सितम्बर माह के सभी उत्तराखंड स्पेशल करेंट अफेयर्स 2025 Uttrakhand special current affairs 2025 सभी करेंट अफेयर्स पीडीएफ में प्राप्त करने के लिए संपर्क करें। 9568166280 हमारे द्वारा पूरे एक वर्ष के करेंट अफेयर्स उपलब्ध कराए जा रहे हैं। नीचे सभी माह के लिंक दिए गये हैं। उत्तराखंड करेंट अफेयर्स 2025 प्रश्न 1 : भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी (INSA) का विशिष्ट फेलो के लिए चुना गया है? a) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी b) डॉ. अनिल प्रकाश जोशी को c) आईएस दीपक रावत d) शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत व्याख्या : डॉ. अनिल प्रकाश जोशी को भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी (INSA) का विशिष्ट फेलो चुना गया है। डॉ. जोशी 'हैस्को' (HESCO) के संस्थापक हैं और इन्हें 'माउंटेन मैन' और 'अशोका फेलो' के नाम से भी जाना जाता है। इन्हें पूर्व में पद्म श्री (2006) और पद्म भूषण (2020) से सम्मानित किया जा चुका है। उत्तर: b) डॉ. अनिल प्रकाश जोशी को प्रश्न 2 : देहरादून में आयोजित वैली ऑफ वर्ड्स (VOW) लिटरेसी फेस्टिवल 2025 के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है? a) यह देहरादून में आयोजित हुआ b...
राजी जनजाति का संपूर्ण परिचय उत्तराखंड की जनजातियां (भाग - 5) राजी जनजाति उत्तराखंड के पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों में निवास करने वाली एक अत्यंत छोटी और लुप्तप्राय अनुसूचित जनजाति है। इसे "बनरौत" या "जंगल का राजा" के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि ये लोग मुख्यतः जंगलों में रहते हैं और प्रकृति के साथ गहरा जुड़ाव रखते हैं। राजी जनजाति की आबादी बहुत कम है, और यह विलुप्त होने के कगार पर है, जिसके कारण संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी इसकी स्थिति पर चिंता जताई है। राजी जनजाति उत्तराखंड की सबसे प्राचीन और आदिम जनजातियों में से एक है। यह माना जाता है कि ये लोग प्राचीन काल से पिथौरागढ़ और चंपावत के जंगलों में निवास करते आए हैं। कुछ विद्वानों का मानना है कि राजी जनजाति का संबंध प्रोटो-ऑस्ट्रेलॉयड या ऑस्ट्रो-एशियाटिक समूहों से हो सकता है, जो प्राचीन भारत में बसे थे। उनकी बोली, जिसे "मुण्डा" कहा जाता है, में तिब्बती और संस्कृत शब्दों की अधिकता देखी जाती है, जो उनकी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक जड़ों को दर्शाती है। राजी जनजाति के लोग काष्ठ कला में निपुण होते हैं और उनके आवासों क...