भारत के 15वें उपराष्ट्रपति भारत के 15वें उपराष्ट्रपति C. P. (Chandrapuram Ponnusamy) Radhakrishnan बने हैं । राष्ट्रपति के बाद यह देश का दूसरा सर्वोच्च संवैधानिक पद है। निर्वाचन की जानकारी उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 का मतदान 9 सितम्बर, 2025 को हुआ। चुनाव भारत के दोनों सदनों (लोकसभा + राज्यसभा) के सांसदों द्वारा गुप्त मताधिकार से हुआ। कुल निर्वाचक (electors) 781 थे, जिनमें से 767 ने मतदान किया। 15 मतपत्र अमान्य घोषित हुए। परिणाम C. P. Radhakrishnan (NDA उम्मीदवार) ने 452 मत प्राप्त किये। उनके मुकाबले B. Sudershan Reddy, जिन्हें विपक्ष (INDIA गठबंधन) ने समर्थन दिया था, ने 300 मत प्राप्त किये। मतों का अंतर 152 रहा। सी. पी. राधाकृष्णन — व्यक्तिगत एवं राजनीतिक पृष्ठभूमि जन्म : 20 अक्टूबर, 1957, तिरुप्पुर, तमिलनाडु। शिक्षा : उन्होंने BBA (बैचलर ऑफ बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन) की डिग्री प्राप्त की है। आरएसएस और जनसंघ से जुड़ाव: युवावस्था से ही RSS/भाजपा के संगठनों से सक्रियता रही है। पहले के पद : महाराष्ट्र राज्यपाल (Governor of Maharashtra) झारखंड राज्यपाल का...
भारत रत्न पुरस्कार 2024
करेंट अफेयर्स 2024
हाल ही में 30 मार्च 2024 को भारत सरकार द्वारा भारत की पांच विभूतियों को भारत रत्न दिया गया है। यह देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। यह सम्मान राष्ट्रीय सेवा के लिए दिया जाता है जैसे - कला, साहित्य, समाज सेवा, विज्ञान, बहादुरी, समर्पण खेल इत्यादि। भारत रत्न प्राप्त करने वाले व्यक्ति को कैबिनेट मंत्री के बराबर का दर्जा मिलता है। और इनकम टैक्स न भरने की छूट दी जाती है साथ ही संसद की बैठक में और सत्र में भाग ले सकते हैं । भारतीय संविधान के अनुच्छेद 18 (1) के अनुसार पुरस्कार प्राप्त करने वाले अपने नाम के उपसर्ग या प्रत्यय के रूप में भारत रत्न का प्रयोग नहीं कर सकते हैं।
भारत रत्न सम्मान की शुरुआत - 1954
इस सम्मान की स्थापना 2 जनवरी 1954 में भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद द्वारा की गई थी। पहला भारत रत्न सम्मान चक्रवर्ती राजगोपालाचारी को 1954 में सम्मानित किया गया। ये वकील, लेखक, राजनीतिज्ञ और दार्शनिक थे। स्वतंत्र भारत के द्वितीय गवर्नर जनरल और प्रथम भारतीय गवर्नर जनरल भी रह चुके हैं । इनके साथ ही डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन और सी.वी. रमन को भी यह पुरस्कार दिया गया।
भारत रत्न सम्मान 2024
वर्ष 2024 में पांच विभूतियों को भारत रत्न से सम्मानित किया गया । एक साल में अधिकतम तीन भारत रत्न दिए जा सकते हैं। बता दें कि 2019 से 2024 तक किसी भी व्यक्ति को भारत रत्न से सम्मानित नहीं किया गया है। इसलिए इस वर्ष 30 मार्च 2024 को राष्ट्रपति भवन में होने वाले समारोह में 5 विभूतियां को सम्मानित किया जाएगा ।
- कर्पूरी ठाकुर (मरणोपरांत)
- लालकृष्ण आडवाणी
- चौधरी चरण सिंह
- पी. वी. नरसिम्हा राव (मरणोपरांत)
- एमएस स्वामीनाथन (मरणोपरांत)
1. कर्पूरी ठाकुर (मरणोपरांत) - इन्हें जननायक के नाम से भी जाना जाता है। इनका जन्म 24 जनवरी 1924 को समस्तीपुर जिले (बिहार) के पिंतौंझिय गांव में हुआ था। पिंतौंझिय गांव का वर्तमान नाम कर्पूरी ग्राम है। यह भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, राजनीतिज्ञ तथा बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे। 1970 से 1971 और 1977 से 1979 तक दो बार बिहार के 11वें मुख्यमंत्री रहे थे। ओबीसी आरक्षण देने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। 1977 में इन्होंने मुंगेरीलाल आयोग की सिफारिश को बिहार में लागू किया । इनकी मृत्यु 17 फरवरी 1988 को हुई थी।
2. लालकृष्ण आडवाणी - इनका जन्म 8 नवंबर 1927 को करांची (पाकिस्तान) में हुआ। लाल कृष्ण आडवाणी कुशल राजनीतिक कर्मठ व्यक्तित्व के नेता रहे । इनके सहयोग से 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का गठन हुआ। भाजपा का प्रथम अध्यक्ष लालकृष्ण आडवाणी को बनाया गया। आडवाणी जी लम्बे समय तक बीजेपी के अध्यक्ष रहे। अटल बिहारी वाजपेयी (1999-2004) के कार्यकाल में गृहमंत्री और उपप्रधानमंत्री बने थे । वह आठ बार संसद के सदस्य के रूप में चुने गए। इसके अलावा राम मंदिर निर्माण में इनका प्रमुख योगदान है ।
3. चौधरी चरण सिंह - इनका जन्म 23 दिसंबर 1902 को ह गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) हापुड़ में हुआ। यह गांधीवादी प्रकृति के थे । जमींदारी प्रथा को खत्म करने में इनका महत्वपूर्ण योगदान है। किसानों के हितों और अधिकारों के लिए वकालत की लोकतंत्र धर्मनिरपेक्षता और सामाजिक न्याय के मूल्यों को भी बढ़ावा दिया । 1970 में कांग्रेस पार्टी ने इन्हें उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया था। और राजनीतिक कारणों के फलस्वरूप 1977 में जनता पार्टी की स्थापना हुई। चौधरी चरण सिंह उन्हीं संस्थापकों में से एक थे। और 1979-80 में पांचवें प्रधानमंत्री बने थे। इनकी मृत्यु 29 मई 1987 को हुई थी।
4. पी. वी. नरसिम्हा राव (मरणोपरांत) - इनका जन्म 28 जून 1921 में तेलंगाना के वारंगल जिले के लक्नेपल्ली गांव में हुआ था । इनका पूरा नाम पामुलपर्थी वेंकेट नरसिम्हा राव है। यह एक भारतीय वकील, राजनेता, और राजनीतिज्ञ थे। नरसिम्हा राव जी 1991 से 1996 में भारत के 9वें प्रधानमंत्री बने थे। इन्होंने भारत की विदेश नीति को के साथ ही भारत की परमाणु नीति को भी मजबूत किया। इनके कार्यकाल में 1991 भारत में एलपीजी अर्थात् उदारीकरण, निजीकरण, वैश्वीकरण की नीति लागू हुई। इस नीति के बाद व्यापार संबंधित कई कठिनाइयों को खत्म किया गया। विभिन्न विदेशी कंपनियों ने भारत में निवेश किया और विदेशी कंपनियों के निवेश को भारत में आसान बनाया गया । इनके कार्यकाल के दौरान दो महत्वपूर्ण संविधान संशोधन हुए ।
- 73वां संविधान संशोधन 1992 यह पंचायती राज से संबंधित था ।
- 74वां संविधान संशोधन 1992 शहरी स्थानीय निकाय से संबंधित था । इसी के तहत महिलाओं के लिए एक तिहाई सीट पंचायती राज में आरक्षित की गई ।
5. एमएस स्वामीनाथन (मरणोपरांत) - इनका जन्म 7 अगस्त 1925 में कुंभकोणम मद्रास प्रेसीडेंसी में हुआ था। पूरा नाम मनकोम्बुं संबासिवन स्वामीनाथन था । इन्हें भारत में हरित क्रांति का जनक कहा जाता है। 1960-70 के दशक में हरित क्रांति मे इनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। हरित क्रांति में इन्होंने उन्नत किस्म के बीजों (हाई यील्ड वैरायटी - HYV) का प्रयोग किया था। इन्होंने राष्ट्र किसान आयोग का नेतृत्व किया । विभिन्न फसलों पर एसपी के लिए रिपोर्ट दी। जिसे एमएस स्वामीनाथन रिपोर्ट कहा जाता है। कृषि व राष्ट्रीय उत्पादन में वृद्धि हेतु इन्हें समय-समय पर अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
- 1916 - शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार
- 1971- रैमन मैग्सेसे पुरस्कार
- 1986 - अल्बर्ट आइंस्टीन विश्व विज्ञान पुरस्कार
- 1967 - पद्मश्री
- 1972 - पदमभूषण
- 1979 - पद्म विभूषण
इनकी मृत्यु बीते वर्ष 28 सितंबर 2023 में 98 वर्ष की आयु में हुई।
भारत रत्न से सम्बन्धित महत्वपूर्ण तथ्य
- अब तक 53 विभूतियों को भारत रत्न से सम्मानित किया जा चुका है। भारत रत्न देने के लिए नाम की सिफारिश भारत के प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रपति से की जाती है। इस पुरस्कार के तहत् राष्ट्रपति द्वारा हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र और एक पदक दिया जाता है। इसमें कोई भी धनराशि नहीं दी जाती है।
- भारत रत्न का डिजाइन तांबे के बने पीतल के पत्ते पर प्लैटिनम का चमकता सूर्य बना है। इसमें नीचे चांदी में भारत रत्न लिखा रहता है ।
- उत्तराखंड से प्रथम भारत रत्न प्राप्त करने वाले व्यक्ति पंडित गोविंद बल्लभ पंत हैं। इन्हें यह सम्मान 1957 में मिला था।
- देश की प्रथम महिला भारत रत्न प्राप्तकर्ता श्रीमती इंदिरा गांधी है,
- सचिन तेंदुलकर एकमात्र ऐसे खिलाड़ी है जिन्हें भारत रत्न प्राप्त हुआ है। यह सबसे कम उम्र के व्यक्ति हैं ।
- भारत रत्न प्राप्त करने वाले डीके कर्वे सबसे अधिक उम्र 100 साल में भारत रत्न से सम्मानित होने वाले एकमात्र व्यक्ति है ।
- 1987 में पहले विदेशी मूल के व्यक्ति खान अब्दुल गफ्फार खां को भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
- 1990 में नेल्सन मंडेला ओर मदर टेरेसा को भी भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
भारत रत्न से सम्बन्धित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी
(1) देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान निम्नलिखित में से कौन सा है ।
(a) भारत रत्न
(b) पद्मश्री पद्म
(c) पदम भूषण
(d) पद्म विभूषण
(a) भारत रत्न
(b) पद्मश्री पद्म
(c) पदम भूषण
(d) पद्म विभूषण
(2) निम्नलिखित में किसे सबसे पहले भारत रत्न से सम्मानित किया गया
(a) सी राजगोपालाचारी
(b) पंडित गोविंद बल्लभ पंत
(c) डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद
(d) जवाहरलाल नेहरू
(3) पंडित गोविंद बल्लभ पंत को भारत रत्न से किस वर्ष सम्मानित किया गया
(a) 1954
(b) 1957
(c) 1956
(d) इनमें से कोई नहीं
(4) भारत रत्न से सम्मानित प्रथम महिला कौन है
(a) इंदिरा गांधी
(b) मदर टेरेसा
(c) कस्तूरबा गांधी
(d) इनमें से कोई नहीं
(5) वर्ष 2024 में कितनी विभूतियों को भारत रत्न से सम्मानित किया गया है
(a) 1
(b) 4
(c) 3
(d) 5
(6) निम्न में से किसे मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया है
(A) कर्पुरी ठाकुर
(B) एमएस स्वामीनाथन
(C) नरसिम्हा राव
(D) उपयुक्त सभी
(7) निम्नलिखित में से भारत रत्न के पर किसका चित्र बना हुआ है।
(a) सूर्य
(b) घोड़ा
(c) अशोक चक्र
(d) स्वास्तिक
(b) घोड़ा
(c) अशोक चक्र
(d) स्वास्तिक
(8) निम्नलिखित में से कौन विदेशी मूल के व्यक्ति हैं जिन्हें सबसे पहले भारत रत्न से सम्मानित किया गया
(a) अब्दुल गफ्फार खान
(b) मदर टेरेसा
(c) नेल्सन मंडेला
(d) उपर्युक्त सभी
(9) निम्नलिखित कथनों में से कौन सा कथन सही नही है
(a) भारत के प्रधानमंत्री द्वारा भारत रत्न देने के लिए नाम की सिफारिश राष्ट्रपति से की जाती है
(b) भारत रत्न प्राप्त करने वाले व्यक्ति को कैबिनेट मंत्री के बराबर दर्जा मिलता है
(c) भारत रत्न पर स्वास्तिक का चिन्ह बना हुआ है
(d) उत्तराखंड से सम्मानित होने वाले पहले व्यक्ति पंडित गोविंद बल्लभ पंत
(10) निम्न में से गलत कथन का चुनाव कीजिए
(A) कर्पूरी ठाकुर को जननायक के रूप में जाना जाता है
(B) 2024 में सम्मानित पांच व्यक्तियों में से तीन व्यक्तियों को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया
(C) चौधरी चरण सिंह भारत के छठवें प्रधानमंत्री थे
(D) भारत रत्न से सम्मानित व्यक्तियों को टैक्स में छूट दी जाती है
(E) 1 वर्ष में अधिकतम पांच लोगों को भारत रत्न से सम्मानित किया जा सकता है।
सही विकल्प का चयन करें।
(a) A, B, और C
(b) B और E
(c) C और E
(d) A, B, D
Answers :-
(1)a, (2)a, (3)b, (4)a, (5)d, (6)d, (7)a, (8)a, (9)c, (10)c
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts.
Please let me now.