उत्तराखंड करेंट अफेयर्स 2026 मार्च माह के सभी महत्वपूर्ण उत्तराखंड करेंट अफेयर्स 2026 प्रश्न 1. मार्च 2026 में 'उत्तराखंड साहित्य भूषण सम्मान' से किसे सम्मानित किया गया है? (A) सुभाष पंत (B) डॉ. जितेंद्र ठाकुर (C) डॉ. रेनू धसमाना (D) किशन सिंह मलड़ा उत्तर: (B) डॉ. जितेंद्र ठाकुर व्याख्या: प्रसिद्ध कथाकार डॉ. जितेंद्र ठाकुर को साहित्य के क्षेत्र में उनके विशिष्ट योगदान के लिए 2026 का 'साहित्य भूषण सम्मान' दिया गया है। गौरतलब है कि 2025 का यह सम्मान सुभाष पंत को मिला था। इस पुरस्कार की शुरुआत 2024 में की गई थी। उत्तराखंड साहित्य भूषण सम्मान (मार्च 2026) मार्च 2026 के अंत में देहरादून के मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में उत्तराखंड भाषा संस्थान द्वारा 'उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान समारोह' का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश का सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान 'उत्तराखंड साहित्य भूषण सम्मान' प्रसिद्ध कथाकार डॉ. जितेंद्र ठाकुर को उनके आजीवन उत्कृष्ट साहित्य सृजन और हिंदी साहित्य जगत में विशेष योगदान के लिए प्रदान क...
उत्तराखंड करंट अफेयर्स 2022 (अगस्त) Most important current affairs देवभूमि उत्तराखंड द्वारा प्रत्येक महीने उत्तराखंड की परीक्षाओं की दृष्टि से 15 से 20 अति महत्वपूर्ण प्रश्न तैयार किए जाते हैं। जिनकी शत-प्रतिशत परीक्षाओं में पूछे जाने की संभावना होती है। अतः सभी प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। Uttrakhand current affairs 2022 (August Month) (1) हाल ही में श्री उदय उमेश ललित (यूयू ललित) को किस पद पर नियुक्त किया गया है? (a) सर्वोच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश (b) नीति आयोग के उपाध्यक्ष (c) अखिल भारतीय संघ सेवा के अध्यक्ष (d) सेबी के अध्यक्ष व्याख्या :- हाल ही में जस्टिस उदय उमेश ललित को देश का 49वां मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। 48 वें मुख्य न्यायाधीश एनवी रमन्ना थे जिनका कार्यकाल 26 अगस्त 2022 को समाप्त हुआ। यूयू ललित ऐसे दूसरे मुख्य न्यायाधीश हैं, जिन्हें सीधे मुख्य न्यायाधीश के पद पर नियुक्त किया गया है। यू यू ललित का मुख्य न्यायाधीश के लिए सुझाव पूर्व मुख्य न्यायाधीश एनवी रमन्ना द्वारा दिया गया था। संविधान के अनुच्छेद 124 के उपबंध के तहत प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हु...