उत्तराखंड के लोकगीत और लोक नृत्य पहाड़ की अपनी ही बोली और संस्कृति है यहाँ के लोक गीतों का विस्तृत स्वरूप मुक्तको के रूप में मिलता है। विभिन्न अवसरों तथा विविध प्रसंगी में मुक्तकों का व्यवहार होता है, पहाड़ी समाज में अपनी विशिष्ट संस्कृति पौराणिक काल से रही है. न्यौली इसे न्यौली, न्यौल्या या वनगीत के नामों से पुकारा जाता है, न्यौली का अर्थ किसी नवीन स्त्री को नवीन रुप में सम्बोधन करना और स्वर बदल बदलकर प्रेम परक अनुभूतियों को व्यक्त करना है। न्यौली प्रेम परक संगीत प्रधान गीत है जिसमें दो-दो पंक्ति होती है। पहली पंक्ति प्रायः तुक मिलाने के लिए होती है। न्यौली में जीवन चिन्तन की प्रधानता का भाव होता है। ब्योली ब्योली रैना, मेरो मन बस्यो परदेश, कब आलो मेरो सैंया, मेरो मन लियो हदेश। (अर्थ: रात बीत रही है, मेरा मन परदेश में बसा है। कब आएगा मेरा प्रिय, जिसने मेरा मन ले लिया।) "सबै फूल फुली यौछ मैथा फुलौ ज्ञान, भैर जूँला भितर भूला माया भूलै जन, न्यौली मया भूलै जन", बैरा (नृत्य गीत) बैरा का शाब्दिक अर्थ संघर्ष है जो गीत युद्ध के रूप में गायकों के बीच होता है। अर्थात् यह कुमाऊं क्षे...
उत्तराखंड करेंट अफेयर्स 2024 देवभूमि उत्तराखंड द्वारा जून 2023 से जून 2024 तक के करेंट अफेयर्स तैयार किए गए हैं। जिसमें उत्तराखंड बजट 2024-25, उत्तराखंड आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24, उत्तराखंड की प्रमुख योजनाऐं, पुरस्कार, खेल आदि बहुविकल्पीय प्रश्नों के साथ व्याख्या के साथ तैयार किए गए हैं। जो उत्तराखंड के लोक सेवा आयोग और उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे। (1) जनवरी 2024 में उत्तराखंड में किसका नाम बदलकर सीतावनी कंजर्वेशन रिजर्व रखा गया है ? (a) गौरा देवी कंजर्वेशन रिजर्व (b) पावलगढ़ संरक्षण आरक्षित (c) नैनादेवी हिमालयी बर्ड कंजर्वेशन रिजर्व (d) सोना वन्यजीव संरक्षण आरक्षित व्याख्या :- अयोध्या मंदिर में राम लला की मूर्ति की प्रतिष्ठा से पहले पावलगढ़ कंजर्वेशन रिजर्व का नाम बदलकर सीतावनी कंजर्वेशन रिजर्व रखा गया । रिजर्व के अंदर माता सीता को समर्पित एक प्राचीन मंदिर तथा महर्षि वाल्मिकी आश्रम है, मान्यता है कि अयोध्या छोड़ने के बाद वह अपने बेटों लव और कुश के साथ यहीं रुकी थीं। पावलगढ़ कंज़र्वेशन रिज़र्व उत्तराखंड के नै...