उत्तराखंड समूह ग मॉडल पेपर 2026 देवभूमि उत्तराखंड द्वारा वर्ष 2026 में एक बार पुनः टेस्ट सीरीज प्रारंभ कर रहा है। जिसमें सभी टेस्ट वर्तमान में होने वाली परीक्षाओं का अन्वेषण कर तैयार किए गये हैं। जो उत्तराखंड की आगामी सभी समूह ग की परीक्षाओं हेतु तैयार किए गये हैं। Uksssc Mock Test -234 (1) सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियां के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए। सूची-I सूची-II A. दो पंक्तियों के बीच 1. हजारी प्रसाद द्विवेदी B. आलोक पर्व 2. माखनलाल चतुर्वेदी C. हम जो देखते हैं 3. राजेश जोशी D. हिमतरंगिणी 4. मंगलेश डबराल कूट : A B C D (a) 1 2 3 4 (b) 2 1 4 3 (c) 3 1 4 2 (d) 3 2 4 1 (2) गढ़वाली मुहावरा “पितली गिच्ची करण” - का अर्थ है? (A) पीतल को पतला करना (B) पीत...
उत्तराखंड समूह ग मॉडल पेपर 2026
देवभूमि उत्तराखंड द्वारा वर्ष 2026 में एक बार पुनः टेस्ट सीरीज प्रारंभ कर रहा है। जिसमें सभी टेस्ट वर्तमान में होने वाली परीक्षाओं का अन्वेषण कर तैयार किए गये हैं। जो उत्तराखंड की आगामी सभी समूह ग की परीक्षाओं हेतु तैयार किए गये हैं।
Uksssc Mock Test -234
(1) सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियां के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
सूची-I सूची-II
A. दो पंक्तियों के बीच 1. हजारी प्रसाद द्विवेदी
B. आलोक पर्व 2. माखनलाल चतुर्वेदी
C. हम जो देखते हैं 3. राजेश जोशी
D. हिमतरंगिणी 4. मंगलेश डबराल
कूट :
A B C D
(a) 1 2 3 4
(b) 2 1 4 3
(c) 3 1 4 2
(d) 3 2 4 1
(2) गढ़वाली मुहावरा “पितली गिच्ची करण” - का अर्थ है?
(A) पीतल को पतला करना
(B) पीतल के बर्तन में पानी पीना
(C) चापलूसी करना
(D) कलंक लगना
(3) निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
1. डॉ त्रिलोचन पांडे ने कुमाऊनी को 4 वर्गों एवं 12 बोलियां में विभक्त किया है।
2. कुमाऊनी बोली पर अवधि बोली का प्रभाव देखने को मिलता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/ कौन से सही है?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) दोनों कथन सही नहीं हैं ।
(4) नीचे दो वक्तव्य दिए गए हैं। एक को कथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) कहा गया है।
कूट की सहायता से उत्तर दीजिए।
कथन (A) : नागरी लिपि सुधार समिति के संयोजक काका कालेलकर थे।
कारण (R) : नागरी लिपि सुधार समिति का गठन 1935 में किया गया।
कूट :
(a) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है।
(b) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
(c) (A) सही है, परन्तु (R) गलत है
(d) (A) गलत है, परन्तु (R) सही है
(5) सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियां के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
सूची-I. सूची-II
A. अकल बूस पणन 1. मन ही मन क्रोधित होना
B. उल्टि गंगा बहण. 2. तनाव में आना
C. खुट पलटण 3. अनहोनी बात होना
D. खाप सुकण 4. मूर्खतापूर्ण कार्य करना
कूट :
A B C D
(a) 1 2 3 4
(b) 2 1 4 3
(c) 3 1 2 4
(d) 4 3 1 2
D
(6) निम्नलिखित कथनों में कौन-कौन से कथन सही है?
i. कबीर दास के शिष्यों ने उनकी वाणियों का संग्रह बीजक नामक ग्रंथ में किया है।
ii. बीजक नामक ग्रंथ के तीन मुख्य भाग हैं।
iii. रमैनी चौपाई छंद में लिखी गई है
iv. कबीरदास की रचनाएं मुख्य रूप से ब्रजभाषा में है
(a) (i), (ii) और (iii)
(b) (i) (ii) और (iv)
(c) (i) (iii) और (iv)
(d) (ii) (iii) और (iv)
(7) नीचे दो वक्तव्य दिए गए हैं। एक को कथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) कहा गया है।
कूट की सहायता से उत्तर दीजिए।
कथन (A) : अर्ध सरकारी पत्र एक अनौपचारिक पत्र होता है।
कारण (R) : इसका संबंध व्यक्तिगत होता है
कूट :
(a) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है।
(b) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
(c) (A) सही है, परन्तु (R) गलत है
(d) (A) गलत है, परन्तु (R) सही है
(8) निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
1. ‘य’ अर्द्ध स्वर होता है
2. ‘इ’ संवृत स्वर है
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/ कौन से सही है?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) दोनों कथन सही नहीं हैं ।
(9) 'विशिख' किस शब्द का पर्यायवाची है
(a) सरोवर
(b) बुध
(c) बाण
(d) तरु
(10) निम्नलिखित में से विलोम शब्दों का कौन-सा एक युग्म गलत है ?
(a) वक्र - ऋजु
(c) पाश्चात्य - पौर्वात्य
(b) निषिद्ध - विहित
(d) कटु - तिक्त
(11) निम्न में से संयुक्त वाक्य का चयन कीजिये-
(a) परिश्रमी व्यक्ति ही सफलता प्राप्त करता है।
(b) मै पढ़ता हूँ और वह गाता है।
(c) जो परिश्रम करता है, वही आगे बढ़ता है।
(d) क्या मेरे बिना वह पढ़ नहीं सकता है
(12) संयोजक चिन्ह (-) को अन्य नाम से जानते है ?
(a) अवतरण
(b) अल्प विराम
(c) कोष्ठक
(d) इनमें से कोई नहीं
(13) निम्न में अशुद्ध वाक्य बताइये-
(a) कच्चे तेल की कीमत घट गया है
(b) पुस्तक मेज पर रखी है
(c) कानपुर भारत की औद्योगिक राजधानी है
(d) यह मेरे सपनों का घर है
(14) 'मेढक को जुकाम होना' का अर्थ है-
(a) भयंकर बरसात होना
(b) भयंकर सर्दी होना
(c) बिना जान-पहचान के लेन-देन
(d) बिना योग्यता के योग्य होने का नखरा
(15) ‘रामकथा सुंदर कर तारी। संसय बिहग उड़ावन हारी।' इन काव्य पंक्तियों में कौन-सा अलंकार है ?
(a) रूपक
(b) उपमा
(c) अपहुति
(d) अतिशयोक्ति
(16) सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियां के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
सूची-I सूची-II
A. जगदीश 1. गुण संधि
B. मनोहर 2. यण संधि
C. अत्यधिक 3. व्यंजन संधि
D. गंगोदक 4. विसर्ग संधि
कूट :
A B C D
(a) 1 2 3 4
(b) 2 1 4 3
(c) 3 1 2 4
(d) 3 4 2 1
(17) निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द वर्तनी की दृष्टि से शुद्ध है?
(a) अधात्मिक
(b) वाल्मीकि
(c) मंत्रीपरिषद्
(d) पुष्पांजली
(18) "अध्यागत" शब्द में उपसर्ग है -
(a) अध्य
(b) अधि
(c) अंभ
(d) अभ्य
(19) तद्धित प्रत्यय का उदाहरण नहीं हैं-
(a) भलाई
(b) सिलाई
(c) बुराई
(d) अच्छाई
(20) निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
1. दो शब्दों के मेल को संधि कहते हैं।
2. यण सन्धि में स्वरों का परिवर्तन य्, र्, ल्, व् में होता है ?
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/ कौन से सही है?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) दोनों कथन सही नहीं हैं ।
(21).......................
फुल टेस्ट प्राप्त करने के लिए हमसे संपर्क करें -
9568166280
Answer key :-
Related Post -:

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts.
Please let me now.