सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पर्वतों के निर्माण (Geography Notes - part 06)

पर्वतों के निर्माण  प्रस्तावना "पर्वत हमारी पृथ्वी की सबसे भव्य और प्रभावशाली संरचनाओं में से एक हैं। ये न केवल हमारे भूगोल को तय करते हैं, बल्कि मौसम से लेकर हमारी नदियों तक सब कुछ बदलते हैं। लेकिन इनकी उत्पत्ति के पीछे की कहानी उतनी ही जटिल और दिलचस्प है। इस अध्याय में हम बेहद आसान भाषा में समझेंगे कि प्लेटों के टकराने, ज़मीन के फटने और ज्वालामुखी के विस्फोट से इन पर्वतों का जन्म कैसे होता है।" पर्वतों के निर्माण पर्वतों के निर्माण का मुख्य आधार टेक्टोनिक प्लेटों की गति है। हमारी पृथ्वी का सबसे ऊपरी हिस्सा (स्थलमंडल) कई टुकड़ों में टूटा हुआ है जिन्हें 'टेक्टोनिक प्लेट्स' कहते हैं। ये प्लेटें मेंटल की अर्ध-तरल परत (एस्थेनोस्फीयर) पर बहुत धीमी गति (सालाना 1 से 10 सेमी) से खिसकती रहती हैं। जब ये प्लेटें एक-दूसरे की ओर बढ़ती हैं, दूर जाती हैं या आपस में रगड़ खाती हैं, तो पृथ्वी की भूपर्पटी (Crust) पर भीषण तनाव और दबाव बनता है। इसी हलचल के कारण ज़मीन का हिस्सा या तो ऊपर उठ जाता है या फिर ज्वालामुखी के मैग्मा के जमाव से पहाड़ का रूप ले लेता है। पर्वतों के मुख्य प्रकार पर्...

Weekly current affair in hindi (24th - 31st May)

 Weekly current affair in hindi

24th - 31st May

यहां devbhumi uttrkhand के द्वारा सप्ताह के most important Top 10 weekly current affair हिंदी में तैयार किए जाते हैं। जिनकी 2021 में होने वाली आगामी परीक्षाओं ukpcs, uppcs , uksssc , upsssc , ssc chsl, CGL मेंशत-प्रतिशत आने की संभावना होती है। यहां से आप जनवरी 2021 से फरवरी तक के प्रत्येक सप्ताह के करंट अफेयर पढ़ सकते हैं। आज की प्रश्नोत्तरी में 24th -31st may के करंट अफेयर हैं। जिन का विस्तृत वर्णन भी किया गया है।

(1) बशर अल असद किस देश के चौथी बार राष्ट्रपति बनें हैं ?

(a) सीरिया

(b) ईराक

(c) ईरान

(d) संयुक्त अरब अमीरात

व्याख्या :- सीरिया एक ऐसा देश है जहां वर्ष 2011 से ग्रह युद्ध चल रहा है ऐसे में सीरिया के बशर अल असद चौथी बार राष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित हुए हैं ।इस चुनाव में वह 95.1% की भारी मतों से विजई हुए।
Right answer - (a)

(2) मई 2021 में माउंट नीरागोंगो ज्वालामुखी विस्फोट हुआ था। यह ज्वालामुखी किस देश में अवस्थित है ?

(a) इंडोनेशिया

(b) इक्वाडोर

(c) कांगो

(d) ऑस्ट्रेलिया

व्याख्या :- माउंट नीरागोंगो ज्वालामुखी कांगो देश में स्थित है। जो दक्षिण अफ्रीका महाद्वीप में है। दरअसल लगभग दो दशक के बाद अफ्रीकी देश कांगो के गोमा शहर के नजदीक स्थित ज्वालामुखी माउंट नीरागोंगो में विस्फोट हुआ है। यह भी लूंगा पर्वत पर स्थित एक सक्रिय ज्वालामुखी है पिछली बार इसमें 2002 में विस्फोट हुआ था तो सर्वाधिक जान-माल की हानि हुई थी।
Right Answer - (c)

(3) चर्चा में रहा उज्जैनी बांध किस राज्य में स्थित है ?

(a) मध्य प्रदेश

(b) राजस्थान

(c) महाराष्ट्र

(d) ओडिशा

व्याख्या :-  उज्जैनी बांध कृष्णा नदी की सहायक नदी भीमा नदी पर महाराष्ट्र के शोलापुर जिले में स्थित है। इसे भीमा बांध या भीमा सिंचाई प्रोजेक्ट भी कहा जाता है। हाल ही में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने उज्जैनी के पानी को इंदापुर में मोड़ने करने के फैसले को रद्द कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक किसानों द्वारा किए जा रहे हैं विरोध प्रदर्शन के कारण महाराष्ट्र सरकार ने यह फैसला लिया है।
Right answer - (c)

(4) निम्नलिखित में से किस भारतीय को वर्ष 2020 का इंटरनेशनल एनी अवॉर्ड्स (international Eni Awards 2020) के लिए चुना गया है ?

(a) के. सिवान

(b) उदय शंकर

(c) प्रो. सी. एन. आर राव

(d) क्रिस गोपालकृष्णन

व्याख्या -: भारत रत्न से सम्मानित प्रो. सी.एन.आर. राव को इंटरनेशनल एनी अवार्ड 2020 से सम्मानित किया जाएगा। प्रो. सी.एन.आर. राव हाइड्रोजन एनर्जी पर काम कर रहे हैं उन्हें यह पुरस्कार नवीकरणीय ऊर्जा के स्रोतों एवं एनर्जी स्टोरेज में किए गए शोध के लिए दिया जाएगा। इस पुरस्कार को एनर्जी रिसर्च के क्षेत्र में इसे नोबेल प्राइज माना जाता है।
Right answer - (c)

(5) हाल ही में भारत और इजराइल ने किस क्षेत्र में सहयोग करने के लिए 3 वर्ष के लिए एक संयुक्त कार्य योजना पर हस्ताक्षर किया है ?

(a) कृषि

(b) रोबोटिक्स (तकनीकी )

(c) चिकित्सा

(d) शिक्षा के क्षेत्र में

व्याख्या :- मई 2021 में इजराइल और फिलिस्तान के विवाद में भारत ने  फिलिस्तान का पक्ष लिया । इसके बावजूद इजराइल ने भारत के कृषि क्षेत्र में सहयोग करने के लिए 3 वर्ष के लिए संयुक्त कार्य योजना पर हस्ताक्षर किया है। इससे इजराइल और भारत के संबंधों का पता लगाया जा सकता है। कहीं ना कहीं इजराइल भी भारत की मजबूरी समझता है । बता दें कि इस समझौते के तहत 8 राज्यों के 75 गांव में 13 "सेंटर ऑफ एक्सीलेंस" के साथ-साथ विलेज ऑफ एक्सीलेंस बनाए जाएंगे इससे किसानों की आय बढ़ेगी और किसानों के जीवन स्तर में भी सुधार होगा तथा भारतीय किसान पारंपरिक खेती के स्थान पर  आधुनिक खेती के लिए प्रेरित होंगे।
Right Answer - (a)

(6) कोरोना की दूसरी लहर के दौरान "घर-घर औषधि" योजना की शुरुआत किस राज्य के द्वारा की गई है ?

(a) मध्य प्रदेश

(b) बिहार

(c) राजस्थान

(d) उत्तर प्रदेश

व्याख्या :- राजस्थान सरकार कोरोना की दूसरी लहर से प्रेरित होकर "घर-घर औषधि" योजना के तहत राज्य के सभी परिवारों को चार चुनिंदा औषधीय जड़ी बूटियों के सैंपलिंग उपलब्ध कराएगी । इसमें मुख्यतः तुलसी, अश्वगंधा, गिलोय और कालमेध राज्य सरकार द्वारा इस पंचवर्षीय योजना के लिए 210 करोड रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।
Right answer - (c)

(7) विश्व का सबसे बड़ा आर्ट म्यूजियम कहां है ?

(a) दुबई

(b) पेरिस

(c) न्यूयॉर्क

(d) नई दिल्ली

व्याख्या :- दुनिया का सबसे बड़ा संग्रहालय लौवर है जो फ्रांस की राजधानी पेरिस में स्थित है । हाल ही में लॉरेंस डेस कार्य को लौवर संग्रहालय का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस संग्रहालय की स्थापना के बाद पहली बार किसी महिला को इसका अध्यक्ष बनाने की घोषणा की है। इसकी स्थापना 1793 में की गई थी।
Right answer - (b)

(8) RAW प्रमुख का कार्यकाल 1 साल के लिए बढ़ाया गया है। बताइए वर्तमान में इसके प्रमुख कौन है ?

(a) अरविंद कुमार

(b) सामंत कुमार गोयल

(c) विजय गोयल

(d) शिशिर सिन्हा

व्याख्या :-
RAW की फुल फॉर्म है - research and analysis wing
IB  की फुल फॉर्म है - intelligence bureau
दरअसल वर्तमान समय में RAW के महानिदेशक सामंत कुमार गोयल एवं IB के  महानिदेशक अरविंद कुमार  दोनों का कार्यकाल 1 साल के लिए बढ़ा दिया गया है
Right answer - (b)

(9) सीबीआई के नए डायरेक्टर किन्हें बनाया गया है ?

(a) राकेश अस्थाना

(b) सुबोध कुमार जयसवाल

(c) कुमार राजेश चन्द्रा

(d) एस.एन. सुब्रमण्यम

व्याख्या :- केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के महानिदेशक "सुबोध कुमार जयसवाल" को "सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन " (CBI) का नया डायरेक्टर नियुक्त किया गया है । इनका कार्यकाल 2 वर्ष के लिए होगाइससे पहले यह महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक भी रह चुके हैं।
Right answer -(b)

(10) चर्चा में रही वन गुर्जर जनजाति निम्नलिखित में से किन राज्यों में पाई जाती है?
(a) उत्तराखंड
(b) राजस्थान
(c) मध्य प्रदेश
(d) हिमाचल प्रदेश

(A) (a) (b) और  (c)
(B) (a) और (d)
(C) (b) और (c) 
(D) उपयुक सभी

व्याख्या :- हाल ही में उत्तराखंड हाई कर्ट ने राज्य सरकार की वन गुर्जर जनजातियों को जानवरों से भी बबद्तर स्थितियों में रहने व मजबूर करने के लिए आलोचना की तथा परिवारों की उपेक्षा के लिए फटकार लगाई । अदालत ने सरकार को उन्हें आवास भोजन पानी वस्तुएं दवाएं उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। बता दें कि वन गुर्जर चरवाहों की एक खानाबदोश जनजाति है। जो हिमालय क्षेत्र के  उत्तराखंड , हिमाचल,  जम्मू और कश्मीर में रहती हैं।
Right answer -(B)

(11) निम्नलिखित का मिलान कीजिए।
(i) बन्नेरघट्टा नेशनल पार्क।           -  (a)  मध्य प्रदेश
(ii) तंडोबा अंधेरी नेशनल पार्क     -  (b)  कर्नाटक
(iii) कूनो नेशनल पार्क                -. (c) ओडिशा
(iv) भीतरकनिका नेशनल पार्क।   -. (d) महाराष्ट्र

(A)  (i)a     (ii)b   (iii)c   (iv)d

(B)  (i)b     (ii)d    (iii)a    (iv)C

(C)  (i)b.   (ii)c    (iii)a    (iv)d

(D)  (i)d.   (ii)c    (iii)b    (iv)a

व्याख्या - (most important national park)

कूनो नेशनल पार्क
सूत्रों के मुताबिक माना जा रहा है कि वर्ष 2021 के अंत तक नवंबर माह में मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में चीते लाए जाने की उम्मीद की जा रही है। जिस कारण यह पाक चर्चा का विषय बना हुआ है । बता दें कि यह पार्क मध्यप्रदेश के श्योलपुर जिले में स्थित है । इसका कुल क्षेत्रफल लगभग 750  वर्ग किलोमीटर है।

तंडोबा अंधेरी नेशनल पार्क
तंडोबा अंधेरी टाइगर रिजर्व महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में स्थित है। हाल ही में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री द्वारा तंडोबा अंधेरी टाइगर रिजर्व का क्षेत्र बढ़ाने के लिए कुछ गांव का पुनर्वास करने के निर्देश दिए हैं। इसका मुख्य उद्देश्य बाघों की संख्या में वृद्धि करना है । वर्तमान समय में यहां बाघों की संख्या 50 है। यह टाइगर रिजर्व लगभग 625 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।

बन्नेरघट्टा नेशनल पार्क
बन्नेरघट्टा नेशनल पार्क कर्नाटक राज्य के बेंगलुरु में स्थित है। इसकी स्थापना 1974 में की गई थी। यह नेशनल पार्क हाथियों के लिए प्रसिद्ध है। हाथियों के लिए गलियारे के रूप में क्षेत्र का विस्तार करने के लिए 1000 एकड़ से अधिक भूमि का सर्वे किया गया है । यह गलियारा एशियाई हाथियों को सुरक्षा प्रदान करेगा। यह गलियारा एशियाई हाथियों को सुरक्षा प्रदान करेगा साथ ही मानव पशु के संघर्ष में कमी लाने में सहायक सिद्ध होगा।

भीतरकनिका नेशनल पार्क 
यह पार्क भितरकनिका उड़ीसा में स्थित है जो मगरमच्छ के लिए प्रसिद्ध है । इस वर्ष मगरमच्छों की गिनती की गयी है।

Right answer - (B)




उपयुक्त सभी प्रश्न dhirsti Ias notes , world affairs के प्रतिदिन करंट अफेयर के प्रश्नों के गहन अध्ययन से तैयार किए गए हैं। इन प्रश्नों में अतिरिक्त जानकारी जोड़कर उपयोगी प्रश्न तैयार किए गए। यदि आपको हमारे द्वारा तैयार की गयी weekly current series के top10 current affairs पसंद आते है । और लगता है यह आपकी परीक्षा के लिए उपयोगी हैं और रिवीजन में सहायक सिद्ध होते हैं तो अधिक से अधिक शेयर कीजिए।

Related posts :-



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उत्तराखंड में भूमि बंदोबस्त का इतिहास

  भूमि बंदोबस्त व्यवस्था         उत्तराखंड का इतिहास भूमि बंदोबस्त आवश्यकता क्यों ? जब देश में उद्योगों का विकास नहीं हुआ था तो समस्त अर्थव्यवस्था कृषि पर निर्भर थी। उस समय राजा को सर्वाधिक कर की प्राप्ति कृषि से होती थी। अतः भू राजस्व आय प्राप्त करने के लिए भूमि बंदोबस्त व्यवस्था लागू की जाती थी । दरअसल जब भी कोई राजवंश का अंत होता है तब एक नया राजवंश नयी बंदोबस्ती लाता है।  हालांकि ब्रिटिश शासन से पहले सभी शासकों ने मनुस्मृति में उल्लेखित भूमि बंदोबस्त व्यवस्था का प्रयोग किया था । ब्रिटिश काल के प्रारंभिक समय में पहला भूमि बंदोबस्त 1815 में लाया गया। तब से लेकर अब तक कुल 12 भूमि बंदोबस्त उत्तराखंड में हो चुके हैं। हालांकि गोरखाओ द्वारा सन 1812 में भी भूमि बंदोबस्त का कार्य किया गया था। लेकिन गोरखाओं द्वारा लागू बन्दोबस्त को अंग्रेजों ने स्वीकार नहीं किया। ब्रिटिश काल में भूमि को कुमाऊं में थात कहा जाता था। और कृषक को थातवान कहा जाता था। जहां पूरे भारत में स्थायी बंदोबस्त, रैयतवाड़ी बंदोबस्त और महालवाड़ी बंदोबस्त व्यवस्था लागू थी। वही ब्रिटिश अधिकारियों ...

उत्तराखंड का इतिहास : चंद राजवंश (भाग-2)

  उत्तराखंड का इतिहास चंद राजवंश का इतिहास (भाग-२) विस्तार से चंद राजा कन्नौज के शासकों के वंशज थे । जो महमूद गजनवी के आक्रमण के समय कुर्मांचल में प्रविष्ट हुए थे। उस समय कुर्मांचल में ब्रह्मदेव का शासन था। ब्रह्मदेव कत्यूर वंश का अंतिम सम्राट था। 10 वीं शताब्दी में लोहाघाट के आसपास सुई राज्य था। सुई राज्य पर ब्रह्मदेव शासन कर रहा था। *इतिहासकार श्यामलाल, एटकिंसन, वाल्टन व बद्रीदत्त पांडे के अनुसार चंद शासक इलाहाबाद के निकट झूंसी से आया था। चंद राजवंश का उदय चंद वंश के संस्थापक - (1) सोमचंद (1025-1046 ईसवी) 1025 ईस्वी के आसपास सोमचंद ने चंपावत में अपनी राजधानी स्थापित की। इतिहासकार श्यामलाल के अनुसार सोमचंद इलाहाबाद के निकट झूंसी से आया था। कुमाऊं में सोमचंद के आने की अनेक कहानियां है । परीक्षाओं की दृष्टि से यह मान सकते हैं कि सोमचंद 11 वीं सदी के आरंभ में बद्रीनाथ की यात्रा पर आया था। संयोगवश उसकी मुलाकात कत्यूरी नरेश ब्रह्मदेव से हो जाती है। ब्रह्मदेव सोमचंद की राजोचित, योग्यता, रूप-रंग व व्यक्तित्व को देखकर अत्यधिक प्रभावित हो जाता है। और अपनी एकलौती पुत्री चंपा का विवाह सोमचंद...

परमार वंश - उत्तराखंड का इतिहास (भाग -1)

उत्तराखंड का इतिहास History of Uttarakhand भाग -1 परमार वंश का इतिहास उत्तराखंड में सर्वाधिक विवादित और मतभेद पूर्ण रहा है। जो परमार वंश के इतिहास को कठिन बनाता है परंतु विभिन्न इतिहासकारों की पुस्तकों का गहन विश्लेषण करके तथा पुस्तक उत्तराखंड का राजनैतिक इतिहास (अजय रावत) को मुख्य आधार मानकर परमार वंश के संपूर्ण नोट्स प्रस्तुत लेख में तैयार किए गए हैं। उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में 688 ईसवी से 1947 ईसवी तक शासकों ने शासन किया है (बैकेट के अनुसार)।  गढ़वाल में परमार वंश का शासन सबसे अधिक रहा।   जिसमें लगभग 12 शासकों का अध्ययन विस्तारपूर्वक दो भागों में विभाजित करके करेंगे और अंत में लेख से संबंधित प्रश्नों का भी अध्ययन करेंगे। परमार वंश (गढ़वाल मंडल) (भाग -1) छठी सदी में हर्षवर्धन की मृत्यु के पश्चात संपूर्ण उत्तर भारत में भारी उथल-पुथल हुई । देश में कहीं भी कोई बड़ी महाशक्ति नहीं बची थी । जो सभी प्रांतों पर नियंत्रण स्थापित कर सके। बड़े-बड़े जनपदों के साथ छोटे-छोटे प्रांत भी स्वतंत्रता की घोषणा करने लगे। कन्नौज से सुदूर उत्तर में स्थित उत्तराखंड की पहाड़ियों में भी कुछ ऐसा ही...

कुणिंद वंश का इतिहास (1500 ईसा पूर्व - 300 ईसवी)

कुणिंद वंश का इतिहास   History of Kunid dynasty   (1500 ईसा पूर्व - 300 ईसवी)  उत्तराखंड का इतिहास उत्तराखंड मूलतः एक घने जंगल और ऊंची ऊंची चोटी वाले पहाड़ों का क्षेत्र था। इसका अधिकांश भाग बिहड़, विरान, जंगलों से भरा हुआ था। इसीलिए यहां किसी स्थाई राज्य के स्थापित होने की स्पष्ट जानकारी नहीं मिलती है। थोड़े बहुत सिक्कों, अभिलेखों व साहित्यक स्रोत के आधार पर इसके प्राचीन इतिहास के सूत्रों को जोड़ा गया है । अर्थात कुणिंद वंश के इतिहास में क्रमबद्धता का अभाव है।               सूत्रों के मुताबिक कुणिंद राजवंश उत्तराखंड में शासन करने वाला प्रथम प्राचीन राजवंश है । जिसका प्रारंभिक समय ॠग्वैदिक काल से माना जाता है। रामायण के किस्किंधा कांड में कुणिंदों की जानकारी मिलती है और विष्णु पुराण में कुणिंद को कुणिंद पल्यकस्य कहा गया है। कुणिंद राजवंश के साक्ष्य के रूप में अभी तक 5 अभिलेख प्राप्त हुए हैं। जिसमें से एक मथुरा और 4 भरहूत से प्राप्त हुए हैं। वर्तमान समय में मथुरा उत्तर प्रदेश में स्थित है। जबकि भरहूत मध्यप्रदेश में है। कुणिंद वंश का ...

ब्रिटिश कुमाऊं कमिश्नर : उत्तराखंड

ब्रिटिश कुमाऊं कमिश्नर उत्तराखंड 1815 में गोरखों को पराजित करने के पश्चात उत्तराखंड में ईस्ट इंडिया कंपनी के माध्यम से ब्रिटिश शासन प्रारंभ हुआ। उत्तराखंड में अंग्रेजों की विजय के बाद कुमाऊं पर ब्रिटिश सरकार का शासन स्थापित हो गया और गढ़वाल मंडल को दो भागों में विभाजित किया गया। ब्रिटिश गढ़वाल और टिहरी गढ़वाल। अंग्रेजों ने अलकनंदा नदी का पश्चिमी भू-भाग पर परमार वंश के 55वें शासक सुदर्शन शाह को दे दिया। जहां सुदर्शन शाह ने टिहरी को नई राजधानी बनाकर टिहरी वंश की स्थापना की । वहीं दूसरी तरफ अलकनंदा नदी के पूर्वी भू-भाग पर अंग्रेजों का अधिकार हो गया। जिसे अंग्रेजों ने ब्रिटिश गढ़वाल नाम दिया। उत्तराखंड में ब्रिटिश शासन - 1815 ब्रिटिश सरकार कुमाऊं के भू-राजनीतिक महत्व को देखते हुए 1815 में कुमाऊं पर गैर-विनियमित क्षेत्र के रूप में शासन स्थापित किया अर्थात इस क्षेत्र में बंगाल प्रेसिडेंसी के अधिनियम पूर्ण रुप से लागू नहीं किए गए। कुछ को आंशिक रूप से प्रभावी किया गया तथा लेकिन अधिकांश नियम स्थानीय अधिकारियों को अपनी सुविधानुसार प्रभावी करने की अनुमति दी गई। गैर-विनियमित प्रांतों के जिला प्रमु...

चंद राजवंश : उत्तराखंड का इतिहास

चंद राजवंश का इतिहास पृष्ठभूमि उत्तराखंड में कुणिंद और परमार वंश के बाद सबसे लंबे समय तक शासन करने वाला राजवंश है।  चंद वंश की स्थापना सोमचंद ने 1025 ईसवी के आसपास की थी। वैसे तो तिथियां अभी तक विवादित हैं। लेकिन कत्यूरी वंश के समय आदि गुरु शंकराचार्य  का उत्तराखंड में आगमन हुआ और उसके बाद कन्नौज में महमूद गजनवी के आक्रमण से ज्ञात होता है कि तो लगभग 1025 ईसवी में सोमचंद ने चंपावत में चंद वंश की स्थापना की है। विभिन्न इतिहासकारों ने विभिन्न मत दिए हैं। सवाल यह है कि किसे सच माना जाए ? उत्तराखंड के इतिहास में अजय रावत जी के द्वारा उत्तराखंड की सभी पुस्तकों का विश्लेषण किया गया है। उनके द्वारा दिए गए निष्कर्ष के आधार पर यह कहा जा सकता है । उपयुक्त दिए गए सभी नोट्स प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से सर्वोत्तम उचित है। चंद राजवंश का इतिहास चंद्रवंशी सोमचंद ने उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में लगभग 900 वर्षों तक शासन किया है । जिसमें 60 से अधिक राजाओं का वर्णन है । अब यदि आप सभी राजाओं का अध्ययन करते हैं तो मुमकिन नहीं है कि सभी को याद कर सकें । और अधिकांश राजा ऐसे हैं । जिनका केवल नाम पता...

कत्यूरी राजवंश : उत्तराखंड का इतिहास (भाग -1)

कत्यूरी राजवंश का इतिहास भाग -1 अमोघभूति कुणिद वंश का सबसे शक्तिशाली शासक था। कुणिद वंश उत्तराखंड में लगभग तीसरी- चौथी शताब्दी की पहली राजनीतिक शक्ति थी । जबकि कत्यूर राजवंश उत्तराखंड में शासन करने वाला पहला ऐतिहासिक शक्तिशाली राजवंश था। इसे कार्तिकेयपुर वंश के नाम से भी जाना जाता है। 'कत्यूरी' शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग एटकिंसन ने किया था। कत्यूरी राजवंश के संस्थापक बसंत देव थे । जिन्हें बासुदेव के नाम से भी जाना जाता है। जिसकी राजधानी जोशीमठ (चमोली) में थी। पांडुकेश्वर ताम्रलेख में पाए गए कत्यूरी राजा ललितशूर के अनुसार कत्यूरी शासकों की प्राचीनतम राजधानी जोशीमठ (चमोली) में थी । बाद में नरसिंह देव ने जोशीमठ से बैजनाथ (बागेश्वर ) में राजधानी स्थानांतरित कर दी। जहां से कत्यूरी राजवंश को विशिष्ट पहचान मिली । कत्यूरी राजवंश का उदय कुणिंदों के पतन के पश्चात देवभूमि उत्तराखंड की भूमि पर कुछ नए राजवंशों का उदय हुआ। जैसे गोविषाण, कालसी लाखामंडल आदि जबकि कुछ स्थानों पर कुणिंद भी शासन करते रहे। कुणिंदो के बाद शक, कुषाण और यौधेय वंश के शासकों ने कुछ क्षेत्रों पर शासन व्यवस्था स्थापित की। ...