पर्वतों के निर्माण प्रस्तावना "पर्वत हमारी पृथ्वी की सबसे भव्य और प्रभावशाली संरचनाओं में से एक हैं। ये न केवल हमारे भूगोल को तय करते हैं, बल्कि मौसम से लेकर हमारी नदियों तक सब कुछ बदलते हैं। लेकिन इनकी उत्पत्ति के पीछे की कहानी उतनी ही जटिल और दिलचस्प है। इस अध्याय में हम बेहद आसान भाषा में समझेंगे कि प्लेटों के टकराने, ज़मीन के फटने और ज्वालामुखी के विस्फोट से इन पर्वतों का जन्म कैसे होता है।" पर्वतों के निर्माण पर्वतों के निर्माण का मुख्य आधार टेक्टोनिक प्लेटों की गति है। हमारी पृथ्वी का सबसे ऊपरी हिस्सा (स्थलमंडल) कई टुकड़ों में टूटा हुआ है जिन्हें 'टेक्टोनिक प्लेट्स' कहते हैं। ये प्लेटें मेंटल की अर्ध-तरल परत (एस्थेनोस्फीयर) पर बहुत धीमी गति (सालाना 1 से 10 सेमी) से खिसकती रहती हैं। जब ये प्लेटें एक-दूसरे की ओर बढ़ती हैं, दूर जाती हैं या आपस में रगड़ खाती हैं, तो पृथ्वी की भूपर्पटी (Crust) पर भीषण तनाव और दबाव बनता है। इसी हलचल के कारण ज़मीन का हिस्सा या तो ऊपर उठ जाता है या फिर ज्वालामुखी के मैग्मा के जमाव से पहाड़ का रूप ले लेता है। पर्वतों के मुख्य प्रकार पर्...
Weekly current affairs 2021 November month (15th - 22nd November) देवभूमिउत्तराखंड के most important affairs हिंदी में तैयार किए जाते हैं। जिनकी भविष्य में होने वाली आगामी परीक्षाओं ukpcs, uppcs , uksssc , upsssc , ssc chsl, CGL में शत-प्रतिशत आने की संभावना होती है। यहां से आप जनवरी 2021 से अक्टूबर तक के प्रत्येक सप्ताह के माह करेंट अफेयर पढ़ सकते हैं। आज की प्रश्नोत्तरी में नवंबर माह के करंट अफेयर दिए गए हैं। जिनका विस्तृत वर्णन भी किया गया है। Most important top10 current affairs (1) खबरों में रहा 'लमखागा दर्रा' स्थित है- (a) सिक्किम (b) उत्तराखंड (c) अरुणाचल प्रदेश (d) लद्दाख व्याख्या :- लमखागा दर्रा गढ़वाल हिमालय (उत्तरकाशी) में अत्यधिक ऊंचाई पर स्थित है जो हर्षिल चमोली और किन्नौर (हिमाचल प्रदेश) को जोड़ता है। इसकी ऊंचाई अधिक होने के कारण इसे सबसे कठिन ट्रैक में से एक माना जाता है । हाल ही में पर्वतारोहण और ट्रैकिंग अभियानों में लमखागा दर्रा ट्रैक में 21 ट्रैकर्स की मृत्यु हो गई थी। Answer - (b) (2) प्रधानमंत्री आवास योजना - ग्रामीण की शुरुआत कब हुई थी ? (a) 15 अगस्त 2014...