उत्तराखंड करेंट अफेयर्स 2026 मार्च माह के सभी महत्वपूर्ण उत्तराखंड करेंट अफेयर्स 2026 प्रश्न 1. मार्च 2026 में 'उत्तराखंड साहित्य भूषण सम्मान' से किसे सम्मानित किया गया है? (A) सुभाष पंत (B) डॉ. जितेंद्र ठाकुर (C) डॉ. रेनू धसमाना (D) किशन सिंह मलड़ा उत्तर: (B) डॉ. जितेंद्र ठाकुर व्याख्या: प्रसिद्ध कथाकार डॉ. जितेंद्र ठाकुर को साहित्य के क्षेत्र में उनके विशिष्ट योगदान के लिए 2026 का 'साहित्य भूषण सम्मान' दिया गया है। गौरतलब है कि 2025 का यह सम्मान सुभाष पंत को मिला था। इस पुरस्कार की शुरुआत 2024 में की गई थी। उत्तराखंड साहित्य भूषण सम्मान (मार्च 2026) मार्च 2026 के अंत में देहरादून के मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में उत्तराखंड भाषा संस्थान द्वारा 'उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान समारोह' का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश का सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान 'उत्तराखंड साहित्य भूषण सम्मान' प्रसिद्ध कथाकार डॉ. जितेंद्र ठाकुर को उनके आजीवन उत्कृष्ट साहित्य सृजन और हिंदी साहित्य जगत में विशेष योगदान के लिए प्रदान क...
उत्तराखंड करेंट अफेयर्स 2026 जनवरी माह के सभी महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स देवभूमि उत्तराखंड द्वारा सभी महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स व्याख्या सहित तैयार किए जाते हैं। जो उत्तराखंड में होने वाली सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण हैं। उत्तराखंड करेंट अफेयर्स प्रश्न 1. नीति आयोग द्वारा जारी 'निर्यात तैयारी सूचकांक 2024' (जनवरी 2026 में रिपोर्ट) के अनुसार, 'छोटे राज्यों' की श्रेणी में उत्तराखंड का कौन सा स्थान रहा? (A) द्वितीय (B) तृतीय (C) प्रथम (D) चतुर्थ उत्तर: (C) प्रथम व्याख्या: नीति आयोग की इस रिपोर्ट में उत्तराखंड ने 52.07 स्कोर के साथ छोटे राज्यों में पहला स्थान प्राप्त किया। यदि सभी राज्यों (ओवरऑल) की बात करें, तो उत्तराखंड 13वें स्थान पर रहा। इस सूचकांक का आधार निर्यात ढांचा और व्यापारिक वातावरण है। सूचकांक का मुख्य उद्देश्य निर्यात तैयारी सूचकांक का लक्ष्य राज्यों के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ाना है ताकि वे अपनी नीतियों, बुनियादी ढांचे और व्यापारिक वातावरण में सुधार कर सकें। यह मुख्य रूप से 4 स्तंभों (Pillars) पर आधारित होता है: नीति (Policy): राज्य में निर्यात को बढ़ावा देने ...