Economics Important MCQ अर्थशास्त्र विषय से विगत 5 वर्षों के दौरान उत्तराखंड समूह ग की सभी परीक्षाओं में पूछे गये महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न :- अर्थशास्त्र के महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न :- प्रश्न 1. निम्न कथनों में से कौन-सा कथन सही है/हैं? कथन - I : मुद्रा बैंक की स्थापना प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अधीन 2020 में की गई थी। कथन - II : 'मुद्रा' ऋण शिशु, किशोर और तरुण स्कीम के अन्तर्गत प्रदान किये जाते हैं। (A) केवल कथन - I (B) केवल कथन – II (C) दोनों कथन I और II (D) न कथन - I और न कथन – II उत्तर: (B) केवल कथन – II व्याख्या: प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) की शुरुआत 8 अप्रैल 2015 को हुई थी, न कि 2020 में। इस योजना के तहत गैर-कॉर्पोरेट, गैर-कृषि लघु/सूक्ष्म उद्यमों को 10 लाख तक का ऋण दिया जाता है, जिसे तीन श्रेणियों: शिशु (50,000 तक), किशोर (5 लाख तक) और तरुण (10 लाख तक) में विभाजित किया गया है। प्रश्न 2. निम्नलिखित में से कौन-सा एक मानव पूँजी निर्माण का उपयुक्त घटक नहीं है? (A) शिक्षा पर व्यय ...
ब्रह्मांड की उत्पत्ति और सौर मंडल हमारे द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु भूगोल विषय से संबंधित नोट्स उपलब्ध कराए जा रहे हैं जिसका मुख्य स्त्रोत NCERT पुस्तकें हैं। इस लेख में कक्षा 6 की भूगोल की किताब से नोट्स तैयार किए गए हैं। साथ ही इसके पश्चात अभ्यास प्रश्न भी तैयार किये जाएंगे। अतः लेख को अन्त तक पढ़ें। ब्रह्मांड क्या है ? ब्रह्मांड वह सब कुछ है जो अस्तित्व में है। इसमें अरबों-खरबों तारे, ग्रह, आकाशगंगाएँ, धूमकेतु, ब्लैक होल और बहुत कुछ शामिल है। ये सभी चीजें अंतरिक्ष में फैली हुई हैं और एक-दूसरे से गुरुत्वाकर्षण बल से जुड़ी हुई हैं। ब्रह्मांड की संरचना का सर्वप्रथम उल्लेख टॉलमी ने किया। दूसरे शब्दों में कह सकते हैं कि आकाश गंगाओं का समूह ब्रह्मांड कहलाता है। हमारी आकाशगंगा का नाम मिल्की वे है। ब्रह्मांड में मौजूद सभी चीज़ों को हम छू सकते हैं, महसूस कर सकते हैं, अनुभव कर सकते हैं, माप सकते हैं या पता लगा सकते हैं। ब्रह्मांड की विशालता का अंदाज़ा लगाना बहुत मुश्किल है। ब्रह्मांड की शुरुआत बिग बैंग से हुई थी. ब्रह्मांड में मौजूद सभी चीज़ें, बिग बैंग से फैले पदार्थ से ...