Economics Important MCQ अर्थशास्त्र विषय से विगत 5 वर्षों के दौरान उत्तराखंड समूह ग की सभी परीक्षाओं में पूछे गये महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न :- अर्थशास्त्र के महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न :- प्रश्न 1. निम्न कथनों में से कौन-सा कथन सही है/हैं? कथन - I : मुद्रा बैंक की स्थापना प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अधीन 2020 में की गई थी। कथन - II : 'मुद्रा' ऋण शिशु, किशोर और तरुण स्कीम के अन्तर्गत प्रदान किये जाते हैं। (A) केवल कथन - I (B) केवल कथन – II (C) दोनों कथन I और II (D) न कथन - I और न कथन – II उत्तर: (B) केवल कथन – II व्याख्या: प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) की शुरुआत 8 अप्रैल 2015 को हुई थी, न कि 2020 में। इस योजना के तहत गैर-कॉर्पोरेट, गैर-कृषि लघु/सूक्ष्म उद्यमों को 10 लाख तक का ऋण दिया जाता है, जिसे तीन श्रेणियों: शिशु (50,000 तक), किशोर (5 लाख तक) और तरुण (10 लाख तक) में विभाजित किया गया है। प्रश्न 2. निम्नलिखित में से कौन-सा एक मानव पूँजी निर्माण का उपयुक्त घटक नहीं है? (A) शिक्षा पर व्यय ...
उत्तराखंड का इतिहास पौरव राजवंश अल्मोड़ा जनपद के तालेश्वर नामक (वर्तमान पिथौरागढ़) स्थान से तांबे एवं अष्टधातु के अभिलेख प्राप्त हुए हैं। जिसमें यह उल्लेख मिलता है कि छठी शताब्दी में ब्रह्मपुर में पौरवों का शासन था। इस वंश के प्रमुख शासकों में विष्णुवर्मन प्रथम, वृषवर्मन, अग्निवर्मन, धुतिवर्मन तथा विष्णुवर्मन द्वितीय का नाम आता है। इसके अतिरिक्त मार्कंडेय पुराण में भी पौरवों का उल्लेख मिलता है। तालेश्वर ताम्रपत्रों में कत्यूरियों की राजधानी कार्तिकेयपुर का उल्लेख एक ग्राम के रूप में हुआ है। पौरव वंश की पृष्ठभूमि उम्मीद है आपने उत्तराखंड के इतिहास की अध्ययन सीरीज में कुणिंद वंश का इतिहास विस्तार पूर्वक पढ़ लिया होगा। जैसा कि आप जानते हैं कि उत्तराखंड में शासन करने वाली पहली राजनीतिक शक्ति कुणिंद थी जिसका सबसे शक्तिशाली शासक अमोघभूति था। अमोघभूति की मृत्यु के पश्चात कुणिंद शासकों का विघटन प्रारंभ हो गया। जहां एक तरफ कुणिंद शासकों का साम्राज्य सिकुड़ता जा रहा था। वहीं दूसरी तरफ बाहरी शक्तियों का आक्रमण बढ़ता जा रहा था। उत्तरवर्ती कुणिंदो के समकालीन कुणिंदों के आधे भाग पर ...