(26) वर्ष 2023 का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय शांति, निरस्तीकरण एवं विकास के लिए पुरस्कार देने की किन्हें दिया गया ?
(a) डैनियल बरेनबोइम और अली अबू अव्वाद
(b) विक्टोरिया और अब्दुल हमीद 
(c) नुसरत अफ़ज़ल ख़ान और फरीद अबू 
(d) डेर लेयेन और शाहबाज अहमद 

व्याख्या :- वर्ष 2023 का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय शांति, निरस्तीकरण एवं विकास के लिए पुरस्कार देने की घोषणा दिसंबर 2023 में डैनियल बरेनबोइम और अली अबू अव्वाद को की गई थी। यह पुरस्कार उन्हें इजरायल-फिलिस्तीन संघर्ष के अहिंसक समाधान के लिए प्रयास करने के लिए दिया गया है। डैनियल बरेनबोइम संगीतज्ञ व अली अबू अव्वाद समाजिक व शांति कार्यकर्ता हैं।

Answer - (a)

(27) भारत के किस महिला हॉकी खिलाड़ी को लगातार तीसरे वर्ष अंतर्राष्ट्रीय हॉकी संघ स्टार अवार्ड 2023 दिया गया ?
(a) सुश्री सविता पुनिया 
(b) सुश्री पुखरमबम सुशीला चानू 
(c) सुश्री ईशा सिंह 
(d) सुश्री दीक्षा डागर

व्याख्या :- भारत के सविता पुनिया को महिला हॉकी खिलाड़ी को लगातार तीसरे वर्ष अंतर्राष्ट्रीय हॉकी संघ स्टार अवार्ड 2023 दिया गया। यह वर्ष की सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर हैं और भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान हैं। और हार्दिक सिंह को सर्वश्रेष्ठ पुरुष हॉकी खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया है।
 
इसके अलावा सुश्री पुखरमबम सुशीला चानू (हॉकी), सुश्री ईशा सिंह (निशानेबाजी), सुश्री दीक्षा डागर (गोल्फ) को वर्ष 2023 के अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

Answer - (a)

(28) निम्नलिखित में से अक्टूबर-नवंबर 2023 में किस राज्य में विधानसभा चुनाव नहीं हुआ था?
(a) राजस्थान 
(b) मध्यप्रदेश 
(c) छत्तीसगढ 
(d) मणिपुर 

व्याख्या :- अक्टूबर-नवंबर 2023 में 5 राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव कराए गए थे। जिसमें राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने बहुतमत प्राप्त किया और तेलंगाना में कांग्रेस ने बहुमत प्राप्त किया। जबकि मिजोरम में स्थानीय पार्टी जेपीएम ने बहुमत प्राप्त किया।

राज्य          वर्तमान मुख्यमंत्री 
राजस्थान -  भजन लाल शर्मा 
मध्यप्रदेश -  मोहन यादव 
छत्तीसगढ - विष्णु देव सहाय
तेलंगाना -   श्रीवंत रेड्डी 
मिजोरम -   लालदुहोमा

Answer - (d)

(29) दिसंबर 2023 में वंदे भारत एक्सप्रेस की तर्ज पर यात्रियों के लिए के लिए औपचारिक रूप से किस एक्सप्रेस की शुरुआत की है?
(a) स्वर्ण भारत एक्सप्रेस 
(b) भारत जन एक्सप्रेस 
(c) अमृत भारत एक्सप्रेस 
(d) अयोध्या एक्सप्रेस 

व्याख्या :- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 30 दिसंबर 2023 को वन्दे भारत एक्सप्रेस के बाद भारत में अयोध्या व दरभंगा के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रेलगाड़ी को वंदे साधारण रेलगाड़ी कहा जा रहा है। 

Answer - (c)

(30) 'विकसित भारत @2047 : युवाओं की आवाज' का शुभारंभ कब किया गया?
(a) 11 दिसंबर 2023 
(b) 19 दिसंबर 2023 
(c) 2 अक्टूबर 2023 
(d) 25 सितंबर 2023 

व्याख्या :- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने सभी युवाओं से 11 दिसंबर 2023 को 'विकसित भारत @2047 : युवाओं की आवाज' पहल में शामिल होने का अनुरोध किया था । जिसका उद्देश्य युवाओं को विकसित भारत का निर्माण करने के लिए एकीकृत करना है। 

Answer - (a)

(30) भारत की विकास यात्रा के लिए 5-डी ( 5D) की अवधारणा किसके द्वारा प्रस्तुत की गई?
(a) राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू
(b) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
(c) पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह 
(d) परिवहन मंत्री नितिन गडकरी 

व्याख्या :- भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) लखनऊ के दूसरे दीक्षांत समारोह के उद् बोधन में भारत की विकास यात्रा के लिए 5D अर्थात डिमांड (मांग), डेमोग्राफी (जनांकिकी), डेमोक्रेसी (लोकतंत्र) डिजायर (इच्छा) तथा ड्रीम (सपने) के महत्व को रेखांकित किया ।

Answer - (a)

(31) शेयन्निस पेलेसिऑस ने मिस यूनिवर्स 2023 का खिताब जीता है वह किस देश से है -
(a) निकारागुआ 
(b) थाइलैंड 
(c) आस्ट्रेलिया 
(d) सैन सेल्वाडोर 

व्याख्या :- मिस यूनिवर्स 2023 का खिताब शेयन्निस पेलेसिऑस ने जीता है । वह निकारागुआ देश की निवासी है। 
मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली शेयन्निस पेलेसिऑस निकारगुआ की पहली महिला हैं।

Answer - (a)

Next part - coming soon

Source - PIB news, dainik jagran, the hindu, dristi ias, Hindustan Times 

Related posts :- 





टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उत्तराखंड के प्रमुख व्यक्तित्व एवं स्वतंत्रता सेनानी

उत्तराखंड के प्रमुख व्यक्तित्व उत्तराखंड की सभी परीक्षाओं हेतु उत्तराखंड के प्रमुख व्यक्तित्व एवं स्वतंत्रता सेनानियों का वर्णन 2 भागों में विभाजित करके किया गया है । क्योंकि उत्तराखंड की सभी परीक्षाओं में 3 से 5 मार्क्स का उत्तराखंड के स्वतंत्रता सेनानियों का योगदान अवश्य ही पूछा जाता है। अतः लेख को पूरा अवश्य पढ़ें। दोनों भागों का अध्ययन करने के पश्चात् शार्ट नोट्स पीडीएफ एवं प्रश्नोत्तरी पीडीएफ भी जरूर करें। भाग -01 उत्तराखंड के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी [1] कालू महरा (1831-1906 ई.) कुमाऊं का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम (1857) "उत्तराखंड का प्रथम स्वतंत्रा सेनानी" कालू महरा को कहा जाता है। इनका जन्म सन् 1831 में चंपावत के बिसुंग गांव में हुआ था। इनके पिता का नाम रतिभान सिंह था। कालू महरा ने अवध के नबाब वाजिद अली शाह के कहने पर 1857 की क्रांति के समय "क्रांतिवीर नामक गुप्त संगठन" बनाया था। इस संगठन ने लोहाघाट में अंग्रेजी सैनिक बैरकों पर आग लगा दी. जिससे कुमाऊं में अव्यवस्था व अशांति का माहौल बन गया।  प्रथम स्वतंत्रता संग्राम -1857 के समय कुमाऊं का कमिश्नर हेनरी रैम्

चंद राजवंश : उत्तराखंड का इतिहास

चंद राजवंश का इतिहास पृष्ठभूमि उत्तराखंड में कुणिंद और परमार वंश के बाद सबसे लंबे समय तक शासन करने वाला राजवंश है।  चंद वंश की स्थापना सोमचंद ने 1025 ईसवी के आसपास की थी। वैसे तो तिथियां अभी तक विवादित हैं। लेकिन कत्यूरी वंश के समय आदि गुरु शंकराचार्य  का उत्तराखंड में आगमन हुआ और उसके बाद कन्नौज में महमूद गजनवी के आक्रमण से ज्ञात होता है कि तो लगभग 1025 ईसवी में सोमचंद ने चंपावत में चंद वंश की स्थापना की है। विभिन्न इतिहासकारों ने विभिन्न मत दिए हैं। सवाल यह है कि किसे सच माना जाए ? उत्तराखंड के इतिहास में अजय रावत जी के द्वारा उत्तराखंड की सभी पुस्तकों का विश्लेषण किया गया है। उनके द्वारा दिए गए निष्कर्ष के आधार पर यह कहा जा सकता है । उपयुक्त दिए गए सभी नोट्स प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से सर्वोत्तम उचित है। चंद राजवंश का इतिहास चंद्रवंशी सोमचंद ने उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में लगभग 900 वर्षों तक शासन किया है । जिसमें 60 से अधिक राजाओं का वर्णन है । अब यदि आप सभी राजाओं का अध्ययन करते हैं तो मुमकिन नहीं है कि सभी को याद कर सकें । और अधिकांश राजा ऐसे हैं । जिनका केवल नाम पता है । उनक

परमार वंश - उत्तराखंड का इतिहास (भाग -1)

उत्तराखंड का इतिहास History of Uttarakhand भाग -1 परमार वंश का इतिहास उत्तराखंड में सर्वाधिक विवादित और मतभेद पूर्ण रहा है। जो परमार वंश के इतिहास को कठिन बनाता है परंतु विभिन्न इतिहासकारों की पुस्तकों का गहन विश्लेषण करके तथा पुस्तक उत्तराखंड का राजनैतिक इतिहास (अजय रावत) को मुख्य आधार मानकर परमार वंश के संपूर्ण नोट्स प्रस्तुत लेख में तैयार किए गए हैं। उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में 688 ईसवी से 1947 ईसवी तक शासकों ने शासन किया है (बैकेट के अनुसार)।  गढ़वाल में परमार वंश का शासन सबसे अधिक रहा।   जिसमें लगभग 12 शासकों का अध्ययन विस्तारपूर्वक दो भागों में विभाजित करके करेंगे और अंत में लेख से संबंधित प्रश्नों का भी अध्ययन करेंगे। परमार वंश (गढ़वाल मंडल) (भाग -1) छठी सदी में हर्षवर्धन की मृत्यु के पश्चात संपूर्ण उत्तर भारत में भारी उथल-पुथल हुई । देश में कहीं भी कोई बड़ी महाशक्ति नहीं बची थी । जो सभी प्रांतों पर नियंत्रण स्थापित कर सके। बड़े-बड़े जनपदों के साथ छोटे-छोटे प्रांत भी स्वतंत्रता की घोषणा करने लगे। कन्नौज से सुदूर उत्तर में स्थित उत्तराखंड की पहाड़ियों में भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्

उत्तराखंड में भूमि बंदोबस्त का इतिहास

  भूमि बंदोबस्त व्यवस्था         उत्तराखंड का इतिहास भूमि बंदोबस्त आवश्यकता क्यों ? जब देश में उद्योगों का विकास नहीं हुआ था तो समस्त अर्थव्यवस्था कृषि पर निर्भर थी। उस समय राजा को सर्वाधिक कर की प्राप्ति कृषि से होती थी। अतः भू राजस्व आय प्राप्त करने के लिए भूमि बंदोबस्त व्यवस्था लागू की जाती थी । दरअसल जब भी कोई राजवंश का अंत होता है तब एक नया राजवंश नयी बंदोबस्ती लाता है।  हालांकि ब्रिटिश शासन से पहले सभी शासकों ने मनुस्मृति में उल्लेखित भूमि बंदोबस्त व्यवस्था का प्रयोग किया था । ब्रिटिश काल के प्रारंभिक समय में पहला भूमि बंदोबस्त 1815 में लाया गया। तब से लेकर अब तक कुल 12 भूमि बंदोबस्त उत्तराखंड में हो चुके हैं। हालांकि गोरखाओ द्वारा सन 1812 में भी भूमि बंदोबस्त का कार्य किया गया था। लेकिन गोरखाओं द्वारा लागू बन्दोबस्त को अंग्रेजों ने स्वीकार नहीं किया। ब्रिटिश काल में भूमि को कुमाऊं में थात कहा जाता था। और कृषक को थातवान कहा जाता था। जहां पूरे भारत में स्थायी बंदोबस्त, रैयतवाड़ी बंदोबस्त और महालवाड़ी बंदोबस्त व्यवस्था लागू थी। वही ब्रिटिश अधिकारियों ने कुमाऊं के भू-राजनैतिक महत्

उत्तराखंड की जनजातियों से संबंधित प्रश्न (उत्तराखंड प्रश्नोत्तरी -14)

उत्तराखंड प्रश्नोत्तरी -14 उत्तराखंड की प्रमुख जनजातियां वर्ष 1965 में केंद्र सरकार ने जनजातियों की पहचान के लिए लोकर समिति का गठन किया। लोकर समिति की सिफारिश पर 1967 में उत्तराखंड की 5 जनजातियों थारू, जौनसारी, भोटिया, बोक्सा, और राजी को एसटी (ST) का दर्जा मिला । राज्य की मात्र 2 जनजातियों को आदिम जनजाति का दर्जा प्राप्त है । सर्वप्रथम राज्य की राजी जनजाति को आदिम जनजाति का दर्जा मिला। बोक्सा जनजाति को 1981 में आदिम जनजाति का दर्जा प्राप्त हुआ था । राज्य में सर्वाधिक आबादी थारू जनजाति तथा सबसे कम आबादी राज्यों की रहती है। 2011 की जनगणना के अनुसार राज्य की कुल एसटी आबादी 2,91,903 है। जुलाई 2001 से राज्य सेवाओं में अनुसूचित जन जातियों को 4% आरक्षण प्राप्त है। उत्तराखंड की जनजातियों से संबंधित प्रश्न विशेष सूचना :- लेख में दिए गए अधिकांश प्रश्न समूह-ग की पुरानी परीक्षाओं में पूछे गए हैं। और कुछ प्रश्न वर्तमान परीक्षाओं को देखते हुए उत्तराखंड की जनजातियों से संबंधित 25+ प्रश्न तैयार किए गए हैं। जो आगामी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे। बता दें की उत्तराखंड के 40 प्रश्नों में से 2

Uttrakhand current affairs in Hindi (May 2023)

Uttrakhand current affairs (MAY 2023) देवभूमि उत्तराखंड द्वारा आपको प्रतिमाह के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स उपलब्ध कराए जाते हैं। जो आगामी परीक्षाओं में शत् प्रतिशत आने की संभावना रखते हैं। विशेषतौर पर किसी भी प्रकार की जॉब करने वाले परीक्षार्थियों के लिए सभी करेंट अफेयर्स महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं। उत्तराखंड करेंट अफेयर्स 2023 की पीडीएफ फाइल प्राप्त करने के लिए संपर्क करें।  उत्तराखंड करेंट अफेयर्स 2023 ( मई ) (1) हाल ही में तुंगनाथ मंदिर को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया गया है। तुंगनाथ मंदिर उत्तराखंड के किस जनपद में स्थित है। (a) चमोली  (b) उत्तरकाशी  (c) रुद्रप्रयाग  (d) पिथौरागढ़  व्याख्या :- तुंगनाथ मंदिर उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित है। तुंगनाथ मंदिर समुद्र तल से 3640 मीटर (12800 फीट) की ऊंचाई पर स्थित एशिया का सर्वाधिक ऊंचाई पर स्थित शिवालय हैं। उत्तराखंड के पंच केदारों में से तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर का निर्माण कत्यूरी शासकों ने लगभग 8वीं सदी में करवाया था। हाल ही में इस मंदिर को राष्ट्रीय महत्त्व स्मारक घोषित करने के लिए केंद्र सरकार ने 27 मार्च 2023

ब्रिटिश कुमाऊं कमिश्नर : उत्तराखंड

ब्रिटिश कुमाऊं कमिश्नर उत्तराखंड 1815 में गोरखों को पराजित करने के पश्चात उत्तराखंड में ईस्ट इंडिया कंपनी के माध्यम से ब्रिटिश शासन प्रारंभ हुआ। उत्तराखंड में अंग्रेजों की विजय के बाद कुमाऊं पर ब्रिटिश सरकार का शासन स्थापित हो गया और गढ़वाल मंडल को दो भागों में विभाजित किया गया। ब्रिटिश गढ़वाल और टिहरी गढ़वाल। अंग्रेजों ने अलकनंदा नदी का पश्चिमी भू-भाग पर परमार वंश के 55वें शासक सुदर्शन शाह को दे दिया। जहां सुदर्शन शाह ने टिहरी को नई राजधानी बनाकर टिहरी वंश की स्थापना की । वहीं दूसरी तरफ अलकनंदा नदी के पूर्वी भू-भाग पर अंग्रेजों का अधिकार हो गया। जिसे अंग्रेजों ने ब्रिटिश गढ़वाल नाम दिया। उत्तराखंड में ब्रिटिश शासन - 1815 ब्रिटिश सरकार कुमाऊं के भू-राजनीतिक महत्व को देखते हुए 1815 में कुमाऊं पर गैर-विनियमित क्षेत्र के रूप में शासन स्थापित किया अर्थात इस क्षेत्र में बंगाल प्रेसिडेंसी के अधिनियम पूर्ण रुप से लागू नहीं किए गए। कुछ को आंशिक रूप से प्रभावी किया गया तथा लेकिन अधिकांश नियम स्थानीय अधिकारियों को अपनी सुविधानुसार प्रभावी करने की अनुमति दी गई। गैर-विनियमित प्रांतों के जिला प्रमु