उत्तराखंड करेंट अफेयर्स 2025 नवंबर 2025 से अप्रैल 2025 तक जैसा कि आप सभी जानते हैं देवभूमि उत्तराखंड प्रत्येक मा उत्तराखंड के विशेष करंट अफेयर्स उपलब्ध कराता है। किंतु पिछले 6 माह में व्यक्तिगत कारणों के कारण करेंट अफेयर्स उपलब्ध कराने में असमर्थ रहा। अतः उत्तराखंड की सभी आगामी परीक्षाओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि नवंबर 2024 से अप्रैल 2025 तक के सभी करेंट अफेयर्स चार भागों में विभाजित करके अप्रैल के अन्त तक उपलब्ध कराए जाएंगे। जिसमें उत्तराखंड बजट 2025-26 और भारत का बजट 2025-26 शामिल होगा। अतः सभी करेंट अफेयर्स प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल से अवश्य जुड़े। 956816280 पर संपर्क करें। उत्तराखंड करेंट अफेयर्स (भाग - 01) (1) 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन कहां किया गया ? (a) उत्तर प्रदेश (b) हरियाणा (c) झारखंड (d) उत्तराखंड व्याख्या :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 जनवरी 2025 को राजीव गाँधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम रायपुर देहरादून, उत्तराखंड में 38वें ग्रीष्मकालीन राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन किया। उत्तराखंड पहली बार ग्रीष्मकालीन राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी की और य...
महाद्वीप का अध्ययन (भाग -03)
देवभूमि उत्तराखंड द्वारा विश्व एवं भारत का भूगोल कक्षा 6 की एनसीईआरटी पुस्तक के महत्वपूर्ण सभी नोट्स और प्रश्नों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। और भूगोल के अध्ययन के लिए मैप का प्रयोग अवश्य करें। अतः अन्त तक अवश्य पढ़ें।
पृथ्वी
पृथ्वी एकमात्र ऐसा ग्रह है जहाँ जीवन है। मानव यहाँ जीवित रह सकता है, क्योंकि जीवन के लिए आवश्यक तत्त्व भूमि, जल तथा हवा पृथ्वी पर मौजूद हैं। पृथ्वी की सतह ऐसी है जिसमें पर्यावरण के तीन महत्त्वपूर्ण घटक आपस में मिलते हैं तथा एक दूसरे को प्रभावित करते हैं।
- भूमंडल - पृथ्वी का ठोस भाग जिस पर हम रहते हैं उसे भूमंडल कहा जाता है।
- वायुमंडल - गैस की परतें, जो पृथ्वी को चारों ओर से घेरती हैं उसे वायुमंडल कहा जाता है, जहाँ ऑक्सीजन, नाइट्रोजन, कार्बन डाइऑक्साइड तथा दूसरी गैसें पाई जाती हैं।
- जलमंडल - पृथ्वी के बहुत बड़े भाग पर जल पाया जाता है जिसे जलमंडल कहा जाता है। जलमंडल में जल की सभी अवस्थाएँ; जैसे-बर्फ, जल एवं जलवाष्प सम्मिलित हैं।
जीवमंडल एक सीमित क्षेत्र है, जहाँ स्थल, जल एवं हवा एक साथ मिलते हैं, जहाँ सभी प्रकार के जीवन पाए जाते हैं।
भूमंडल
पृथ्वी के ठोस भाग को भूमंडल कहा जाता है। यह भूपर्पटी की चट्टानों तथा मिट्टी की पतली परतों का बना होता है जिसमें जीवों के लिए पोषक तत्त्व पाए जाते हैं।
पृथ्वी की सतह को दो मुख्य भागों में बाँटा जा सकता है:-
महाद्वीप - बड़े स्थलीय भूभागों को महाद्वीपों के नाम से जाना जाता है।
महासागर - बड़े जलाशयों को महासागरीय बेसिन के नाम से जाना जाता है। विश्व के सभी महासागर आपस में एक दूसरे से जुड़े हुए हैं।
समुद्री जल का तल सभी जगह समान होता है। स्थल की ऊँचाई को समुद्र तल से मापा जाता है। जिसे शून्य माना जाता है।
विश्व का सबसे ऊँचा शिखर माउंट एवरेस्ट समुद्र तल से 8,848 मीटर ऊँचा है। विश्व का सबसे गहरा भाग प्रशांत महासागर का मेरियाना गर्त है, जिसकी गहराई 11,022 मीटर है। क्या आपने कभी कल्पना की है कि समुद्र की गहराई पृथ्वी के सबसे ऊँचे भाग से इतनी अधिक भी हो सकती है?
महाद्वीप
पृथ्वी पर सात प्रमुख महाद्वीप हैं। ये विस्तृत जलराशि के द्वारा एक दूसरे से अलग हैं। ये महाद्वीप हैं :-
- एशिया
- यूरोप
- अफ्रीका
- उत्तर अमेरिका
- दक्षिण अमेरिका
- आस्ट्रेलिया
- अंटार्कटिका
विश्व के मानचित्र को देखिए तथा ध्यान दीजिए कि स्थल का बहुत बड़ा भाग उत्तरी गोलार्ध में पाया जाता है।
एशिया महाद्वीप
यह महाद्वीप पूर्वी गोलार्द्ध और उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित है। एशिया विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है। यह पृथ्वी के कुल क्षेत्रफल के एक तिहाई भाग में फैला है। इस महाद्वीप से कर्क रेखा, भूमध्य रेखा और आर्कटिक सर्किल अक्षांश रेखा होकर गुजरती है। यहां की जलवायु उष्णकटिबंधीय और शीतोष्ण है।
एशिया महाद्वीप की प्रमुख विशेषताएं
- एशिया महाद्वीप आर्कटिक महासागर प्रशांत महासागर और हिंद महासागर से घिरा हुआ है
- एशिया में हिमालय पर्वत श्रृंखला है। जिसमें विश्व का सबसे ऊंचा पर्वत माउंट एवरेस्ट (नेपाल) एशिया महाद्वीप में स्थित है।
- इस महाद्वीप की सबसे लंबी नदी यांगत्सी नदी है।
- इस महाद्वीप में लगभग 50 देश हैं।
- इस महाद्वीप में बहुत सारे बड़े देश हैं । जिनमें रुस, चीन, भारत प्रमुख हैं। एशिया का सबसे बड़ा देश रुस है (क्षेत्रफल की दृष्टि)
- एशिया महाद्वीप का सबसे छोटा देश मालदीव है।
- एशिया महाद्वीप में 491 सक्रिय ज्वालामुखी है । ईरान में स्थित माउंट दमावंद एशिया का सबसे ऊंचा सक्रिय ज्वालामुखी है।
आप भी कोशिश करें।
एशिया महाद्वीप और उसकी प्रमुख विशेषताएं अफ्रीका महाद्वीप
अफ्रीका एशिया के बाद विश्व का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है। विषुवत् वृत्त या 0° अक्षांश इस महाद्वीप के लगभग मध्य भाग से होकर गुजरती है। अफ्रीका का बहुत बड़ा भाग उत्तरी गोलार्ध में स्थित है। यह एक ऐसा महाद्वीप है जिससे होकर कर्क, विषुवत् तथा मकर, तीनों रेखाएँ गुजरती हैं। यहां की जलवायु उष्णकटिबंधीय है। यह महाद्वीप चारों तरफ से समुद्रों एवं महासागरों से घिरा है। अफ्रीका महाद्वीप में 54 देश है।
अफ्रीका महाद्वीप की प्रमुख विशेषताएं
- विश्व की सबसे लंबी नील नदी अफ्रीका महाद्वीप में स्थित है। (मिस्र समेत 11 देश से होकर बहती है)
- विश्व का सबसे बड़ गर्म सहारा रेगिस्तान अफ्रीका में स्थित है।
- यहां सबसे ज्यादा सोने और हीरे का उत्पादन अफ्रीका महाद्वीप में होता है। अफ्रीका महाद्वीप की सबसे बड़ी हीरे की खान की किम्बरले में स्थित है। (दक्षिण अफ्रीका देश)
- अफ्रीका महाद्वीप का सबसे बड़ा देश नाइजीरिया है। व सबसे छोटा देश सेशेल्स है।
- अफ्रीका में सबसे ऊंचा पर्वत किलिमंजारो (तंजानिया) है
- अफ्रीका की सबसे बड़ी झील विक्टोरिया झील है। यह अफ्रीका महाद्वीप के तंजानिया, युगांडा और केन्या देशों में फैली हुई है।
- अफ्रीका महाद्वीप में 156 से ज्यादा सक्रिय ज्वालामुखी है जिनमें प्रमुख है - किलिमंजारो, ओपेनहाइमर, न्यारागोंगो, परमेंटर
उत्तरी अमेरिका
यह विश्व का तीसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है। यह दक्षिण अमेरिका से एक संकरे स्थल से जुड़ा है जिसे पनामा स्थलसंधि दक्षिण अमेरिका से जोड़ती है ।यह महाद्वीप पश्चिम में प्रशांत महासागर पूर्व और दक्षिण मैं अटलांटिक महासागर और उत्तर में आर्कटिक महासागर से घिरा हुआ है। यहां की जलवायु समशीतोष्ण कटिबंध है।
उत्तरी अमेरिका की प्रमुख विशेषताएं
- उत्तरी अमेरिका में कुल 23 देश है जिसमें कनाडा, मेक्सिको संयुक्त राज्य अमेरिका प्रमुख हैं।
- उत्तरी अमेरिका का सबसे बड़ा देश कनाडा है (क्षेत्रफल की दृष्टि से)
- सेंट किट्स और नेविस उत्तरी अमेरिका का सबसे छोटा देश है जबकि अल सल्वाडोर मुख्य भूमि का सबसे छोटा देश है।
- उत्तरी अमेरिका की सबसे लंबी नदी मिसौरी नदी है। जो बाद में मिसिसिपी नदी से मिलती है।
- उत्तरी अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी डेनाली (माउंट मैकिन्ले). है। (अलास्का में स्थित)
- उत्तर अमेरिका में पाई जाने वाली पर्वत श्रृंखलाएं रॉकी पर्वत है।
- उत्तरी अमेरिका की सबसे बड़ी झील सुपीरियर झील है।
दक्षिणी अमेरिका
यह विश्व का चौथा सबसे बड़ा महाद्वीप है। इस महाद्वीप का अधिकांश भाग दक्षिणी गोलार्ध में स्थित है। इसके पूर्व में प्रशांत महासागर एवं पश्चिम में अटलांटिक महासागर स्थित हैं। यहां जलवायु उष्णकटिबंधीय है । इस महाद्वीप को पक्षियों का महाद्वीप कहा जाता है।
दक्षिण अमेरिका की प्रमुख विशेषताएं
- इस महाद्वीप में कुल 12 देश हैं। दक्षिण अमेरिका का सबसे बड़ा देश ब्राजील व सबसे छोटा देश सूरीनाम नाम है।
- इस महाद्वीप में विश्व की सबसे लंबी पर्वत श्रृंखला एंडीज़ इसके उत्तर से दक्षिण की ओर फैली है। जिसका सबसे ऊंचा पर्वत माउंट एकोंकागुआ (अर्जेंटीना) है।
- दक्षिण अमेरिका महाद्वीप में एंडीज पर्वत श्रृंखला 7000 किलोमीटर में फैली है। यह 12 देशों में से 7 देशों में फैली है।
- इस महाद्वीप की सबसे बड़ी नदी अमेज़न बहती है। यह नदी विश्व का सबसे बड़ा अपवाह तन्त्र का निर्माण करती है।
- इस महाद्वीप में विश्व की सबसे ऊंची टीटीकाका झील (पेरु और बोलिविय) है जहां नौकायन होता है।
- इस महाद्वीप में 200 से ज्यादा ज्वालामुखी हैं। नेवाडोस ओजोस डेल सलाडो (चिली/अर्जेंटीना) विश्व के सर्वोच्च ऊंचाई पर स्थित ज्वालामुखी हैं।
- इस महाद्वीप में विश्व का सबसे ऊंचा एंजिल्स जलप्रपात (वेनुजुएला) है।
अंटार्कटिका महाद्वीप
अंटार्कटिका एक बहुत बड़ा महाद्वीप है, जो कि दक्षिणी गोलार्ध में स्थित है। दक्षिण ध्रुव इस महाद्वीप के मध्य में स्थित है। चूँकि यह दक्षिण ध्रुव क्षेत्र में स्थित है, इसलिए यह हमेशा मोटी बर्फ की परतों से ढका रहता है। यहाँ किसी भी प्रकार का स्थायी मानव निवास नहीं है। बहुत से देशों के शोध केंद्र यहाँ स्थित हैं। भारत के भी शोध संस्थान यहाँ हैं। इनके नाम हैं मैत्री तथा दक्षिण गंगोत्री।
अंटार्कटिका महाद्वीप की प्रमुख विशेषताएं
- अंटार्कटिका महाद्वीप विश्व का 5वां सबसे बड़ा महाद्वीप है। अंटार्कटिका पर किसी एक देश का स्वामित्व नही है।
- यह महाद्वीप दक्षिणी महासागर (अंटार्कटिका महासागर) से घिरा हुआ है। अंटार्कटिका में विश्व की 90 प्रतिशत बर्फ है।
- यह पृथ्वी का सबसे ठंडा व शुष्क महाद्वीप है। इसे बर्फ का सबसे बड़ा रेगिस्तान कहा जाता है
- अंटार्कटिका में पहुंचने वाले पहले भारतीय लेफ्टिनेंट रामचरण थे। (आस्ट्रेलियाई अभियान -1960) व महिला अदिति पंत (1983)
- 9 जनवरी 1982 को डॉ सैयद जहूर कासिम के नेतृत्व में अंटार्कटिका में पहला भारतीय अभियान पहुंचा।
- पेंगुइन अंटार्कटिका में पाया जाने वाला प्रथम जीव है।
यूरोप महाद्वीप
यूरोप महाद्वीप दूसरा सबसे छोटा महाद्वीप है यह एशिया से पूरी तरह जुड़ा हुआ है। जिस कारण इसे यूरेशिया कहा जाता है। विश्व का सबसे बड़ा देश रूस यूरोप और एशिया महाद्वीप में फ़ैला है। आर्कटिक वृत्त इससे होकर गुजरता है। यह तीन तरफ से जल से घिरा है। इसके पश्चिम में अटलांटिक महासागर तथा उत्तर में आकर्टिक महासागर है। भूमध्य सागर यूरोप को अफ्रीका महाद्वीप से अलग करता है। जबकि पश्चिम में एशिया से जुड़ा है। क्योंकि यह महाद्वीप कर्क रेखा और आकर्टिक सर्किल के बीच में स्थित है इसलिए यहां की जलवायु शीतोष्ण है।
यूरोप महाद्वीप की प्रमुख विशेषताएं
- यूरोप महाद्वीप में लगभग 50 देश हैं।
- यूरोप महाद्वीप का सबसे बड़ा देश रूस है उसके बाद यूक्रेन है जबकि सबसे छोटा देश वेटिकन सिटी है।
- यूरोप महाद्वीप की सबसे लंबी पर्वत श्रृंखला आल्प्स है।
- यूरोप का सबसे ऊंचा पर्वत माउंट एल्ब्रुस (5642 मी.) है। यह रूस के काकेशस पर्वत में स्थित है।
- इस महाद्वीप की सबसे लम्बी नदी वोल्गा (रूस) है। और सबसे बड़ी झील लेक लाडोगा है।
- इस महाद्वीप में लगभग 82 ज्वालामुखी हैं। यूरोप महाद्वीप का सबसे ऊंचा एवं सक्रिय ज्वालामुखी एटना (इटली) है।
- एशिया के पश्चिम में यूराल पर्वत है जो इसे यूरोप से अलग करता है। यूरोप एवं एशिया के संयुक्त भूभाग को यूरेशिया (यूरोप + एशिया) कहा जाता है।
आस्ट्रेलिया महाद्वीप
आस्ट्रेलिया विश्व का सबसे छोटा महाद्वीप है, जो कि पूरी तरह से दक्षिणी गोलार्ध में स्थित है। यह चारों तरफ से महासागरों तथा समुद्रों से घिरा है। जिस कारण इसे द्वीपीय महाद्वीप भी कहा जाता है। मकर रेखा आस्ट्रेलिया महाद्वीप के बीच से होकर जाती है इसलिए यहां की जलवायु उष्णकटिबंधीय और शीतोष्ण है।
आस्ट्रेलिया महाद्वीप की प्रमुख विशेषताएं
- ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप स्वयं में एक देश है।
- आस्ट्रेलिया में 6 राज्य और दो आन्तरिक क्षेत्र हैं - न्यू साउथ वेल्स, विक्टोरिया, वेस्टर्न आस्ट्रेलिया, साउथ आस्ट्रेलिया और तस्मानिया।
- यह अंटार्कटिका के बाद सबसे समतल और दूसरा सबसे शुष्क महाद्वीप है।
- ऑस्ट्रेलिया का सबसे ऊंचा पर्वत माउंट कोज्स्कीस्जकी (न्यू साउथ वेल्स) है। (2228 मीटर)
- इस महाद्वीप की सबसे लम्बी नदी मरे नदी है।
- आस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी झील लेक आयर है।
- इस महाद्वीप में लगभग 150 ज्वालामुखी हैं लेकिन कोई भी सक्रिय ज्वालामुखी नहीं है। अर्थात पिछले 4000 से 5000 वर्षों से कोई नहीं फटा है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts.
Please let me now.