उत्तराखंड स्थापना दिवस पर स्लोगन उत्तराखंड, देवभूमि की यह पावन धरती, 9 नवंबर 2000 को अपने स्वतंत्र अस्तित्व में आई। इस अवसर पर, उत्तराखंड के समृद्ध विकास और जीवंत संस्कृति को समर्पित 30 स्लोगन और कविताएं प्रस्तुत हैं। ये रचनाएं राज्य की प्रगति, प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक विरासत और भविष्य की आशाओं को प्रतिबिंबित करती हैं। 30 स्लोगन (उत्तराखंड के विकास और संस्कृति पर) “जहाँ हर पर्वत बोल उठे — पहाड़ हमारी पहचान, संस्कृति हमारा अभियान” 🌿 देवभूमि उत्तराखंड के ऐतिहासिक विरासत और संस्कृति से प्रेरित स्लोगन उत्तराखंड स्थापना दिवस (रजत जयंती – 25 वर्ष) विशेष स्लोगन “25 वर्षों की गौरवगाथा – देवभूमि की अद्भुत परिभाषा!” (राज्य की उपलब्धियों और पहचान का गौरव) “पर्वतों से ऊँचा हमारा मान – यही है उत्तराखंड की पहचान!” (गौरव और आत्मसम्मान का संदेश) “संघर्ष से सफलता तक का सफर – जय जय उत्तराखंड अमर!” (संघर्षशील भावना का सम्मान) “रजत जयंती का ये उत्सव महान – आओ मिलकर करें देवभूमि का सम्मान!” (सामूहिक उत्सव का आह्वान) “हर घाटी, हर गाँव में गूँजे स्वर – उत्तराखंड जिंदाबाद सदा अमर!” (लोकएकता और प्रद...
उत्तराखंड पुलिस मॉडल पेपर -2022 विशेष मॉक टेस्ट सीरीज - उत्तराखंड पुलिस उत्तराखंड समूह ग मॉडल पेपर -31 देवभूमि उत्तराखंड द्वारा उत्तराखंड पुलिस एवं उत्तराखंड समूह - ग की सभी परीक्षाओं के लिए विशेष फ्री मॉक टेस्ट सीरीज प्रारंभ की गई है। मॉक टेस्ट - 31 के सभी टेस्ट तीन भागों में विभाजित किए गए हैं। पहले भाग में 1 से 40 तक के प्रश्न दिए गए हैं, दूसरे भाग में 41 से 80 तक और अंतिम भाग में 81 से 100 तक 20 प्रश्न जो कि हिंदी से तैयार किए गए हैं। Uksssc model paper in Hindi 2022 कुल प्रश्न संख्या - 100 (mock test -31) Set - 03 (81 से 100 प्रश्न) (81) संविधान के अनुच्छेद 351 में किस विषय का वर्णन है? (a) संघ की राजभाषा (b) उच्चतम न्यायालय की भाषा (c) पत्राचार की भाषा (d) हिंदी के विकास के लिए निदेश (82) इनमें से किस बोली का बिहारी हिंदी से संबंध नहीं है? (a) अवधी (b) मगही (c) भोजपुरी (d) मैथिली (83) निम्न में से कौन सा शब्द हिंदी शब्दकोश में सबसे अंत में आएगा ? (a) क्लीव (b) क्रम (c) कृषक (d) कृशानु (84) 'घ' का उच्चारण स्थान कौनसा है? (a) ओष्ठ (b) कंठ (c) तालु (d) दंत (85) निम्न में से...